हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले को वर्ष 2026 तक एक आधुनिक और मॉडल सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए करीब 100 करोड़ रुपये का व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। सरकारी घोषणाओं और प्रशासन की सक्रिय भागीदारी के चलते यह योजना तेज़ी से आगे बढ़ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, पिछले एक महीने से शहर के हर क्षेत्र में एक विशेष एजेंसी द्वारा किया गया डिटेल सर्वे अब अंतिम चरण में है। जल्द ही सर्वे रिपोर्ट सामने आएगी, जिसके आधार पर पूरे शहर का डेवलपमेंट ब्लूप्रिंट फाइनल किया जाएगा।
शहर को बदलेगा मास्टर प्लान
जानकारी के मुताबिक, महेंद्रगढ़ के विधायक और नगर परिषद चेयरमैन ने हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर इस मास्टर प्लान पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में योजना को जल्द लागू करने पर जोर दिया गया। यह मास्टर प्लान शहर की सड़कों, ड्रेनेज सिस्टम, ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्कों और सौंदर्यीकरण में बड़े बदलाव लाएगा।
मास्टर प्लान में शामिल प्रमुख कार्य
इन सभी मुख्य सड़कों को चौड़ा किया जाएगा, साथ ही फुटपाथ, बेहतर ड्रेनेज और आधुनिक साइनबोर्ड लगाए जाएंगे, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक खत्म होगी।
जलभराव से मिलेगी स्थायी राहत
शहर में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या के समाधान के लिए एक इंटीग्रेटेड ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा। इससे बारिश के मौसम में सड़कों पर पानी जमा नहीं होगा।
ट्रैफिक, लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्था
प्रमुख चौराहों पर आधुनिक ट्रैफिक लाइटें
शहर के चारों एंट्री पॉइंट्स पर भव्य स्वागत द्वार
अटेली रोड, सतनाली रोड, कुरहावटा रोड और दुलना रोड पर हाई-टेक स्ट्रीट लाइट्स
इनसे न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि रात में शहर ज्यादा सुरक्षित भी रहेगा।
पार्क और पब्लिक स्पेस होंगे मॉडर्न
हुडा पार्क का नवीनीकरण किया जाएगा, जिसमें
शामिल होगी। वहीं, मोदाश्रम मंदिर के सामने की खुली जगह को एक सुंदर सार्वजनिक स्थल में बदला जाएगा। कम्युनिटी सेंटर के सामने बनी नई सड़क से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक नई कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
जमीनों के रेट होंगे हाई
इस मेगा मास्टर प्लान के लागू होने से महेंद्रगढ़ में रियल एस्टेट को बड़ा बूस्ट मिलेगा। जानकारों के अनुसार, आने वाले समय में प्लॉट और जमीनों के रेट में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है।
नगर परिषद चेयरमैन रमेश सैनी ने कहा कि शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। महेंद्रगढ़ अब दक्षिण हरियाणा का मॉडर्न हब बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।


