Entertainment Desk, Aaj Samaj: क्या आप जानते हैं कि रिलीज के बाद से लगातार सूर्खियां बटोर रही रणवीर स्टारर डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ के लिए अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को किस वजह से रिजेक्ट कर दिया गया था।
इन गानों ने तमन्ना को बनाया स्पेशल सॉन्ग क्वीन
तमन्ना को स्त्री 2 के ‘आज की रात’ से लेकर आर्यन खान की सीरीज ‘The Bads Of Bollywood‘ के प्रमोशनल वीडियो सॉन्ग ‘घफूर’ ‘जैसे गानों ने स्पेशल सॉन्ग क्वीन बना दिया है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें आदित्य धर ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ के लिए रिजेक्ट कर दिया। फिल्म को रिलीज हुए महीना होने वाला है और इसका खुलासा अब जाकर हुआ है।
‘धुरंधर’ के कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने बताई है वजह
अक्सर बॉलीवुड में दमदार डांस नंबर का जब भी जिक्र होता है तो सबसे पहला तमन्ना का नाम आता है। बता दें कि ‘धुरंधर’ का ‘शरारत’ अब तक सबसे चर्चित सॉन्ग बन चुका है। तमन्ना को इसके लिए स्वीकार नहीं किया गया और इसके कारण का खुलासा ‘धुरंधर’ के कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने हाल ही में किया जिसे जानकर फिल्म जगत से लेकर तमन्ना के प्रशंसक भी हैरान रह गए।
आदित्य ने नाम खारिज करने का बताया था यह कारण
विजय गांगुली ने एक इंटरव्यू में बताया है कि ‘शरारत’ गाने की प्लानिंग करते हुए उनके दिमाग में सबसे पहला नाम तमन्ना का ही आया था। उनका कहना है कि तमन्ना का डांसिंग स्टाइल और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस हर प्रकार के गाने के लिए परफेक्ट बैठती थी। इसी वजह से उन्होंने गाने के लिए तमन्ना का नाम आदित्य धर के समक्ष रखा था, पर आदित्य ने यह नहीं माना था। आदित्य का कहना था कि वह फिल्म में ऐसा कोई सॉन्ग नहीं चाहते, जो कहानी विपरीत केवल एक स्टार पर केंद्रित हो। यदि गाने में तमन्ना होतीं, तो दर्शकों का फोकस कहानी की जगह केवल उन्हीं पर टिक जाता।
इस वजह से गाने के लिए डिसूजा व आयशा को चुना
आदित्य का मानना था कि ‘शरारत’ को एक पारंपरिक आइटम सॉन्ग नहीं बनाएंगे। उनका कहना था कि इसे कहानी का हिस्सा रखा जाएगा। इसी कारण उन्होंने इस गाने के लिए क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान को चुना था, ताकि किसी एक चेहरे पर नहीं, सीन और नैरेटिव पर फोकस बना रहे। बता दें कि ‘धुरंधर’ के ‘शरारत’ सॉन्ग को काफी पंसद किया जा रहा है। गाना रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर छा गया है। इस पर कई रील्स बन चुकी हैं। दर्शक डिसूजा व आयशा की केमिस्ट्री और एनर्जी की खूब तारीफ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Hollywood Singer: ‘धुरंधर’ के गाने शरारत पर झूमे प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस

