Close Menu
    What's Hot

    प्रधानमंत्री ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

    April 30, 2026

    देश के इन राज्यों में कल होगी गरज-चमक के साथ बारिश, देखें पूर्वानुमान

    April 30, 2026

    B-ग्रेड फिल्मों से ‘सीता’ बनने तक, दीपिका चिखलिया की चौंकाने वाली कहानी

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      प्रधानमंत्री ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

      April 30, 2026

      ईरान बोला- अमेरिका ने जहाजों को जब्त कर समुद्री डकैती की, यूएन को सौंपी शिकायत, कहा- सुरक्षा परिषद कार्रवाई करें

      April 29, 2026

      दिल्ली हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई में अश्लील वीडियो चला

      April 29, 2026

      बंगाल में 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार

      April 29, 2026

      बंगाल में 91% वोटिंग, बीजेपी के बटन के सामने टेप लगाने की शिकायत, ममता बोलीं-गृह मंत्री चुनाव में दखल दे रहे

      April 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, April 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»शाहबाद डेरी हत्याकांड की पूरी कहानी: आरोपी साहिल ने किया खुलासा, 2 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी
    Breaking News

    शाहबाद डेरी हत्याकांड की पूरी कहानी: आरोपी साहिल ने किया खुलासा, 2 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 30, 2023No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     

    Sakshi Murder Case: दिल्ली
    में
    16
    साल की लड़की की चाकू मारकर हत्या के आरोपी साहिल को साकेत कोर्ट ने दो दिन की
    पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रविवार रात सरेराह साहिल ने चाकू से ताबड़तोड़ वार
    कर
    नाबालिग साक्षी की हत्या कर दी थी और लोग तमाशबीन बने देखते रहे।
    लड़की के सिर पर आरोपी साहिल (
    20) ने पत्थर से भी 5-6 बार वार किए। जिसके बाद वह बुलंदशहर में स्थित
    अपनी बुआ के घर जाकर छिप गया था। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। हालांकि
    साहिल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना मोबाइल ऑफ कर लिया था
    , ताकि उसकी लोकेशन का
    पता न चल सके। लेकिन साहिल की बुआ के एक फोन से आरोपी की लोकेशन मिल गई और वह
    पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आइए आपको बताते हैं साक्षी हत्याकांड की पूरी कहानी

    बाहरी
    उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार रात एक युवक ने हैवानियत की सारी
    हदें पार कर एक नाबालिग लड़की की चाकू के
    40 से अधिक वार कर बेरहमी
    से हत्या कर दी। आरोपी बीच सड़क पर किशोरी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले करता रहा
    , इस दौरान वहां मौजूद कई
    लोग मूकदर्शक बने वारदात को देखते रहे।

    किसी
    ने भी साहस दिखाकर लड़की को बचाने की कोशिश नहीं की। आरोपी साहिल पर इस कदर खून
    सवार था कि चाकू मारने के बाद भी उसकी दिल नहीं भरा। उसने एक बड़ा पत्थर उठाकर
    किशोरी पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। बाद में वह लड़की को लात मारकर वहां
    से फरार हो गया।

    समाचार
    एजेंसी एएनआई के मुताबिक
    , दिल्ली पुलिस सूत्र ने बताया कि लड़की की हत्या करने
    के बाद आरोपी साहिल रिठाला गया और वहां उसने हथियार फेंका। इसके बाद उसने पेशेवर
    अपराधी की तरह पुलिस को चकमा देकर बुलंदशहर भाग गया। बुलंदशहर जाने के लिए आरोपी
    ने दो बसें बदलीं। वह सोमवार तड़के चार बजे बुलंदशहर स्थित अपनी बुआ के घर पहुंचा
    था। हत्या के बाद से ही साहिल का फोन बंद था।

    बेखौफ
    साक्षी पर हमला करता रहा साहिल

    उधर, सोमवार को हत्याकांड का
    दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। करीब एक मिनट
    26 सेकंड के वीडियो में
    साहिल बीच गली में साक्षी पर हैवानों की तरह हमला करता दिख रहा है। हैरान करने
    वाली बात यह कि वारदात के समय गली में खासी चहल-पहल थी
    , लेकिन आरोपी बेखौफ
    साक्षी पर हमला करता रहा।

    साक्षी
    पर चाकू के 35 से
    40
    वार किए

    वहां
    से गुज़र रहे लोगों में से किसी ने भी हिम्मत करके आरोपी को रोकने का प्रयास नहीं
    किया। आरोपी ने साक्षी पर चाकू के
    35 से 40 वार किए। इसके बाद भी जब उसका दिल नहीं भरा तो उसने
    पास में पड़ा एक बड़ा पत्थर उठाकर साक्षी को मारना शुरू कर दिया। हमला करने के चंद
    सेकंड बाद आरोपी दोबारा वापस आकर पत्थर से हमला करता है। बाद में बड़े ही आराम से
    पैदल चलकर वहां से फरार हो जाता है।

    घटना
    के बाद पुलिस आरोपी साहिल के घर पहुंची
    , लेकिन यहां कोई नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने
    सर्विलांस की मदद ली। इस बीच साहिल की बुआ ने बुलंदशहर से फोन कर साहिल के पहुंचने
    की जानकारी उसके पिता को दी। इस कॉल से ही पुलिस को साहिल की लोकेशन मिली।

