पुलिस ने गाड़ी कर ली जब्त
Britney Spears, (द भारत ख़बर), मुंबई: वर्ल्ड फेमस अमेरिकी पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स अचानक से सुर्खियों में आ गई हैं। खबर है कि हाल ही में कैलिफोर्निया में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, फिर बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। पर मामला अभी खत्म नहीं हुआ है। कोर्ट में उनकी पेशी होगी। उनपर आरोप है कि वो नशे की हालत में गाड़ी चला रही थीं। ये मामला 4 मार्च (बुधवार) की रात का है। कैलिफोर्निया के वेंचुरा काउंटी में वो कार चला रही थीं। पुलिस को शक हुआ कि वो नशे की हालत में गाड़ी चला रही हैं। पुलिस ने उन्हें रोका और फिर उन्हें अरेस्ट कर लिया।
4 मई को होगी पेशी
ब्रिटनी स्पीयर्स को पुलिस कार्यायलय ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ हुई और फिर कागजी कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया। हालांकि, उनकी गाड़ी जब्त कर ली गई है। पुलिस ने उन्हें भले ही छोड़ दिया, लेकिन इस मामले को लेकर कोर्ट में उनकी पेशी होगी। 4 मई को अदालत में इस मामले को लेकर सुनवाई होगी, जहां उन्हें पेश होना होगा।
क्या ब्रिटनी स्पीयर्स ने डिलीट किया इंस्टाग्राम?
इस मामले के बाद ब्रिटनी स्पीयर्स का इंस्टाग्राम अकाउंट भी शो नहीं हो रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। हालांकि, ये अभी कंफर्म नहीं है कि उन्होंने अपना अकाउंट डिलीट किया है या फिर किसी और कारण से उनका अकाउंट दिख नहीं रहा है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 42 मिलियन यानी 4।2 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।
ब्रिटनी स्पीयर्स का आखिरी गाना
ब्रिटनी स्पीयर्स सिंगिंग की दुनिया का बड़ा नाम है। उन्होंने साल 1998 में सिंगिग डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक गाने दिए। आई वान्ना गो, टॉक्सिक, बेबी वन मोर टाइम, क्रेजी उनके कुछ पॉपुलर गाने हैं। वो पॉप सिंगिंग की आइकॉन मानी जाती हैं। दुनियाभर में उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
साल 2024 में उन्होंने ये घोषणा की थी कि अब वो सिंगिंग की दुनिया में वापस नहीं आएंगी। उनका आखिरी गाना होल्ड मी क्लोजर है, जो साल 2022 में रिलीज हुआ था। इस गाने के लिए उन्होंने ब्रिटिश सिंगर और सॉन्ग राइटर एल्टन जॉन के साथ कोलैब किया था।
ये भी पढ़ें: कृति सेनन संग छिड़ी ‘कोल्ड वॉर’ की खबरों पर भड़कीं यामी गौतम

