कहा, उद्योगपतियों की समस्याएं हल करने के लिए जल्द वाणिज्य दूतावास किया जाएगा स्थापित
PM Modi Malaysia Visit (द भारत ख़बर), कुआलालंपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मलेशिया यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दो बड़ी घोषणाएं की। पीएम ने कहा कि दोनों देशों के बीच डिजिटल सहयोग में तेजी आ रही है और भारत की प्रमुख डिजिटल भुगतान प्रणाली, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) जल्द ही मलयेशिया में शुरू की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही मलेशिया में अपना वाणिज्य दूतावास खोलेगा।
जिससे दोनों देशों के बीच होने वाले आपसी व्यापार में होने वाली समस्याओं को आसानी से हल किया जाएगा। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमने मलयेशिया की पहली और एशिया की सबसे बड़ी इंसुलिन निर्माण केंद्र स्थापित करने में भूमिका निभाई। पीएम ने कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बन गया है। इसके अलावा रक्षा निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
एक ही कार में सवार हुए दोनों प्रधानमंत्री
इससे पहले मलेशिया पहुंचने पर पीएम मोदी को रिसीव करने मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ने एयरपोर्ट पर अपनी कार से पहुंचे। इसके बाद पीएम मोदी कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। पीएम 8 साल बाद मलेशिया आए है। इस दौरान पीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम खुद एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत करने आए। वे मुझे अपनी कार से यहां लाए। इतना ही नहीं, उन्होंने मुझे अपनी सीट पर भी बैठाया। उन्होंने कहा, यह खास सम्मान भारत और भारतीय समुदाय के प्रति उनके प्यार और सम्मान को दिखाता है।
पीएम मोदी का इस साल का पहला विदेशी दौरा
ज्ञात रहे कि पीएम मोदी का 2026 का पहला विदेश दौरा है। पीएम मोदी के इस दौरे के साथ ही दोनों देशों के बीच पर व्यापार, निवेश, रक्षा और सुरक्षा सहयोग के साथ-साथ सेमीकंडक्टर क्षेत्र में साझेदारी को लेकर एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। ज्ञात रहे कि पिछले छह माह में भारत ने अपनी व्यापारिक नीति में बड़े बदलाव करते हुए अपने बाजार को ज्यादा से ज्यादा देशों के लिए खोलने का फैसला किया है। इसी नीति के तहत भारत अपने उत्पादों के लिए भी विश्व के ज्यादा से ज्यादा बाजार तलाश कर रहा है ताकि किसी एक देश पर निर्भरता कम की जा सके।
ये भी पढ़ें : PM Modi News : भारत और अमेरिका के आपसी रिश्ते मजबूत हुए : पीएम

