Close Menu
    What's Hot

    सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में हंगामा! युवक ने स्टेज पर चढ़कर की ऐसी हरकत, डर से चीख पड़ीं सिंगर

    April 5, 2026

    Infinix Note 60 Pro जल्द लॉन्च! दमदार फीचर्स के साथ मिलेगा ग्लोइंग बैक पैनल

    April 5, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेपोर विधानसभा क्षेत्र में किया रोड शो

    April 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेपोर विधानसभा क्षेत्र में किया रोड शो

      April 5, 2026

      राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने ईसाइयों के पवित्र त्योहार ईस्टर पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

      April 5, 2026

      ट्रंप का बयान, बेबसी, घबराहट और बेवकूफी भरा : ईरान

      April 5, 2026

      PM Modi: केरलम में बनने जा रही एनडीए की सरकार: पीएम मोदी

      April 5, 2026

      ईरान के बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास हमले में एक व्यक्ति की मौत

      April 4, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, April 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»ट्रंप का बयान, बेबसी, घबराहट और बेवकूफी भरा : ईरान
    Breaking News

    ट्रंप का बयान, बेबसी, घबराहट और बेवकूफी भरा : ईरान

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारApril 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    West Asia Crisis : ट्रंप का बयान, बेबसी, घबराहट और बेवकूफी भरा : ईरान
    West Asia Crisis : ट्रंप का बयान, बेबसी, घबराहट और बेवकूफी भरा : ईरान

    ईरानी सेना ने अमेरिका के अल्टीमेटम को नकारा, कहा, हर तरह की स्थिति का सामना करने को तैयार

    West Asia Crisis (द भारत ख़बर), तेहरान : अमेरिका और ईरान में चल रहा युद्ध आज 37वें दिन में प्रवेश कर चुका है। हालांकि इस युद्ध में अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर हजारों हमले कर चुके हैं लेकिन ईरान पर ज्यादा दबाव डालने में सफल नहीं हो पाए हैं। इसी बीच अमेरिका ने ईरान को हॉर्मुज स्टेÑट खोलने और समझौता करने का 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था जिसे ईरान ने अस्वीकार कर दिया है। इतना ही नहीं ईरान ने अमेरिका को किसी भी कार्रवाई के घातक नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहने की भी चेतावनी दे डाली है।

    ईरान की तरफ से यह बयान आया सामने

    ईरान की सेना के केंद्रीय कमांड खातम अल-अनबिया से जुड़े जनरल अली अब्दोल्लाही ने ट्रंप के इस बयान को ‘बेबस, घबराया हुआ, असंतुलित और बेवकूफी भरा कदम’ बताया। उनका कहना है कि अमेरिका की इस तरह की धमकियों से ईरान झुकने वाला नहीं है। दरअसल, ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर 48 घंटे के भीतर ईरान कोई समझौता नहीं करता या होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से नहीं खोलता, तो अमेरिका ईरान के अहम इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा हमला कर सकता है।

    उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि ‘अगर समय रहते फैसला नहीं हुआ, तो ईरान पर तबाही बरसेगी।’ यह बयान ऐसे समय आया है जब कुछ दिन पहले ही ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले को 10 दिन के लिए टाल दिया था और कहा था कि बातचीत अच्छी चल रही है। लेकिन अब उनका रुख अचानक काफी सख्त हो गया है, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं।

    इरान ने अमेरिका और इजरायल पर लगाए ये आरोप

    इसी बीच, एक और बड़ी चिंता सामने आई है। ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका और इस्राइल ने उसके परमाणु ढांचे के पास हमला किया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को पत्र लिखकर कहा कि इस तरह के हमलों से पूरे क्षेत्र में रेडियोधर्मी (न्यूक्लियर) प्रदूषण फैलने का खतरा पैदा हो गया है, जो इंसानों और पर्यावरण दोनों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।

    यह हमला बुशेहर परमाणु संयंत्र के पास हुआ बताया जा रहा है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा है कि फिलहाल रेडिएशन स्तर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन स्थिति बेहद संवेदनशील है। रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में संयंत्र के पास एक सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई और कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा, हालांकि मुख्य प्लांट सुरक्षित है और बिजली उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ा है। आईएईए के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने भी इस घटना पर गहरी चिंता जताई है।

    ये भी पढ़ें : US-Iran War Breaking News : अमेरिका में ईरान का समर्थन करने वालों पर कार्रवाई

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव रेवाड़ी में, यहां पढे शेडयूल
    Next Article आरबीआई नीलामी के जरिये राज्यों को देगा कर्ज
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेपोर विधानसभा क्षेत्र में किया रोड शो

      April 5, 2026

      राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने ईसाइयों के पवित्र त्योहार ईस्टर पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

      April 5, 2026

      PM Modi: केरलम में बनने जा रही एनडीए की सरकार: पीएम मोदी

      April 5, 2026

      ईरान के बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास हमले में एक व्यक्ति की मौत

      April 4, 2026

      केरलम में 38% उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस, इनमें सबसे ज्यादा कांग्रेस के

      April 4, 2026

      नवीन जयहिंद का दावा- राघव चड्ढा को केजरीवाल के घर मुर्गा बनाकर पीटा गया

      April 4, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में हंगामा! युवक ने स्टेज पर चढ़कर की ऐसी हरकत, डर से चीख पड़ीं सिंगर

      By श्वेता चौहानApril 5, 2026

      Sunanda Sharma Live Concert Video: सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में हंगामा! युवक ने स्टेज पर…

      Infinix Note 60 Pro जल्द लॉन्च! दमदार फीचर्स के साथ मिलेगा ग्लोइंग बैक पैनल

      April 5, 2026

      केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेपोर विधानसभा क्षेत्र में किया रोड शो

      April 5, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.