Close Menu
    What's Hot

    रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद औंधे मुंह गिर रहे सोना-चांदी

    February 2, 2026

    क्या पीसीबी को भारी पड़ेगा भारत के खिलाफ ने खेलने का फैसला

    February 2, 2026

    बारिश-बर्फबारी से अभी नहीं मिलेगी राहत

    February 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बारिश-बर्फबारी से अभी नहीं मिलेगी राहत

      February 2, 2026

      शांति प्रयासों के बीच रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला

      February 2, 2026

      जालंधर के डेरा बल्लां में पहुंचे पीएम, बोले- मेरा रिश्ता संत रविदास की जन्मभूमि काशी से

      February 1, 2026

      मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग

      February 1, 2026

      निर्मला सीतारमण ने किया तमिलनाडु की हाथ से बुनी कांचीवरम सिल्क साड़ी पहनने का फैसला

      February 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, February 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»बारिश-बर्फबारी से अभी नहीं मिलेगी राहत
    Breaking News

    बारिश-बर्फबारी से अभी नहीं मिलेगी राहत

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Weather Update : बारिश-बर्फबारी से अभी नहीं मिलेगी राहत
    Weather Update : बारिश-बर्फबारी से अभी नहीं मिलेगी राहत

    आज और कल भी खराब रहेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    Weather Update (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : एक के बाद एक लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत के मौसम में खास तौर पर दिखाई दे रहा है। यहां पर एक फरवरी को जहां मैदानी राज्यों में बारिश का दौर चलता रहा वहीं पहाड़ों में भारी बर्फबारी हुई। भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) के अनुसार मौसम का यह मिजाज 2 और तीन फरवरी को भी बना रहेगा।

    पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और आसपास के मैदानी इलाकों में 3 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। सबसे अहम बात है कि इस खराब मौसम के बीच उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में सुबह और रात के समय घना कोहरा भी छाया रह सकता है। जिससे आम जनजीवन प्रभावित होगा। इसके साथ ही इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे के गति से हवाएं भी चल सकती हैं। जिससे न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

    इसलिए मौसम में आया यह बदलाव

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में निचले और मध्य क्षोभमंडल में चक्रवाती हवा के तेज झोंके के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। दक्षिणी हरियाणा और उससे सटे उत्तरी राजस्थान के ऊपर भी निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। 5-7 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

    हिमाचल में आंधी-तूफान का अलर्ट

    हिमाचल प्रदेश में किन्नौर, शिमला, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, चंबा जिलों में चोटियों बर्फबारी हुई। शिमला, कुल्लू, लाहौल, कांगड़ा, चंबा, मंडी, ऊना और हमीरपुर में बारिश होने से ठंड बढ़ गई। सोलन में बिजली गिरने से 54 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। सोमवार और मंगलवार को भी राज्य के उच्च व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूवार्नुमान है। अगले 24 घंटे के दौरान आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को ज्यादातर स्थानों पर तापमान सामान्य से 3-6 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया, जबकि कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 2-6 डिग्री सेल्सियस तर की वृद्धि दर्ज की गई। लाहौल स्पीति जिले का ताबो प्रदेश में सबसे ठंडा रहा और वहां न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    ये भी पढ़ें : PM Modi News : हम जल्द तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं : पीएम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में ग्रुप सी भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, पदों की संख्या बढ़ी, आवेदन की तारीख भी बदली
    Next Article क्या पीसीबी को भारी पड़ेगा भारत के खिलाफ ने खेलने का फैसला
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      शांति प्रयासों के बीच रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला

      February 2, 2026

      जालंधर के डेरा बल्लां में पहुंचे पीएम, बोले- मेरा रिश्ता संत रविदास की जन्मभूमि काशी से

      February 1, 2026

      मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग

      February 1, 2026

      निर्मला सीतारमण ने किया तमिलनाडु की हाथ से बुनी कांचीवरम सिल्क साड़ी पहनने का फैसला

      February 1, 2026

      अगले वित्त वर्ष का बजट ‘युवाशक्ति’ से प्रेरित और तीन कर्तव्यों पर आधारित : सीतारमण

      February 1, 2026

      आज पंजाब को दो बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी

      February 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद औंधे मुंह गिर रहे सोना-चांदी

      By परवेश चौहानFebruary 2, 2026

      Gold Price Update : रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद औंधे मुंह गिर रहे सोना-चांदी पिछले दो…

      क्या पीसीबी को भारी पड़ेगा भारत के खिलाफ ने खेलने का फैसला

      February 2, 2026

      बारिश-बर्फबारी से अभी नहीं मिलेगी राहत

      February 2, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.