सगाई की तस्वीरें भी आई सामने
Akriti Agarwal, (द भारत ख़बर), मुंबई: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गए हैं, क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी गर्लफ्रेंड और मशहूर इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल से सगाई का ऐलान किया है। जैसे ही उनकी सगाई की तस्वीरें सामने आई, इंटरनेट पर यह खबर तेजी से वायरल हो गई।
पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम पर अपनी मंगेतर आकृति अग्रवाल के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह घुटनों के बल बैठकर उन्हें रिंग पहनाते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं और फैंस इस जोड़ी को खूब बधाइयां दे रहे हैं।
परफेक्ट इनिंग

सगाई की इन तस्वीरों के साथ पृथ्वी शॉ ने एक खास कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने आकृति को अपनी परफेक्ट इनिंग बताया। यह पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और क्रिकेट फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज ने भी दोनों को शुभकामनाएं दीं।
लंबे समय से एक-दूसरे को कर रहे थे डेट
बताया जा रहा है कि पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को काफी समय तक पब्लिक नहीं किया था। अब सगाई के बाद ये रिश्ता आॅफिशियल हो गया है और दोनों के नए सफर की शुरूआत हो चुके हैं। आकृति अग्रवाल सोशल मीडिया पर एक जानी-मानी इन्फ्लुएंसर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा वह एक्टिंग की दुनिया से भी जुड़ी हुई हैं और कई प्रोजेक्ट्स तथा डिजिटल कंटेंट के जरिए अपनी पहचान बना चुकी हैं।
त्रिमुखी फिल्म में नजर आने वाली हैं आकृति

आकृति को इंस्टाग्राम पर 3.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं साथ ही उनका यूट्यूब चैनल भी है, जिसके 88 हजार सब्सक्राइबर्स हैं। आकृति की पर्सनल लाइप की बात करें, तो वो लखनऊ की रहने वाली हैं, लेकिन बाद में वो मुंबई शिफ्ट हो गई। सोशल मीडिया पर लोग आकृति को उनके लाइफस्टाइल, फैशन टिप्स से जुड़ी जानकारी के लिए फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया से अब आकृति फिल्मी दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। वो जल्द ही त्रिमुखी फिल्म में नजर आने वाली हैं।

