Close Menu
    What's Hot

    बंगाल में भाजपा ने 111 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की

    March 19, 2026

    मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को फ्लैट्स की चाबी देंगें सीएम नायब सैनी

    March 19, 2026

    करोड़ों का घर, फिर भी सादगी की मिसाल! देखिए आदित्य धर-यामी गौतम के लग्ज़री आशियाने की खूबसूरत झलक

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बंगाल में भाजपा ने 111 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की

      March 19, 2026

      राज्यसभा के 73 सांसदों पर क्रिमिनल केस, एडीआर की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

      March 19, 2026

      देश में किसी भी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के पास सिलेंडर की कमी नहीं

      March 19, 2026

      हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश व बर्फबारी, मैदानों में आंधी-तूफान

      March 19, 2026

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर में की ‘राम यंत्र’ की स्थापना

      March 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, March 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा का यह गांव बना फौजियों का गढ़, हर तीसरे घर से सेना में भर्ती हैं जवान, जानें
    हरियाणा

    हरियाणा का यह गांव बना फौजियों का गढ़, हर तीसरे घर से सेना में भर्ती हैं जवान, जानें

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा का कुरुक्षेत्र जिला जहां धर्मनगरी के नाम से पूरे देश में प्रसिद्ध है, वहीं इसी जिले में एक ऐसा गांव भी है जिसने देशसेवा के मामले में अलग पहचान बना ली है। कुरुक्षेत्र का बरना गांव आज पूरे इलाके में “फौजियों का गांव” कहलाता है। इस गांव की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां हर तीसरे घर से कोई न कोई युवा भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहा है। वर्तमान समय में गांव के करीब 200 जवान भारतीय सेना में सक्रिय रूप से तैनात हैं, जबकि कई सैनिक रिटायर होकर भी गांव में युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

    बरना गांव के लोगों का कहना है कि यहां देशभक्ति सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर युवा की सोच और जीवन का हिस्सा है। ग्रामीणों के मुताबिक जहां पूरे हरियाणा से हर दसवां जवान सेना में भर्ती होता है, वहीं उनके गांव से हर तीसरे घर से सेना में जवान निकलना अपने आप में गर्व की बात है। गांव में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक, सेना की वर्दी पहनने का सपना देखने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है।

    इस गांव की पहचान केवल सैनिकों की संख्या तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां से तीन जवान देश के लिए अपने प्राणों की आहुति भी दे चुके हैं। गांव के शहीद सुरेंद्र की कहानी आज भी युवाओं को प्रेरणा देती है। सुरेंद्र महज 18 साल की उम्र में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और 23 वर्ष की उम्र में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। उनके पिता नेकी राम बताते हैं कि बेटे की शहादत के बाद पूरे गांव में देशभक्ति की भावना और मजबूत हुई। उनकी शहादत ने बरना गांव को एक नई पहचान दी और कई युवाओं ने सेना में भर्ती होने का संकल्प लिया।

    हालांकि समय के साथ हालात बदलते भी नजर आ रहे हैं। गांव के रिटायर्ड फौजी गुरमीत सिंह का कहना है कि अग्निवीर योजना आने के बाद युवाओं के मनोबल पर असर पड़ा है। पहले युवाओं में सेना को लेकर जो जुनून और स्थायित्व की भावना थी, उसमें अब कमी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि पहले गांव का हर युवा सेना में जाने को लेकर गंभीर रहता था, लेकिन अब कई युवाओं की नजर विदेश जाने पर टिक गई है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह अग्निवीर योजना को माना जा रहा है, जिससे सेना में लंबे समय तक करियर को लेकर युवाओं में असमंजस बढ़ा है।


    हरियाणा

    इसके बावजूद बरना गांव आज भी देशभक्ति और बलिदान की मिसाल बना हुआ है। यहां की गलियों में सेना की कहानियां, शहीदों की यादें और वर्दी पहनने का सपना आज भी जिंदा है, जो इस गांव को बाकी इलाकों से अलग बनाता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकौन हैं काव्या गौड़ा? पारिवारिक विवाद में रिश्तेदारों ने पति की पीठ में घोंपा छूरा
    Next Article अजित पवार का असामयिक निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को फ्लैट्स की चाबी देंगें सीएम नायब सैनी

    March 19, 2026

    सफीदों व जींद में चार व पांच अप्रैल को मुख्यमंत्री की प्रस्तावित रैलियों की तैयारियां समयब हों पूरी : डीसी

    March 19, 2026

    जनगणना राष्ट्रीय दायित्व का बेहद महत्वपूर्ण कार्य

    March 19, 2026

    हीरो मोटोकॉर्प में कर्मचारी यूनियन दिवस 21 को

    March 19, 2026

    Rewari:कोसली के गांव लिलोड़ से गुरुग्राम के लिए सीधी बस सेवा शुरू, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    March 19, 2026

    संयुक्त किसान मोर्चा का धरना 241 वें दिन भी जारी, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

    March 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    बंगाल में भाजपा ने 111 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की

    By अंकित कुमारMarch 19, 2026

    Assembly Elections: बंगाल में भाजपा ने 111 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की एक्ट्रेस रूपा…

    मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को फ्लैट्स की चाबी देंगें सीएम नायब सैनी

    March 19, 2026

    करोड़ों का घर, फिर भी सादगी की मिसाल! देखिए आदित्य धर-यामी गौतम के लग्ज़री आशियाने की खूबसूरत झलक

    March 19, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.