Close Menu
    What's Hot

    सलमान खान को मनाते-मनाते रोने लगे थे करण जौहर

    January 20, 2026

    वो सुपरहिट फिल्म, जिसके बाद काजोल ने कभी नहीं किया अक्षय के साथ काम

    January 20, 2026

    प्रयागराज मेला प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद से शंकराचार्य होने का सबूत मांगा

    January 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      प्रयागराज मेला प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद से शंकराचार्य होने का सबूत मांगा

      January 20, 2026

      हिंद महासागर के द्वीप को लेकर ब्रिटेन से नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

      January 20, 2026

      Supreme Court: आवारा कुत्तों के मामले में हम जिम्मेदारी तय करने से पीछे नहीं हटेंगे: सुप्रीम कोर्ट

      January 20, 2026

      Supreme Court: सिर्फ तर्क के आधार पर आम लोगों को परेशान नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

      January 20, 2026

      युवाओं में आत्म अनुशासन जरूरी : त्रिपाठी

      January 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, January 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»आज बढ़ सकती हैं अमेरिकी राष्ट्रपति की शक्तियां
    Breaking News

    आज बढ़ सकती हैं अमेरिकी राष्ट्रपति की शक्तियां

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Donald Trump : आज बढ़ सकती हैं अमेरिकी राष्ट्रपति की शक्तियां
    Donald Trump : आज बढ़ सकती हैं अमेरिकी राष्ट्रपति की शक्तियां

    अमेरिका का सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई, बदल सकता है 90 साल पुराना फैसला

    Donald Trump (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : डोनाल्ड ट्रंप जब से अमेरिका के दूसरी बार राष्टÑपति बने हैं तभी से वे अपनी शक्तियों को लगातार बढ़ा रहे हैं। वे ऐसे फैसले लेने के लिए खुद को सशक्त कर रहे हैं जिससे दुनिया हैरान हो रही है। ऐसा ही एक फैसला आज हो सकता है जिससे अमेरिकी राष्टÑपति की शक्तियों में और भी ज्यादा विस्तार हो जाएगा। यदि आज अमेरिका का सुप्रीम कोर्ट 90 साल पुराने फैसले को बदल देता है तो अमेरिकी राष्टÑपति अपनी मर्जी से स्वतंत्र एजेंसियों के अधिकारियों को हटा सकेंगे। हालांकि इस फैसले के आने से पहले ही अमेरिका में विरोध के सुर उठने शुरू हो चुके हैं।

    पहले से कई अधिकारियों को हटा चुके हैं ट्रंप

    ट्रंप पहले ही कई एजेंसियों के अधिकारियों को हटा चुके हैं और अदालत ने भी ज्यादातर मामलों में उन्हें छूट दी है। मामला असल में फेडरल ट्रेड कमीशन की सदस्य रेबेका स्लॉटर की बर्खास्तगी से जुड़ा है। यही एजेंसी 1935 के ऐतिहासिक फैसले में भी थी। उस समय अदालत ने कहा था कि राष्ट्रपति बिना कारण एजेंसी प्रमुखों को नहीं हटा सकते। इसी फैसले से अमेरिका में स्वतंत्र एजेंसियों के अधिकार मजबूत हुए थे। अब ट्रंप सरकार और उनके समर्थक इसे बदलना चाहते हैं और ‘यूनिटरी एग्जीक्यूटिव’ सिद्धांत को बढ़ावा दे रहे हैं, जिसके तहत राष्ट्रपति को पूरा अधिकार मिल जाता है।

    फेडरल रिजर्व की गवर्नर पर भी बढ़ेगा दबाव

    इस मामले का असर फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक पर भी पड़ सकता है, जिन्हें हटाने में अदालत ने सावधानी बरती है। अदालत जनवरी में इस पर अलग सुनवाई करेगी कि क्या हटाए गए अधिकारी को दोबारा नियुक्त भी किया जा सकता है या सिर्फ मुआवजा मिलेगा। अदालत का अंतिम फैसला आने पर अमेरिका की प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ेगा और राष्ट्रपति की शक्तियों का दायरा पहले से काफी बड़ा हो सकता है।

    अदालत के रुख पर सवाल

    कानूनी विशेषज्ञों और इतिहासकारों का कहना है कि अदालत जिस तरह से राष्ट्रपति के हटाने के अधिकार को बढ़ा रही है, वह संविधान की मूल भावना से मेल नहीं खाता। वर्जीनिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर केलिब नेल्सन ने कहा है कि संविधान के इतिहास में राष्ट्रपति को इतनी व्यापक शक्ति देने का आधार नहीं मिलता। कई इतिहासकारों ने अदालत को दस्तावेज भेजकर बताया है कि शुरूआती दौर में भी यह शक्ति सीमित थी। लेकिन कई विशेषज्ञों को उम्मीद नहीं है कि अदालत अपना रुख बदलेगी।

    ये भी पढ़ें : Indigo Flight Crisis : 800 से ज्यादा उड़ान हुई रद, हवाई अड्डों पर बिगड़ रहे हालात

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंडिगो संकट से डगमगाया हवाई यातायात
    Next Article हरियाणा की सुरुचि ने शूटिंग वर्ल्ड कप में गोल्ड पर लगाया निशाना
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      प्रयागराज मेला प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद से शंकराचार्य होने का सबूत मांगा

      January 20, 2026

      हिंद महासागर के द्वीप को लेकर ब्रिटेन से नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

      January 20, 2026

      Supreme Court: आवारा कुत्तों के मामले में हम जिम्मेदारी तय करने से पीछे नहीं हटेंगे: सुप्रीम कोर्ट

      January 20, 2026

      Supreme Court: सिर्फ तर्क के आधार पर आम लोगों को परेशान नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

      January 20, 2026

      युवाओं में आत्म अनुशासन जरूरी : त्रिपाठी

      January 20, 2026

      पहाड़ों से मैदानों तक चलेगा बर्फबारी, बारिश का दौर

      January 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सलमान खान को मनाते-मनाते रोने लगे थे करण जौहर

      By श्वेता चौहानJanuary 20, 2026

      Karan Johar: सलमान खान को मनाते-मनाते रोने लगे थे करण जौहर जानें, क्या हुआ था…

      वो सुपरहिट फिल्म, जिसके बाद काजोल ने कभी नहीं किया अक्षय के साथ काम

      January 20, 2026

      प्रयागराज मेला प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद से शंकराचार्य होने का सबूत मांगा

      January 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.