Close Menu
    What's Hot

    ईरान के खिलाफ जारी युद्ध में हांफने लगा अमेरिका

    March 23, 2026

    रेवाड़ी जयपुर के बीच बनेगी नई लाइन, 5.73 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    March 23, 2026

    वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का हाई-वोल्टेज गुस्सा, ट्रोलर्स पर बरसीं आग बनकर

    March 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ईरान के खिलाफ जारी युद्ध में हांफने लगा अमेरिका

      March 23, 2026

      दिल्ली का बजट सत्र आज से होगा शुरू

      March 23, 2026

      6 महीने बाद लेह पहुंचे सोनम वांगचुक, बोले- हिरासत का समय आत्ममंथन का अवसर था

      March 22, 2026

      ईरान से सीजफायर वार्ता करना चाहते हैं ट्रम्प

      March 22, 2026

      मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी की हाई-लेवल मीटिंग

      March 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, March 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»भारत और अमेरिका में व्यापार समझौता जल्द
    Breaking News

    भारत और अमेरिका में व्यापार समझौता जल्द

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India-US Trade Deal : भारत और अमेरिका में व्यापार समझौता जल्द
    India-US Trade Deal : भारत और अमेरिका में व्यापार समझौता जल्द

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया ऐलान, कहा, दोनों पक्षों के बीच बनी सहमति

    India-US Trade Deal (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : आखिरकार लंबी वार्ता और बैठकों के दौर के बाद भारत और अमेरिका के बीच जल्द व्यापारिक समझौते पर सहमति बन गई है। इस बात का ऐलान खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि अमेरिका भारत पर लगाए गए पारस्परिक टैरिफ को भी 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर रहा है। ट्रंप ने इस बात का ऐलान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई फोन पर हुई लंबी बातचीत के बाद किया है। अमेरिका के इस फैसले से भारत को दोहरी सफलता मिली है। एक तरफ तो भारतीय उत्पादों पर लगा टैरिफ कम हो गया है वहीं भारत और अमेरिका के बची व्यापार समझौता होने से भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह कहा

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने भारत पर लगे पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का एलान किया है। इस पोस्ट में ट्रंप ने एक और अहम बात कही है, जिसमें उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बनने का एलान किया। राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच सोमवार को टेलीफोन पर बात हुई। इस बातचीत के बाद ही ट्रंप ने भारत पर लगे 25 प्रतिशत टैरिफ को घटाने का एलान किया।

    ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट में लिखा, ‘भारत के प्रधानमंत्री और एक ताकतवर और सम्मानित नेता मोदी से बात करना सम्मान की बात रही। ‘हमने कई मुद्दों पर बात की, जिसमें व्यापार, रूस और यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने पर बात हुई। ‘वह (पीएम मोदी) रूस से तेल खरीद रोकने और अमेरिका और खासकर वेनेजुएला से तेल खरीदने पर सहमत हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के साथ दोस्ती और सम्मान के कारण और उनके अनुरोध पर, तुरंत प्रभाव से, हम अमेरिका और भारत के बीच एक ट्रेड डील पर सहमत हुए हैं। जिसके तहत अमेरिका कम पारस्परिक टैरिफ लगाएगा, और इसे 25% से घटाकर 18% कर दिया गया है।

    पीएम मोदी ने इस फैसले पर यह प्रतिक्रिया दी

    पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत की और यह जानकर बेहद खुशी हुई कि अमेरिका ने ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% कर दिया है। पीएम मोदी ने ट्रंप का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह घोषणा भारत के 1.4 अरब लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि जब दो बड़े लोकतांत्रिक देश और विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं मिलकर काम करती हैं, तो इसका लाभ आम जनता को मिलता है और द्विपक्षीय सहयोग के लिए नए अवसर खुलते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है और भारत उनके शांति प्रयासों का पूरा समर्थन करता है।

    ये भी पढ़ें : PM Modi News : भारत अमेरिका के शांति प्रयासों का समर्थन करता है : पीएम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्रीन साड़ी में माधुरी दीक्षित ने लूटी महफिल
    Next Article भारत-अमेरिका ट्रेड डील ऐतिहासिक : गोयल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      ईरान के खिलाफ जारी युद्ध में हांफने लगा अमेरिका

      March 23, 2026

      दिल्ली का बजट सत्र आज से होगा शुरू

      March 23, 2026

      6 महीने बाद लेह पहुंचे सोनम वांगचुक, बोले- हिरासत का समय आत्ममंथन का अवसर था

      March 22, 2026

      ईरान से सीजफायर वार्ता करना चाहते हैं ट्रम्प

      March 22, 2026

      मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी की हाई-लेवल मीटिंग

      March 22, 2026

      अमेरिका से एलपीजी लेकर मेंगलुरु पोर्ट पर पहुंचा शिप

      March 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ईरान के खिलाफ जारी युद्ध में हांफने लगा अमेरिका

      By अंकित कुमारMarch 23, 2026

      US-Iran War Update : ईरान के खिलाफ जारी युद्ध में हांफने लगा अमेरिका 24 दिन…

      रेवाड़ी जयपुर के बीच बनेगी नई लाइन, 5.73 करोड़ रुपये होंगे खर्च

      March 23, 2026

      वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का हाई-वोल्टेज गुस्सा, ट्रोलर्स पर बरसीं आग बनकर

      March 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.