धुरंधर 2 में विलेन बनकर छाए हुए हैं अर्जुन रामपाल
Arjun Rampal, (द भारत ख़बर), मुंबई: अर्जुन रामपाल इन दिनों धुरंधर 2 में विलेन बनकर छाए हुए हैं। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल का किरदार निभाया, जो आॅडियंस को खूब पसंद आया। मेजर इकबाल के किरदार में अर्जुन रामपाल की एक्टिंग लोगों को इतनी पसंद आई कि फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
धुरंधर 2 में अर्जुन रामपाल की डायलॉग डिलीवरी, उनका एक्शन और एक्टिंग ने सबको कायल कर दिया है। लेकिन ये पहली फिल्म नहीं है, जिसमें अर्जुन रामपाल ने नेगेटिव रोल प्ले किया हो। इससे पहले भी एक्टर ने कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है और खूब तारीफें बटोरी हैं।
नेगेटिव किरदारों के जरिए बनाई अलग पहचान
अर्जुन रामपाल ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान नेगेटिव किरदारों के जरिए बनाई है। धुरंधर 2 में मेजर इकबाल का किरदार निभाने से पहले भी एक्टर कई फिल्मों में ग्रे शेड किरदार निभाकर लोगों को अपनी एक्टिंग का दीवाना बना चुके हैं। ओम शांति ओम से लेकर रा.वन, धाकड़ और हाल ही में धुरंधर जैसी फिल्मों में उन्होंने खूंखार विलेन बनकर आॅडियंस और क्रिटिक्स का दिल जीता है। फैंस उनके ग्रे शेड और इंटेंस लुक्स को पसंद करते हैं।
अर्जुन रामपाल के नेगेटिव रोल
- ओम शांति ओम: साल 2007 में आई शाहरुख खान स्टारर ओम शांति ओम में अर्जुन रामपाल ने मुकेश मेहरा नाम के एक शख्स का किरदार निभाया था, जो फिल्म में विलेन था। इस फिल्म में उनका विलेन का किरदार काफी पॉपुलर हुआ था।
- रा.वन: साल 2011 में आई शाहरुख खान की इस फिल्म में भी अर्जुन रामपाल को नेगेटिव रोल में ही देखा गया था। इस रोल से भी उन्हें काफी तारीफें मिली थीं। शाहरुख खान की इस फिल्म में अर्जुन रामपाल सुपरविलेन बने थे।
- धाकड़: साल 2022 में आई कंगना रनौत की इस फिल्म में अर्जुन रामपाल ने रुद्रवीर नाम के एक विलेन का किरदार निभाया था और खूब वाहवाही बटोरी थी।
- राजनीति: साल 2010 में आई अजय देवगन की फिल्म राजनीति में अर्जुन रामपाल ने पृथ्वीराज प्रताप का ग्रे शेड किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था।
- डैडी: साल 2017 में रिसीज हुई इस फिल्म में उन्होंने गैंगस्टर अरुण गवली की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, 2005 में आई फिल्म एक अजनबी में अर्जुन रामपाल नेगेटिव रोल में नजर आए थे।
- अर्जुन रामपाल अपकमिंग मूवीज
धुरंधर 2 के बाद अर्जुन रामपाल के पास 2026 में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। हंसल मेहता की अपकमिंग वेब सीरीज बिलियनेयर में अर्जुन रामपाल लीड रोल निभा रहे हैं, जो एक हाई-प्रोफाइल बिजनेस टाइकून की कहानी है। इसके अलावा, अर्जुन जल्द ही ओ साथी रे, 3 मंकीज और निकिता रॉय जैसी फिल्मों में नेगेटिव और ग्रे शेड किरदारों में नजर आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: जैसे धुरंधर 2 में दिखा, क्या वैसे ही हुई थी एसपी असलम की मौत, पत्नी ने किया खुलासा

