Close Menu
    What's Hot

    मात्र 9 करोड़ में कैसे बनी थी 39 साल पहले रामायण

    April 6, 2026

    दिल्ली और महाराष्ट्र में बम धमाकों की योजना बनाते दो काबू

    April 6, 2026

    पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवा में चक्रवात व जेट स्ट्रीम से मौसम अस्थिर

    April 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवा में चक्रवात व जेट स्ट्रीम से मौसम अस्थिर

      April 6, 2026

      राहुल गांधी ने असम सीएम हिमंत को बताया देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री

      April 5, 2026

      राघव चड्ढा ने नई पोस्ट शेयर की, लिखा- ये तो ट्रेलर, पिक्चर अभी बाकी है

      April 5, 2026

      शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- मोहन भागवत शादी कर बच्चे क्यों नहीं पैदा करते

      April 5, 2026

      PM Modi: टीएमसी के पापों का घड़ा भर चुका, चुनाव के बाद चुन-चुनकर हिसाब करेंगे: पीएम मोदी

      April 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, April 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»दिल्ली और महाराष्ट्र में बम धमाकों की योजना बनाते दो काबू
    दिल्ली

    दिल्ली और महाराष्ट्र में बम धमाकों की योजना बनाते दो काबू

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Crime News : दिल्ली और महाराष्ट्र में बम धमाकों की योजना बनाते दो काबू
    Delhi Crime News : दिल्ली और महाराष्ट्र में बम धमाकों की योजना बनाते दो काबू

    दिल्ली पुलिस की स्पेशन सेल ने किया गिरफ्तार, खिलौना बम से दोनों महानगरों को दहलाने वाले थे आरोपी

    Delhi Crime News (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : दिल्ली की पुलिस की स्पेशल सेल और मुंबई एटीएस की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो ऐसे संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो देश की राजनीतिक और आर्थिक राजधानी को दहलाने की खतरनाक साजिश रच रहे थे। इससे पहले कि ये अपने मंसूबों को अंजाम दे पाते दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।

    शुरुआती जांच में यह आया सामने

    शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि आईएस से जुड़े दोनों संदिग्धों मोसाब अहमद और मोहम्मद हमाद कालरा को महाराष्ट्र के कल्याण और कुर्ला से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई निवासी दोनों संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक हैंडलर के संपर्क में थे। जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई एटीएस के साथ मिलकर रविवार को दोनों आतंकियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से आपत्तिजनक दस्तावेज और मोबाइल फोन समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। दोनों आतंकी मिशन खिलाफत और सोल्जर आॅफ प्रॉफेट समूहों से जुड़े थे और पाकिस्तान में जैश कमांडर के संपर्क में थे।

    इंटरनेट की मदद से सीखा बम बनाना

    दोनों ने इंटरनेट के जरिये खिलौना बम बनाना सीखा और दिल्ली-मुंबई में धमाकों को अंजाम देने की फिराक में थे। मुंबई एटीएस ने कुछ समय पहले आईएस (इस्लामिक स्टेट) से जुड़े कुछ आतंकियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया, दोनों आतंकी भारत में कट्टरपंथी युवाओं को भर्ती कराते हैं। इनका मकसद भारत में आईएस के एजेंडे को आगे बढ़ाना और कट्टरपंथी विचारधारा का प्रचार करना है। युवाओं को भड़काऊ सामग्री के माध्यम से कट्टरपंथी बना रहे हैं। इन्हें पाकिस्तान और अफगानिस्तान के माध्यम से हथियार मुहैया कराए जाते हैं।

    आंध्र प्रदेश में आतंकी माड्यूल का भंडाफोड़

    वहीं आंध्र प्रदेश में खुफिया विभाग ने देश में युवाओं को कट्टरपंथी बनाने में शामिल एक आतंकी माड्यूल का भंडाफोड़ किया है। आंध्र प्रदेश पुलिस ने इसके खुलासे के लिए बिहार, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और राजस्थान में टीमें तैनात की थीं। इस दौरान नेटवर्क से जुड़े दक्षिणी राज्य के तीन लोगों सहित एक दर्जन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। खुफिया विभाग के एक सूत्र ने रविवार को बताया कि इस नेटवर्क के तार विदेशी संचालकों और आईएस जैसे चरमपंथी संगठनों से भी जुड़े होने की जानकारी मिली है। मुख्य आरोपी रहमतुल्लाह शरीफ और उसके सहयोगी जिहादी प्रचार करने और आॅनलाइन वीडियो के माध्यम से युवाओं को कट्टरपंथी बनाने में जुटे संदिग्ध आतंकियों के संपर्क में थे।

    ये भी पढ़ें : Donald Trump on Iran War : अमेरिका ने ईरानी प्रदर्शनकारियों के लिए हथियार भेजे : ट्रंप

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवा में चक्रवात व जेट स्ट्रीम से मौसम अस्थिर
    Next Article मात्र 9 करोड़ में कैसे बनी थी 39 साल पहले रामायण
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      राजधानी में आज और कल बारिश का अलर्ट

      March 30, 2026

      राजधानी दिल्ली में खराब श्रेणी में पहुंची हवा

      March 30, 2026

      सोनिया गांधी फिर अस्वस्थ, सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

      March 26, 2026

      दिल्ली के करोल बाग में पलटी डबल डेकर बस, दो की मौत

      March 25, 2026

      लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू

      March 24, 2026

      VIDEO : दिल्ली में ट्रैफिक सेंस के बंटाधार की ग्राउंड रिपोर्ट देखिए, साकेत कोर्ट के बाहर ही ऐसा हाल

      March 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मात्र 9 करोड़ में कैसे बनी थी 39 साल पहले रामायण

      By श्वेता चौहानApril 6, 2026

      Ramayan Budget: मात्र 9 करोड़ में कैसे बनी थी 39 साल पहले रामायण कोहरे-बादल के…

      दिल्ली और महाराष्ट्र में बम धमाकों की योजना बनाते दो काबू

      April 6, 2026

      पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवा में चक्रवात व जेट स्ट्रीम से मौसम अस्थिर

      April 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.