Close Menu
    What's Hot

    मृणाल ठाकुर को कैसे मिली दो दीवाने सहर में?

    February 17, 2026

    हरियाणा में 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए जरूरी सूचना, 20 फरवरी तक ही कर सकेंगे सुधार, विभाग ने दिया अल्टिमेटम

    February 17, 2026

    अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, ‘पंजाब ट्रेड कमीशन’ छोटे व्यापारियों का समय और मेहनत बचाएगा

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मृणाल ठाकुर को कैसे मिली दो दीवाने सहर में?

      February 17, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुंबई में की मुलाक़ात

      February 17, 2026

      फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों से आज मुंबई और फिर दिल्ली में मिलूूंगा

      February 17, 2026

      पंजाब CM भगवंत मान को घातक केमिकल पोलोनियम देने का दावा, सांस लेने में दिक्कत, अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

      February 17, 2026

      अनुप्रिया पटेल ने हेल्थकेयर में एआई की बदलाव लाने वाली भूमिका पर दिया जोर

      February 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, February 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»जिन्होंने अपमान किया, उन्हें औकात दिखानी होगी: अविमुक्तेश्वरानंद
    Breaking News

    जिन्होंने अपमान किया, उन्हें औकात दिखानी होगी: अविमुक्तेश्वरानंद

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 28, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Avimukteshwaranand Controversy: जिन्होंने अपमान किया, उन्हें औकात दिखानी होगी: अविमुक्तेश्वरानंद
    Avimukteshwaranand Controversy: जिन्होंने अपमान किया, उन्हें औकात दिखानी होगी: अविमुक्तेश्वरानंद

    प्रयागराज माघ मेला छोड़कर काशी के लिए रवाना हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
    Avimukteshwaranand Controversy, (द भारत ख़बर), प्रयागराज: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद आज प्रयागराज माघ मेला छोड़कर काशी के लिए रवाना हो गए। मेला परिसर छोड़ने से पहले पहले उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, आज मन इतना व्यथित है कि हम बिना स्नान किए ही विदा ले रहे हैं। इस दुख की भरपाई पता नहीं कौन सा नेता आएगा कौन सी पार्टी आएगी जो करेगी। प्रयागराज हमेशा से आस्था और शांति की धरती रही है। श्रद्धा के साथ यहां आया था, लेकिन एक ऐसी घटना हो गई, जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी। जिन्होंने सनातनी प्रतीकों का अपमान किया है, उन्हें औकात दिखानी होगी।

    जब दिल में दुख और गुस्सा हो, तो पवित्र पानी भी शांति नहीं दे पाता

    उन्होंने कहा, कल मुझे माघ मेला प्रशासन की ओर से एक पत्र और प्रस्ताव भेजा गया। इसमें कहा कि मुझे पूरे सम्मान के साथ पालकी से संगम ले जाकर स्नान कराया जाएगा। मुझ पर फूल बरसाए जाएंगे, लेकिन मैंने प्रस्ताव को ठुकरा दिया। जब दिल में दुख और गुस्सा हो, तो पवित्र पानी भी शांति नहीं दे पाता। आपको बता दें कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सुबह 8 बजे वैनिटी वैन से निकले। शिविर के बाहर पूजा-पाठ किया। फिर प्रेस कांफ्रेंस करके मेला छोड़ने का ऐलान किया। इसके थोड़ी देर बाद उन्होंने मेला छोड़ भी दिया।

    मेरे सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास हुआ

    शंकराचार्य ने कहा, इस घटना ने मेरी आत्मा को झकझोर दिया। इससे न्याय और मानवता के प्रति मेरा विश्वास कमजोर हुआ है। मैंने कुछ समय का मौन रखकर प्रार्थना भी की कि जिन लोगों ने अपमान किया है, उन्हें दंड मिले। मेरे सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास हुआ। इसके पीछे राज्य सरकार जिम्मेदार है।

    प्रशासन ने माफी नहीं मांगी

    अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, प्रशासन के कल के प्रस्ताव में मौनी अमावस्या की घटना के लिए माफी नहीं मांगी गई। असली सम्मान तब होता है, जब गलती मानी जाए और सच्चे मन से माफी मांगी जाए। जब तक मूल घटना की जिम्मेदारी लेकर दोषी लोग माफी नहीं मांगते, तब तक ऐसे किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करूंगा। अगर मैं उस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेता, तो उस दिन हुई घटना और उनके भक्तों के अपमान का मुद्दा दब जाता।

