Close Menu
    What's Hot

    Women Day-2026: भारतीय ‘नारी शक्ति’ की उपलब्धियां देश के लिए गर्व का स्रोत : पीएम मोदी

    March 8, 2026

    हरियाणा में बेटियों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 71 हजार रुपये

    March 8, 2026

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में किया 15,200 करोड़ के जीपीआरए प्रोजेक्ट का शुभारंभ

    March 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Women Day-2026: भारतीय ‘नारी शक्ति’ की उपलब्धियां देश के लिए गर्व का स्रोत : पीएम मोदी

      March 8, 2026

      इजराइली एयर फोर्स ने तेहरान में कई ईरानी मिलिट्री एसेट्स पर टारगेटेड स्ट्राइक किए

      March 8, 2026

      केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

      March 8, 2026

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»इन 5 सुपरस्टार्स ने पॉलिटिक्स में इतिहास रचने के लिए एक्टिंग को कहा अलविदा
    मनोरंजन

    इन 5 सुपरस्टार्स ने पॉलिटिक्स में इतिहास रचने के लिए एक्टिंग को कहा अलविदा

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानDecember 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    5 Iconic Actors: इन 5 सुपरस्टार्स ने पॉलिटिक्स में इतिहास रचने के लिए एक्टिंग को कहा अलविदा
    5 Iconic Actors: इन 5 सुपरस्टार्स ने पॉलिटिक्स में इतिहास रचने के लिए एक्टिंग को कहा अलविदा

    एक्टर थलपति विजय ने भी किया एक्टिंग छोड़ने का ऐलान
    5 Iconic Actors, (द भारत ख़बर), मुंबई: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक, भारतीय सिनेमा का इतिहास गवाह है कि जब भी किसी बड़े अभिनेता ने सत्ता के गलियारे में कदम रखा, तब कई फैंस के दिल टूट गए। थलपति विजय ने भी मलेशिया में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अपनी आखिरी फिल्म जन नायकन के बाद एक्टिंग छोड़ने का ऐलान कर दिया है। लेकिन अपने पॉलिटिकल करियर के लिए एक्टिंग को छोड़ने वाले थलपति विजय पहले कलाकार नहीं हैं। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने राजनीति के लिए चमकती मायानगरी को टाटा-बाय-बाय कह दिया था।

    • थलपति विजय: भारत के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक हैं। उनकी पिछली फिल्में बड़ी ही आसानी से 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर रही हैं। लेकिन अपनी पॉलिटिकल पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के भविष्य के लिए उन्होंने 33 साल लंबे फिल्मी करियर पर पूर्ण विराम लगा दिया है। विजय का कहना है कि वे अब अपनी जिंदगी के अगले 30 साल जनता के नाम करना चाहते हैं।
    • एमजी रामचंद्रन (एमजीआर): विजय की तरह उनके आइडल एमजीआर ने भी पॉलिटिक्स के लिए एक्टिंग को अलविदा कहा था। तमिल सिनेमा के इस बेताज बादशाह ने जब राजनीति में कदम रखा, तब उन्होंने फिल्मों की तरह जनता में भी गरीबों के मसीहा के तौर पर अपनी छवि बनाई। एमके करुणानिधि से अलग होकर उन्होंने एआईएडीएमके (आॅल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) बनाई और जब वे मुख्यमंत्री बने, तब उन्होंने फिल्मों से पूरी तरह दूरी बना ली। वे तमिलनाडु के 10 साल तक मुख्यमंत्री रहे और मरते दम तक उन्होंने लोगों के दिलों पर राज किया।
    • एनटी रामा राव (एनटीआर): तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार एनटीआर को उनके लाखों फैंस सच में भगवान मानते थे। 1982 में उन्होंने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) बनाई और महज 9 महीने के अंदर आंध्र प्रदेश की सत्ता पलट दी। राजनीति की खातिर उन्होंने अपने फलते-फूलते करियर को अलविदा कहा, क्योंकि उनके लिए राजनीति कोई साइड बिजनेस नहीं, बल्कि फुल टाइम मिशन था।
    • जयललिता: तमिल सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली जयललिता ने एमजीआर के साथ कई सुपरहिट फिल्में दीं। लेकिन जब उन्होंने राजनीति को चुना, तब उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 1980 के बाद उन्होंने फिल्मों से नाता तोड़ लिया और तमिलनाडु की राजनीति की सबसे शक्तिशाली महिला अम्मा बनकर उभरीं।
    • विनोद खन्ना: बॉलीवुड के हैंडसम हंक विनोद खन्ना का मामला थोड़ा अलग था। वे पहले ओशो के पास गए और फिर राजनीति में आए। जब विनोद खन्ना गुरदासपुर से सांसद बने, तब उन्होंने अपने करियर के पीक पर फिल्मों से लगभग दूरी बना ली थी। हालांकि उन्होंने बाद में कुछ फिल्में कीं, लेकिन उनकी प्राथमिकता हमेशा राजनीति और समाज सेवा ही रही।

    Previous articleTwinkle Khanna: जानें अक्षय से शादी के बाद ट्विंकल खन्ना ने क्यों नहीं बदला सरनेम

    Rajesh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीआरडीओ ने एक ही लांचर से दागीं दो प्रलय मिसाइल
    Next Article जानें अक्षय से शादी के बाद ट्विंकल खन्ना ने क्यों नहीं बदला सरनेम
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      11 साल पहले इस शख्स से शादी करने वाली थीं त्रिशा कृष्णन, टूट गई थी सगाई

      March 7, 2026

      राम चरण की पेड्डी से जान्हवी कपूर का न्यू लुक आउट

      March 7, 2026

      अब सलमान खान ला रहे PAN इंडिया फिल्म!

      March 7, 2026

      Arjun Tendulkar की पत्नी Saaniya Chandhok कौन हैं? बिजनेस फैमिली से है नाता, जानिए पूरी कहानी

      March 7, 2026

      चिकनी चमेली’ के बाद बदल गया श्रेया घोषाल का नजरिया, कहा- अब नहीं गाऊंगी…

      March 7, 2026

      भारत ने मुझे धोखा दिया…’ ईरानी एक्ट्रेस Mandana Karimi का बड़ा आरोप

      March 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Women Day-2026: भारतीय ‘नारी शक्ति’ की उपलब्धियां देश के लिए गर्व का स्रोत : पीएम मोदी

      By अंकित कुमारMarch 8, 2026

      Women Day-2026: भारतीय ‘नारी शक्ति’ की उपलब्धियां देश के लिए गर्व का स्रोत : पीएम…

      हरियाणा में बेटियों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 71 हजार रुपये

      March 8, 2026

      प्रधानमंत्री ने दिल्ली में किया 15,200 करोड़ के जीपीआरए प्रोजेक्ट का शुभारंभ

      March 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.