Close Menu
    What's Hot

    10 साल बाद टीवी पर अनिल कपूर की वापसी

    March 18, 2026

    महज़ 4 वर्षों में, खेतों तक भाखड़ा नहर के बराबर पानी…

    March 18, 2026

    कुंडली देखकर काम देते हैं प्रोड्यूसर?

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राज्यों को 10% एक्स्ट्रा एलपीजी कोटा मिलेगा

      March 18, 2026

      राज्यसभा में खड़गे बोले- देवगौड़ा ने मोहब्बत हमसे, शादी मोदीजी से की, देवगौड़ा का जवाब- मेरी कांग्रेस के साथ जबरन शादी कराई गई, इसलिए तलाक लेना पड़ा

      March 18, 2026

      दिल्ली और इंदौर में आग लगने से 17 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख

      March 18, 2026

      भारतीय ध्वज वाला कच्चा तेल टैंकर ‘जग लाडकी’ अडानी पोर्ट्स मुंद्रा पहुंचा

      March 18, 2026

      ईरान ने इजरायल के तेल अवीव में 100 से ज़्यादा ठिकानों पर हमले किए

      March 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, March 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के इस जिलों को मिली 142 करोड़ की सौगात, अब इन गांवों की चमकेगी किस्मत
    हरियाणा

    हरियाणा के इस जिलों को मिली 142 करोड़ की सौगात, अब इन गांवों की चमकेगी किस्मत

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के गुरुग्राम वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गुरुग्राम नगर निगम की वित्त एवं संविदा समिति की बैठक में शहर के विकास से जुड़ी 25 प्रमुख परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई है। इन परियोजनाओं पर करीब 142 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे शहर और आसपास के गांवों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक में गुरुग्राम के विभिन्न गांवों, कॉलोनियों और सेक्टरों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। स्वीकृत परियोजनाओं में सीवरेज सिस्टम का उन्नयन, सड़कों का निर्माण व पुनर्निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइटिंग और स्वच्छता से जुड़े कार्य शामिल हैं।

    नगर निगम ने घनी आबादी वाले इलाकों में वर्षों से चली आ रही सीवर समस्या को ध्यान में रखते हुए 600 एमएम व्यास की पुरानी सीवर लाइनों के पुनर्वास और सुदृढ़ीकरण को मंजूरी दी है। यह कार्य विशेष रूप से वार्ड-27, सिविल लाइंस, सदर बाजार और जैकबपुरा क्षेत्रों में किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को सीवर जाम और ओवरफ्लो की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

    इसके साथ ही सेक्टर-9, 9ए और अन्य जलभराव प्रभावित इलाकों में स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम बिछाने और डिस्पोजल नेटवर्क विकसित करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गई है। इससे मानसून के दौरान जलभराव की समस्या में काफी हद तक कमी आने की संभावना जताई जा रही है।

    बैठक में शहर के कई हिस्सों में आरएमसी सड़कों के निर्माण और पुनर्निर्माण को भी प्राथमिकता दी गई। धनवापुर रोड, मदनपुरी, सेक्टर-46, साउथ सिटी-1, सेक्टर-15 पार्ट-2 और सेक्टर-18 में सड़कों की मजबूती और री-कार्पेटिंग से यातायात व्यवस्था सुचारू होगी। वहीं राजेंद्र पार्क से धनवापुर चौक तक आरएमसी सड़क के पुनर्निर्माण से हजारों दैनिक यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।


    Kal Ka Mousam, Aaj Ka Mausam, Weather Forecast Today, India Weather News, Rain Alert India, Western Disturbance Update, Fog Alert North India, कल का मौसम

    ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी अहम कदम उठाया गया है। धनकोट, दौलताबाद, धुमसपुर, मैदावास और न्यू पालम विहार कॉलोनी में सीवर, पेयजल पाइपलाइन, आंतरिक सड़कों और जल निकासी नेटवर्क के विकास एवं उन्नयन को मंजूरी दी गई है।

    इसके अलावा शहर में स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम के आधुनिकीकरण के तहत सीसीएमएस पैनल लगाए जाएंगे, जिससे निगरानी के साथ-साथ ऊर्जा दक्षता भी बेहतर होगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कई इलाकों में सेकेंडरी कलेक्शन पॉइंट्स के विकास, उन्नयन और सौंदर्यीकरण को भी स्वीकृति दी गई है। धर्मपुर गांव में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अटल पार्क और अटल स्मृति केंद्र के विकास को भी मंजूरी प्रदान की गई है।

    नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि स्वीकृत परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए संबंधित शाखाओं को दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि तकनीकी गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को प्राथमिकता देते हुए कार्य पूरे किए जाएंगे, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवो हीरो, जिसे ज्यादा सुंदर होने की वजह से फिल्मों से निकाला गया
    Next Article यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र

    March 18, 2026

    महज 24 साल के अमनदीप मलिक गुजरात में बने जज

    March 18, 2026

    शहरी निकाय चुनाव की तैयारी तेज, जानिए कहां कहां होगें चुनाव

    March 18, 2026

    रेवाड़ी सरसों के खेत में बुजुर्ग का नरकंकाल मिलने से सनसनी, 24 फरवरी से लापता था राजसिंह

    March 18, 2026

    शहरी निकाय चुनाव को लेकर आया बडा अपडेट, नोटिफिकेशन जारी

    March 18, 2026

    उपायुक्त ने खेतों में पहुंच की गिरदावरी की जांच पड़ताल कर, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    March 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    10 साल बाद टीवी पर अनिल कपूर की वापसी

    By श्वेता चौहानMarch 18, 2026

    Anil Kapoor TV Show: 10 साल बाद टीवी पर अनिल कपूर की वापसी 24 सीजन…

    महज़ 4 वर्षों में, खेतों तक भाखड़ा नहर के बराबर पानी…

    March 18, 2026

    कुंडली देखकर काम देते हैं प्रोड्यूसर?

    March 18, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.