Close Menu
    What's Hot

    IRCTC ने भूटान घूमने का खास टूर पैकेज किया लॉन्च, जानें बुकिंग डिटेल्स और किराया

    April 28, 2026

    मान सरकार एम्फीबियस मशीनों की खरीद

    April 28, 2026

    जंगल में रोमांस, चेहरे से उठा पर्दा! रणवीर इलाहाबादिया ने दिखाई गर्लफ्रेंड की झलक

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एजेंसियां अलर्ट

      April 28, 2026

      पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा की आशंका

      April 28, 2026

      होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस

      April 28, 2026

      पुणे में गैस रिसाव से यूपी के तीन लोगों की मौत

      April 27, 2026

      ईरान ने पाकिस्तान की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा पाक मध्यस्थ बनने के लायक नहीं

      April 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»ईरान के सऊदी अरब पर हमले जारी, एक भारतीय सहित दो की मौत
    Breaking News

    ईरान के सऊदी अरब पर हमले जारी, एक भारतीय सहित दो की मौत

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    West Asia Crisis : ईरान के सऊदी अरब पर हमले जारी, एक भारतीय सहित दो की मौत
    West Asia Crisis : ईरान के सऊदी अरब पर हमले जारी, एक भारतीय सहित दो की मौत

    सऊदी सरकार ने की मौत की पुष्टि, भारतीय राजदूत ने की सऊदी सरकार से बात

    West Asia Crisis (द भारत ख़बर), रियाद : पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इजरायल के हमलों के विरोध में ईरानी सेना अन्य पश्चिमी एशियाई देशों पर हमले कर रहा है। ईरान सबसे ज्यादा हमले सऊदी अरब पर कर रहा है। युद्ध के पहले ही दिन से ईरानी सेना ने सऊदी अरब को टारगेट किया हुआ है। इन्हीं हमलों में ताजा जानकारी के अनुसार दो नागरिकों की मौत हुई है। इनमें से एक भारतीय है।

    सऊदी ने इस युद्ध से जुड़े मामलों में पहली बार दो लोगों की मौतों की पुष्टि की है। सऊदी अरब सरकार के अनुसार एक सैन्य प्रोजेक्टाइल (गोला) गिरने से एक भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत हो गई। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब सीमा क्षेत्र के पास एक सैन्य गोला आकर गिरा। इस हमले में दोनों विदेशी नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद सऊदी में भारत के राजदूत सुहेल एजाज खान ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीय समुदाय को भरोसा दिलाया है कि भारत सरकार उनकी हर संभव मदद के लिए तैयार है।

    ईरान ने चुना अपना सुप्रीम लीडर

    ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को उनका उत्तराधिकारी घोषित किया गया है। ईरानी सरकारी टीवी ने सोमवार तड़के इसकी घोषणा की। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद शुरू हुआ युद्ध अब एक नाटकीय मोड़ पर पहुंच गया है। मोजतबा खामेनेई को लंबे समय से इस पद का संभावित दावेदार माना जा रहा था। उल्लेखनीय है कि मोजतबा ने इससे पहले कभी भी किसी सरकारी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ा और न ही उन्हें किसी पद पर नियुक्त किया गया था।

    इस तरह किया गया मोजतबा का चुनाव

    ईरान की 88 सदस्यीय धार्मिक विशेषज्ञ सभा ने मोजतबा को देश का नया सुप्रीम लीडर चुना। ईरान की धार्मिक विद्वान सभा, धार्मिक विद्वानों का समूह है, जो सर्वोच्च नेता का चयन करता है। सरकारी टीवी ने एक बयान पढ़कर सुनाया जिसमें कहा गया कि उन्हें मजबूत समर्थन के आधार पर चुना गया है और देशवासियों से उनके पीछे एकजुट होने की अपील की गई। साथ ही तेहरान के सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के जश्न मनाने के दृश्य भी दिखाए गए।

    लगभग आधी सदी पहले हुई इस्लामी क्रांति के बाद से सर्वोच्च नेता के पद पर सत्ता का यह केवल दूसरा हस्तांतरण है।मोजतबा खामेनेई पिछले कई दिनों से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए थे। अब वह ईरान की सत्ता व्यवस्था के केंद्र में होंगे और राज्य के सभी महत्वपूर्ण मामलों पर अंतिम निर्णय उन्हीं का होगा। वे सेना और शक्तिशाली अर्धसैनिक संगठन रिवोल्यूशनरी गार्ड के सर्वोच्च कमांडर भी होंगे।

    Previous articleIran new Supreme Leader : मोजतबा खामेनेई चुने गए ईरान के नए सुप्रीम लीडर

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा के इस जिले में बनेगा नया बस स्टैंड, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
    Next Article भारतीय बल्लेबाजों ने पावर प्ले में ही कर लिया था मैच पर कब्जा
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एजेंसियां अलर्ट

      April 28, 2026

      पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा की आशंका

      April 28, 2026

      होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस

      April 28, 2026

      पुणे में गैस रिसाव से यूपी के तीन लोगों की मौत

      April 27, 2026

      ईरान ने पाकिस्तान की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा पाक मध्यस्थ बनने के लायक नहीं

      April 27, 2026

      50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने सिक्किम पहुंचे पीएम, गंगटोक में मोदी का रोड शो शुरू

      April 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      IRCTC ने भूटान घूमने का खास टूर पैकेज किया लॉन्च, जानें बुकिंग डिटेल्स और किराया

      By प्रमोद रिसालियाApril 28, 2026

      Delhi-Bhutan Tour: IRCTC ने पर्यटकों के लिए एक आकर्षक अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज लॉन्च किया है,…

      मान सरकार एम्फीबियस मशीनों की खरीद

      April 28, 2026

      जंगल में रोमांस, चेहरे से उठा पर्दा! रणवीर इलाहाबादिया ने दिखाई गर्लफ्रेंड की झलक

      April 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.