Close Menu
    What's Hot

    बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

    March 7, 2026

    हरियाणा में HSSC का बड़ा फैसला, अब परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी ये खास सुविधा

    March 7, 2026

    11 साल पहले इस शख्स से शादी करने वाली थीं त्रिशा कृष्णन, टूट गई थी सगाई

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान की बेटी ने पीएम मोदी से लगाई न्याय की गुहार
    Breaking News

    अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान की बेटी ने पीएम मोदी से लगाई न्याय की गुहार

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haji Mastan Daughter: अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान की बेटी ने पीएम मोदी से लगाई न्याय की गुहार
    Haji Mastan Daughter: अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान की बेटी ने पीएम मोदी से लगाई न्याय की गुहार

    कहा- मेरा रेप हुआ, ममेरे भाई ने जबरन शादी की, शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया
    Haji Mastan Daughter, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन रहे हाजी मस्तान की बेटी ने पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाई है। हाजी मस्तान की बेटी हसीन मस्तान का दावा है कि 1996 में उनकी जबरन शादी उनके मामा के बेटे से कराई गई थी। उस समय वह सिर्फ 12 साल की थी। शादी के बाद उनके साथ रेप हुआ, शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया गया। उनकी पिता की संपत्ति पर कब्जा भी कर लिया गया। हसीन ने कहा कि मेरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से अपील है कि कानूनों को इतना सख्त बनाया जाए कि खुलेआम अपराध करने वाले इन अपराधियों को डर लगे।

    हसीन ने कहा कि वह पीएम मोदी को लेटर भी लिखेंगी और न्याय की मांग करेंगे। न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने 23 दिसंबर को हसीन मस्तान मिर्जा का इंटरव्यू लिया। इस दौरान उन्होंने अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। हसीन ने यौन शोषण और संपत्ति हड़पने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से न्याय की गुहार लगाई है।

    मैं उसे राखी बांधती थी

    हसीन ने बताया कि उसके पूर्व पति का नाम नासिर हुसैन है, वह इस समय हैदराबाद में है। हसीन ने कहा कि उसने पहले मेरे साथ रेप किया, फिर मेरे साथ इतनी बुरी तरह से मारपीट की कि मेरे बच्चे की मौत हो गई। मैं तब सिर्फ 13 साल की थी। हसीन ने बताया कि मैं महज 12 साल की थी, जब मेरे पिता की मौत हो गई। मामा की पहले ही मौत हो चुकी थी। मामी और उनका बेटा नसीर हुसैन ने हमारे बंगले में ही रहते थे। मामा का बेटा 24 साल का था। उसकी चार बार शादी हो चुकी थी और तलाक भी हो चुका था, मैं उसे राखी बांधती थी। उन्होंने मेरे साथ रेप करने की कोशिश की।

    पुलिस ने नहीं की मदद

    हसीन ने आगे कहा कि 1996 में नसीर ने मुझे जबरन शादी के लिए मजबूर किया। यह सब मेरे पिता की संपत्ति के कारण हुआ। 13 साल की उम्र में मेरा गर्भपात हो गया। तब मेरे पति और सास ने पुलिस को बुलाया और मुझे बाल सुधार गृह भेजने की कोशिश की गई थी। पुलिस को पता था कि मेरी उम्र सिर्फ 13 साल है, फिर भी उन्होंने मेरी कोई मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि अगर मैं हाजी मस्तान की बेटी न होती, तो मुझे ये सब नहीं झेलना पड़ता। आरोपियों को सिर्फ पैसा दिखा। मेरे पिता की मौत के बाद उन्हें लगा कि वे हमारी सारी संपत्ति हड़प सकते हैं। रेप और जबरन शादी के पीछे भी यही वजह थी- पैसा।

    पिता की संपत्ति के कारण शोषण और उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा

    हसीन ने बताया कि लंबे समय तक चले मानसिक तनाव के कारण उन्होंने 2010 में तलाक के बाद आत्महत्या की कोशिश की थी। हसीन के मुताबिक, उनके पिता की संपत्ति के कारण उन्हें शोषण और उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। हसीन ने यह भी कहा कि वह अपने पिता के नाम को बदनाम नहीं करना चाहतीं। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने अपने जीवन में कई लोगों की मदद की थी और उन्हें बहुत दुआएं मिली थीं। मैं नहीं चाहती कि मेरे पिता के नाम पर कोई दाग लगे। वह बहुत अच्छे इंसान थे। मुझे उनकी बेटी होने पर गर्व है और मैं यह कानूनी लड़ाई सिर्फ उन्हीं की वजह से लड़ रही हूं।

    ये भी पढ़ें: 20 वर्ष बाद बीएमसी चुनाव साथ लड़ेंगे उद्धव-राज

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में ग्रुप-D भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, नोडल अधिकारी नियुक्त
    Next Article Youtube पर धूम मचा रहा Sapna Choudhary का Song, सोशल मीडिया पर भी हुआ वायरल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      By अंकित कुमारMarch 7, 2026

      UP News: बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलिकॉप्टर में…

      हरियाणा में HSSC का बड़ा फैसला, अब परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी ये खास सुविधा

      March 7, 2026

      11 साल पहले इस शख्स से शादी करने वाली थीं त्रिशा कृष्णन, टूट गई थी सगाई

      March 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.