Close Menu
    What's Hot

    हरियाणा के सोनीपत में मामूली कहासुनी में तीन की हत्या

    May 25, 2026

    हरियाणा में महर्षि कश्यप के नाम पर बनेगी धर्मशाला और चौक, मुख्यमंत्री नायब सैनी की बड़ी घोषणा

    May 25, 2026

    प्रेम विवाह विवाद में घर पर 10 राउंड फायरिंग, 6 युवकों…

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हरियाणा के सोनीपत में मामूली कहासुनी में तीन की हत्या

      May 25, 2026

      कल केरल पहुंच सकता है मानसून

      May 25, 2026

      महाराष्ट्र में सड़क हादसा, आठ की मौत

      May 25, 2026

      दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी

      May 25, 2026

      शोपियां में एनआईए की छापेमारी

      May 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, May 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»असल के बजाए किसी दूसरे व्यक्ति को जमानत पर छोड़ने का आरोप, शिकायत पर गृह मंत्री अनिल विज ने डीजी जेल को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश
    Breaking News

    असल के बजाए किसी दूसरे व्यक्ति को जमानत पर छोड़ने का आरोप, शिकायत पर गृह मंत्री अनिल विज ने डीजी जेल को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाDecember 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link
    Anil Vij

    चंडीगढ़: हरियाणा के अम्बाला जेल प्रशासन द्वारा मिलीभगत कर एक व्यक्ति को जमानत पर छोड़ने के बजाए दूसरे व्यक्ति को छोड़ने एवं व्यक्ति पर फर्जी केस दर्ज करने का आरोप लगाते हुए परिवार ने हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के समक्ष गुहार लगाई। इस संबंध में गृह मंत्री ने डीजी जेल को पूरे मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

    विज मंगलवार प्रातः अपने आवास पर प्रदेश के कोने-कोने से आए लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। अम्बाला जिले के गांव बलाणा निवासी महिला व परिवार के सदस्यों ने अम्बाला जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनका बेटा झगड़े के मामले में अम्बाला सेंट्रल जेल में था। उसकी गत दिनों जमानत हो गई थी, परिवार सदस्य जब बेटे को लेने जेल पहुंचे तो जेल प्रशासन ने उन्हें बताया कि उनका बेटा पहले ही जमानत पर छूटकर घर चला गया है। 

    उन्होंने बताया कि पूरी रात वह बेटे की तलाश करते रहे, मगर उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चला। इसके बाद वह फिर सेंट्रल जेल गए, लेकिन जेल प्रशासन द्वारा उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। लगभग सप्ताह बाद उन्हें पता चला कि उनके बेटे को फिर से कोर्ट में पेश किया जा रहा है। कोर्ट में वह गए तो उनके बेटे ने बताया कि उसकी पहले जमानत हो गई थी, मगर जेल प्रशासन ने उसके स्थान पर जेल में बंद एक अन्य व्यक्ति को छोड़ दिया और अब मिलीभगत को छिपाने के लिए जेल प्रशासन द्वारा उसे फर्जी केस में फंसाकर गिरफ्तार किया गया है। परिवार ने गृह मंत्री अनिल विज से इस मामले में जेल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व उनके बेटे पर दर्ज हुए फर्जी केस को रद्द करने की मांग उठाई। 

    इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने डीजी जेल से बात की और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विज ने कहा कि जेल प्रशासन की मिलीभगत के बिना ऐसा संभव नहीं हो सकता है कि एक व्यक्ति के बदले दूसरे व्यक्ति को जेल से छोड़ दिया जाए। उन्होंने डीजी जेल को पूरे मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। 

    वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दौरान गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि यह काफी गंभीर मामला है और जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने इस संबंध में जेल प्रशासन से भी बात की थी जिन्होंने उनसे कहा कि गलती से किसी अन्य व्यक्ति को छोड़ दिया। विज ने कहा कि यह काफी बड़ा मामला है, यदि इस प्रकार गलतियां हुई तो और भी गलत लोगों को जेल प्रशासन द्वारा छोड़ा जा सकता है।

    इसी तरह, अम्बाला छावनी में निगार सिनेमा की खरीद-फरोख्त मामले की जांच के लिए गठित कमेटी की कार्रवाई संबंधी पूछे गए सवाल पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि कमेटी में कौन-कौन सदस्य थे और जांच में क्या आया, इसकी जानकारी ली जाएगी।

    source https://www.nayaharyana.com/2023/12/anil-vij-order-to-dg-jail-for-e.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHaryana News : प्लाट दिलाने के नाम पर 36 लाख रुपए की ठगी, गृह मंत्री ने एसपी पानीपत से अब तक हुई कार्रवाई की मांगी रिपोर्ट
    Next Article हरियाणा पुलिस के लिए गृह मंत्री अनिल विज का बड़ा ऐलान, अब फिटनेस पर दिया जाएगा ध्यान, होगा ये काम
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा के सोनीपत में मामूली कहासुनी में तीन की हत्या

    May 25, 2026

    कल केरल पहुंच सकता है मानसून

    May 25, 2026

    महाराष्ट्र में सड़क हादसा, आठ की मौत

    May 25, 2026

    दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी

    May 25, 2026

    शोपियां में एनआईए की छापेमारी

    May 25, 2026

    डब्ल्यूएचओ ने इबोला को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया

    May 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    हरियाणा के सोनीपत में मामूली कहासुनी में तीन की हत्या

    By अंकित कुमारMay 25, 2026

    Haryana Breaking News : हरियाणा के सोनीपत में मामूली कहासुनी में तीन की हत्या मृतकों…

    हरियाणा में महर्षि कश्यप के नाम पर बनेगी धर्मशाला और चौक, मुख्यमंत्री नायब सैनी की बड़ी घोषणा

    May 25, 2026

    प्रेम विवाह विवाद में घर पर 10 राउंड फायरिंग, 6 युवकों…

    May 25, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.