    सुबह
    चार बजे पहुंचा
    , किसी
    को कुछ भी नहीं बताया

    मीडिया
    रिपोर्ट के मुताबिक
    , पुलिस
    साहिल के पिता को साथ लेकर बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के गांव अटेरना पहुंची
    और साहिल को गिरफ्तार कर लिया। अटेरना से पकड़े गए साहिल की बुआ के पुत्र अमन ने
    बताया कि साहिल सोमवार तड़के करीब चार बजे उनके घर पहुंचा था। दरवाजा खोलने पर जब
    परिजनों ने पूछा कि इतनी सुबह कैसे आना हुआ तो उसने बताया कि वह पास में ही अपने
    एक दोस्त के घर आया था।

    बता दें कि शुरूआती पोस्टमार्टम
    रिपोर्ट में साक्षी के शरीर पर चाकू के
    16 घाव मिले हैं और खोपड़ी भी टूटी पाई गई है। दिल्ली
    पुलिस के अनुसार साहिल और साक्षी तीन-चार साल से रिश्ते में थे। साक्षी की ओर से
    बातचीत बंद करने और पुराने दोस्त से नजदीकी बढ़ाने पर साहिल नाराज चल रहा था। उसने
    कई बार साक्षी का पीछा किया था। अब तक की पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा
    किया है कि साक्षी उसे दरकिनार कर दूसरे लड़के से बातचीत करने लगी थी। जिस युवक से
    साक्षी बातचीत कर रही थी
    , उससे साक्षी की पहले से दोस्ती थी। साक्षी साहिल से
    दूर होना चाहती थी। लेकिन साहिल उसे छोड़ना नहीं चाहता था। शनिवार को भी साहिल और
    साक्षी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद साहिल ने साक्षी की हत्या का प्लान बनाया
    था।

    AC मैकेनिक है साहिल

    पुलिस
    की मानें तो साक्षी अपने पिता
    , मां और छोटे भाई साथ जेजे कालोनी शाहबाद डेयरी इलाके
    में रहती थी। उसने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। लेकिन कुछ दिन से वह परिवार से
    अलग अपनी एक सहेली के पास रहती थी। उसी इलाके में रहने वाले साहिल से साक्षी की दोस्ती
    थी। जांच में सामने आया कि आरोपी साहिल शाहबाद डेरी इलाके में परिवार के साथ
    किराये के घर में रहता है। साहिल के परिवार में तीन बहनें
    , मां और पिता हैं। पिता
    मजदूरी करते हैं। साहिल
    AC मैकेनिक है। साक्षी का साहिल के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव
    हो गया था। रात में साक्षी अपनी एक सहेली के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में जा रही
    थी। इसी दौरान साहिल ने उसका पीछा किया और एक जगह पर रोक लिया। दोनों के बीच किसी
    बात पर कहासुनी हुई और आरोपी ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

    साक्षी
    के माता-पिता ने की फांसी की मांग

    साक्षी
    के माता-पिता ने बेटी के हत्यारे साहिल को फांसी दिए जाने की मांग की है। लड़की के
    पिता ने कहा कि मेरी बेटी की हालत बहुत बुरी थी। मुझे साहिल के बारे में कुछ नहीं
    पता था। उन दोनों के बीच क्या था
    ? कल पूछताछ में मुझे पता चला। मेरी बेटी का स्वभाव
    अच्छा था। मेरी मांग है कि जैसे उसने मेरी बेटी को मारा है वैसे ही उसे कड़ी से
    कड़ी सजा मिले ताकि फिर से ऐसा कोई न कर सके। मैं मजदूरी करता हूं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNorth West Delhi : शिक्षा मंत्री आतिशी की रोहिणी सेक्टर 5 को सौगात, सरकारी स्कूल के नए भवन का किया उद्घाटन
    Next Article Delhi News: दिल्ली की तिहाड़ जेल में फिर से गैंगवार, 2 कैदी गंभीर रूप से ज़ख्मी, अस्पताल में भर्ती कराया गया
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    प्रधानमंत्री ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

    April 30, 2026

    ईरान बोला- अमेरिका ने जहाजों को जब्त कर समुद्री डकैती की, यूएन को सौंपी शिकायत, कहा- सुरक्षा परिषद कार्रवाई करें

    April 29, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई में अश्लील वीडियो चला

    April 29, 2026

    बंगाल में 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार

    April 29, 2026

    बंगाल में 91% वोटिंग, बीजेपी के बटन के सामने टेप लगाने की शिकायत, ममता बोलीं-गृह मंत्री चुनाव में दखल दे रहे

    April 29, 2026

    मेरठ से प्रयागराज की दूरी सिर्फ 6 घंटे में होगी पूरी, पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

    April 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    प्रधानमंत्री ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

    By अंकित कुमारApril 30, 2026

    PM Modi In Varanasi, (द भारत ख़बर), वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)…

    देश के इन राज्यों में कल होगी गरज-चमक के साथ बारिश, देखें पूर्वानुमान

    April 30, 2026

    B-ग्रेड फिल्मों से ‘सीता’ बनने तक, दीपिका चिखलिया की चौंकाने वाली कहानी

    April 30, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.