    किसकी जीत हुई, यह समय बताएगा

    शंकराचार्य ने कहा, मैं इस मामले को लेकर कई दिनों तक विरोध में बैठा रहा, लेकिन फिर मेला छोड़ने का फैसला किया। अगर पहले पालकी से स्नान कराना गलत माना गया, तो अब वही बात सही कैसे हो गई? क्या संतों, संन्यासियों और ब्रह्मचारियों के साथ हुई मारपीट और अपमान की भरपाई ऐसे ही कर दी जाएगी? मैं इस तरह के दिखावे वाले सम्मान को कभी स्वीकार नहीं कर सकता। किसकी जीत हुई और किसकी हार हुई, यह समय बताएगा। फैसला सनातनी समाज करेगा। जो मुगलों के समय हुआ था, वही आज हो रहा है। इन 11 दिनों में हमारी प्रतिष्ठा की हत्या का प्रयास हुआ।

    अगर सनातनी चाहेंगे, तो हम शांत नहीं बैठेंगे

    अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, अगर यह केवल स्थानीय प्रशासन करता, तो बात अलग होती, लेकिन इसके पीछे उत्तर प्रदेश का शासन है। हमने पहले भी कहा था कि इस अन्याय के प्रतिकार के लिए आगे भी आंदोलन किया जाएगा। अगर सनातनी चाहेंगे, तो हम शांत नहीं बैठेंगे। मेरी युवाओं से अपील है कि जिन्होंने सनातनी प्रतीकों का अपमान किया है, उन्हें उनकी औकात दिखानी होगी।

    इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सीबीआई जांच की मांग

    वहीं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। वकील गौरव द्विवेदी ने चीफ जस्टिस को लेटर पिटिशन भेजकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

    15 फरवरी तक चलेगा माघ मेला

    माघ मेला 15 फरवरी तक चलेगा। अभी 2 स्नान बचे हैं। माघी पूर्णिमा (1 फरवरी) और महाशिवरात्रि (15 फरवरी)। यानी विवाद के कारण शंकराचार्य ने माघ मेला 18 दिन पहले ही छोड़ दिया। मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य का प्रशासन से विवाद हुआ, फिर वे बिना स्नान किए लौट गए। इसके बाद उन्होंने बसंत पंचमी के दिन भी स्नान नहीं किया था। अब वे बाकी दोनों स्नान में भी शामिल नहीं होंगे।

    यह भी पढ़ें : Ajit Pawar Political Journey: महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले उपमुख्यमंत्री थे अजीत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में फैमिली आईडी इनकम को लेकर बड़ा अपडेट, प्रशासन ने जारी किए आदेश
    Next Article अरिजीत सिंह ने तलाकशुदा दोस्त को बनाया दूसरी पत्नी, जानें प्रेम कहानी
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      मृणाल ठाकुर को कैसे मिली दो दीवाने सहर में?

      February 17, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुंबई में की मुलाक़ात

      February 17, 2026

      फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों से आज मुंबई और फिर दिल्ली में मिलूूंगा

      February 17, 2026

      पंजाब CM भगवंत मान को घातक केमिकल पोलोनियम देने का दावा, सांस लेने में दिक्कत, अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

      February 17, 2026

      अनुप्रिया पटेल ने हेल्थकेयर में एआई की बदलाव लाने वाली भूमिका पर दिया जोर

      February 17, 2026

      Bank Holidays 2026: अगले 3 दिन अलग-अलग राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट

      February 17, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मृणाल ठाकुर को कैसे मिली दो दीवाने सहर में?

      By अंकित कुमारFebruary 17, 2026

      Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर को कैसे मिली दो दीवाने सहर में? धुरंधर के डायरेक्टर से…

      हरियाणा में 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए जरूरी सूचना, 20 फरवरी तक ही कर सकेंगे सुधार, विभाग ने दिया अल्टिमेटम

      February 17, 2026

      अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, ‘पंजाब ट्रेड कमीशन’ छोटे व्यापारियों का समय और मेहनत बचाएगा

      February 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.