Close Menu
    What's Hot

    कॉमेडियन Zakir Khan को क्या हुआ? हॉस्पिटल से सामने आए वीडियो ने फैंस को किया परेशान

    March 16, 2026

    एलपीजी संकट पर राज्यसभा में हंगामा, टीएमसी सांसदों का वॉकआउट

    March 16, 2026

    रेवाड़ी में नकाबपोश बदमाशों का कहर, दुकान से 5 लाख नकदी चोरी

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      एलपीजी संकट पर राज्यसभा में हंगामा, टीएमसी सांसदों का वॉकआउट

      March 16, 2026

      भारतीय जहाजों को रास्ता देने के बदले ईरान ने भारत से 3 जब्त टैंकर छोड़ने को कहा

      March 16, 2026

      बिहार में राज्यसभा की सभी 5 सीटों पर एनडीए का कब्जा

      March 16, 2026

      हॉर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द खोला जाए : ब्रिटेन

      March 16, 2026

      यूपी में सड़क हादसे में नैनीताल निवासी चार लोगों की मौत

      March 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, March 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»एलपीजी संकट पर राज्यसभा में हंगामा, टीएमसी सांसदों का वॉकआउट
    Breaking News

    एलपीजी संकट पर राज्यसभा में हंगामा, टीएमसी सांसदों का वॉकआउट

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Parliament Budget Session: एलपीजी संकट पर राज्यसभा में हंगामा, टीएमसी सांसदों का वॉकआउट
    Parliament Budget Session: एलपीजी संकट पर राज्यसभा में हंगामा, टीएमसी सांसदों का वॉकआउट

    खड़गे बोले- सरकार को पहले से पता था, इंतजाम क्यों नहीं किया
    Parliament Budget Session, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: राज्यसभा में सोमवार को एलपीजी संकट पर विपक्ष ने हंगामा किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि पेट्रोलियम मंत्री ने लोकसभा में दावा किया कि एलपीजी की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत सरकारी दावों को गलत साबित कर रही है। अगर सरकार समय रहते इंतजाम कर लेती, तो हालात इतने खराब नहीं होते।

    इस पर भाजपा सांसद जेपी नड्डा ने खड़गे को टोका। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपदा में भी राजनीति कर रही है। इसके बाद भी खड़गे ने बोलना जारी रखा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस नेता जवाब नहीं सुनते है। तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा से वॉकआउट किया। पार्टी ने चुनाव आयोग के बंगाल के अधिकारियों को हटाने के फैसले का विरोध किया।

    लोकसभा में बिना हंगामे के प्रश्नकाल पूरा हुआ

    लोकसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कुछ विपक्षी सांसदों ने अपने मुद्दे तुरंत उठाने की मांग की। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि उन्हें दोपहर 12 बजे प्रश्नकाल खत्म होने के बाद बोलने का मौका दिया जाएगा।

    रंजन गोगोई को विदाई दी

    प्रश्नकाल के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और गजेंद्र सिंह शेखावत ने सांसदे के सवालों के जवाब दिए। राज्यसभा में कार्यकाल पूरा होने पर रंजन गोगोई को विदाई दी गई।

    एलपीजी संकट पर सरकार जिम्मेदार

    आप सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान एलपीजी की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को स्ट्रेट आॅफ होर्मुज पर पैदा हो रहे संकट की पहले से जानकारी थी। इसके बावजूद सरकार ने ईरान के साथ अपने संबंधों को मजबूत नहीं रखा, जिसकी वजह से अब देश में एलपीजी सिलेंडरों की कमी और ईंधन संकट का डर पैदा हो गया है।

    भारत अपनी करीब 60% कच्चे तेल की जरूरत पश्चिम एशिया से होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते पूरी करता है। 2019 तक भारत के ईरान के साथ अच्छे संबंध थे और चाबहार पोर्ट में करोड़ों का निवेश भी किया गया था। लेकिन हाल की घटनाओं पर सरकार की चुप्पी के कारण हालात बिगड़े हैं। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि मौजूदा ईंधन और एलपीजी संकट के लिए सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं।

    ये भी पढ़ें: 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरेवाड़ी में नकाबपोश बदमाशों का कहर, दुकान से 5 लाख नकदी चोरी
    Next Article कॉमेडियन Zakir Khan को क्या हुआ? हॉस्पिटल से सामने आए वीडियो ने फैंस को किया परेशान
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारतीय जहाजों को रास्ता देने के बदले ईरान ने भारत से 3 जब्त टैंकर छोड़ने को कहा

      March 16, 2026

      बिहार में राज्यसभा की सभी 5 सीटों पर एनडीए का कब्जा

      March 16, 2026

      हॉर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द खोला जाए : ब्रिटेन

      March 16, 2026

      यूपी में सड़क हादसे में नैनीताल निवासी चार लोगों की मौत

      March 16, 2026

      10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी

      March 16, 2026

      कटक मेडिकल कॉलेज में आग से 10 मरीजों की मौत

      March 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कॉमेडियन Zakir Khan को क्या हुआ? हॉस्पिटल से सामने आए वीडियो ने फैंस को किया परेशान

      By श्वेता चौहानMarch 16, 2026

      Zakir Khan: पॉपुलर स्टैंड-अप कॉमेडियन ज़ाकिर खान अपने भाई अरबाज़ खान के लेटेस्ट व्लॉग में…

      एलपीजी संकट पर राज्यसभा में हंगामा, टीएमसी सांसदों का वॉकआउट

      March 16, 2026

      रेवाड़ी में नकाबपोश बदमाशों का कहर, दुकान से 5 लाख नकदी चोरी

      March 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.