Close Menu
    What's Hot

    सलमान खान को मनाते-मनाते रोने लगे थे करण जौहर

    January 20, 2026

    वो सुपरहिट फिल्म, जिसके बाद काजोल ने कभी नहीं किया अक्षय के साथ काम

    January 20, 2026

    प्रयागराज मेला प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद से शंकराचार्य होने का सबूत मांगा

    January 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      प्रयागराज मेला प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद से शंकराचार्य होने का सबूत मांगा

      January 20, 2026

      हिंद महासागर के द्वीप को लेकर ब्रिटेन से नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

      January 20, 2026

      Supreme Court: आवारा कुत्तों के मामले में हम जिम्मेदारी तय करने से पीछे नहीं हटेंगे: सुप्रीम कोर्ट

      January 20, 2026

      Supreme Court: सिर्फ तर्क के आधार पर आम लोगों को परेशान नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

      January 20, 2026

      युवाओं में आत्म अनुशासन जरूरी : त्रिपाठी

      January 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, January 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»आज दुनिया भारत को ग्लोबल ग्रोथ ड्राइवर के रूप में देख रही : पीएम
    दुनिया

    आज दुनिया भारत को ग्लोबल ग्रोथ ड्राइवर के रूप में देख रही : पीएम

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    PM Modi News : आज दुनिया भारत को ग्लोबल ग्रोथ ड्राइवर के रूप में देख रही : पीएम
    PM Modi News : आज दुनिया भारत को ग्लोबल ग्रोथ ड्राइवर के रूप में देख रही : पीएम

    कहा, देश की जीडीपी विकास दर नई ऊर्जा और बदलते आर्थिक माहौल का प्रतीक

    PM Modi News (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : भारत की तेजी से बढ़ती विकास दर पर खुशी जताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया आज भारत को ग्लोबल ग्रोथ ड्राइवर के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक दबाव और बदलते वैश्विक परिवेश के बीच भारत की यह उपलब्धि असमान्य है। भारत की अर्थव्यवस्था उस समय तेजी से ग्रोथ कर रही है जिस समय विश्व के अधिकांश देश आर्थिक मंदी के डर के साये में हैं और आर्थिक विकल्पों की तलाश में जुटे हैं।

    पीएम मोदी ने कहा कि जीडीपी आंकड़ों में दर्ज 8% ग्रोथ देश की नई ऊर्जा और बदलते आर्थिक माहौल का प्रतीक है। पीएम मोदी ने कहा ये सिर्फ आंकड़े नहीं हैं, बल्कि भारत की वैश्विक अर्थव्यवस्था में बढ़ती भूमिका और मजबूत मैक्रोइकॉनॉमिक संकेतों का सबूत हैं। पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि आने वाले 10 वर्षों में भारत को गुलामी की मानसिकता से पूरी तरह मुक्त करना होगा। उन्होंने कहा कि आज देश का हर क्षेत्र उपनिवेशवादी सोच से बाहर निकलकर नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।

    हमारा ग्रोथ रेट सबको हैरान कर रहा

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में वैश्विक परिदृश्य का उल्लेख करते हुए बताया कि जब पूरी दुनिया की ग्रोथ रेट लगभग 3% है और जी-7 देशों की औसत ग्रोथ करीब 1.5%, ऐसे माहौल में भारत लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कभी हमारे देश में महंगाई चिंता का विषय हुआ करती थी, लेकिन आज अर्थशास्त्री भारत की ह्यलो इंफ्लेशनह्ण नीति की चर्चा करते हैं। यह बदलाव सिर्फ आंकड़ों का नहीं, बल्कि भारत की क्षमता और समस्याओं को हल करने की शक्ति का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह परिवर्तन नई उम्मीदों, नए आत्मविश्वास और नए भारत के उभरते हुए स्वरूप को दर्शाता है।

    देश का हर क्षेत्र विकास में शामिल

    इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारे छोटे शहर स्टार्टअप्स नए हब बन रहे हैं। देश का हर क्षेत्र अपनी पूरी क्षमता के साथ विकास यात्रा में शामिल हो रहा है। उन्होंने भारत की अनछुई क्षमता का उल्लेख करते हुए कहा कि लंबे समय तक देश की एक बड़ी क्षमता का उपयोग नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा जब इस अनछुई क्षमता को अवसर मिलते हैं और बिना बाधा के यह देश के विकास में भाग लेती है, तब परिवर्तन अवश्यंभावी हो जाता है। आज भारत इसी दृष्टि के साथ आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने बताया कि आज पूर्वी भारत में अभूतपूर्व पैमाने पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और उद्योगों में निवेश हो रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों और छोटे कस्बों को भी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।

    ये भी पढ़ें : Goa Cylinder Blast : गोवा में नाइट क्लब में फटा सिलेंडर, 23 की मौत

    ये भी पढ़ें : Indigo Flight Crisis : 800 से ज्यादा उड़ान हुई रद, हवाई अड्डों पर बिगड़ रहे हालात

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत की अफ्रीका पर बड़ी जीत, सीरीज 2-1 से जीती
    Next Article भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय से मांगी माफी, जानें क्यों?
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिग्गज कंपनियों पर भारी पड़ी वैश्विक अनिश्चितता

      January 20, 2026

      भारत की विकास दर पर आईएमएफ ने जताया भरोसा

      January 20, 2026

      आने वाले दो साल में बना रहेगा आर्थिक टकराव : डब्ल्यूईएफ

      January 20, 2026

      भारत और यूएई ने द्विपक्षीय व्यापार 200 अरब डॉलर करने पर जताई सहमति

      January 20, 2026

      चांदी तीन लाख पार, सोना 1.5 लाख के नजदीक

      January 20, 2026

      सोने और चांदी की कीमतों में जारी रहेगा उछाल

      January 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सलमान खान को मनाते-मनाते रोने लगे थे करण जौहर

      By श्वेता चौहानJanuary 20, 2026

      Karan Johar: सलमान खान को मनाते-मनाते रोने लगे थे करण जौहर जानें, क्या हुआ था…

      वो सुपरहिट फिल्म, जिसके बाद काजोल ने कभी नहीं किया अक्षय के साथ काम

      January 20, 2026

      प्रयागराज मेला प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद से शंकराचार्य होने का सबूत मांगा

      January 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.