Close Menu
    What's Hot

    उत्तर भारत में बदला मौसम, पहाड़ों में बारिश, बर्फबारी

    March 12, 2026

    हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, 14 मार्च से बदलेगा मौसम, इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश–आंधी का अलर्ट

    March 12, 2026

    सोना 560 रुपए सस्ता, चांदी भी 1560 रुपए लुढ़की

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      उत्तर भारत में बदला मौसम, पहाड़ों में बारिश, बर्फबारी

      March 12, 2026

      देशभर में एलपीजी की किल्लत बढ़ी, गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेने वालों की लंबी लाइनें लगी

      March 11, 2026

      रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

      March 11, 2026

      शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शंखनाद, कहा- मुझे सपा समर्थक कहते हैं, मेरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा भाजपाई हैं

      March 11, 2026

      गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

      March 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, March 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»झारखंड: गढ़वा में नाबालिग लड़की को अगवा कर बनाया बंधक, 3 दिनों तक किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
    Breaking News

    झारखंड: गढ़वा में नाबालिग लड़की को अगवा कर बनाया बंधक, 3 दिनों तक किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    गढ़वा. झारखंड में दलित व आदिवासी नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना गढ़वा से सामने आई है. यहां विशेष समुदाय के युवक के द्वारा एक दलित लड़की का अपहरण कर उसके साथ तीन दिनों तक दुष्कर्म किया गया. रेप की घटना को अंजाम देने के बाद लड़की को डरा धमका कर छोड़ दिया गया.

    बताया जा रहा है कि जिले के बरडीहा थाना अंतर्गत एक गांव से अनुसूचित जाति की एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर तीन दिन बाद मुक्त करने का मामला प्रकाश में आने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है. तीन दिनों तक कब्जे में रखने के दौरान उक्त नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म भी किया गया. आरोपी इरशाद खान के खिलाफ थाने में नामजद केस दर्ज कराया गया है. पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है.

    घटना के संबंध में पीड़िता ने जो शिकायत दर्ज करायी है उसके अनुसार, विगत 6 सितंबर को उसका अपहरण किया गया था. उसने बताया,  शाम सात बजे वह शौच करने गई थी इसी दौरान इरशाद और उसका एक अन्य साथी मुंह बांधे हुए आया और उसका मुंह दबाकर उसे मोटरसाइकिल में बैठाकर कहीं ले गया. रास्ते में ही उन्होंने मुंह पर एक कपड़ा रखा जिसके बाद वह बेहोश हो गई. जब उसे होश आया तो किसी घर के एक कमरे में बंद पाया. उसके बाद इरशाद ने परिवार के लोगों को जान से मारने और बंदूक का भय दिखाकर कई बार दुष्कर्म किया.

    पीड़िता के अनुसार, जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई. अपहरण के दो दिन बाद उसे बताया गया कि उसकी मां से बात हो गई है और तुमको मेरे आदमी मझिआंव छोड़ देंगे. अगर इस बारे में तुम या तुम्हारे घरवालों ने पुलिस को कुछ बताया तो तुम्हें और तुम्हारी मां को जान से मार देंगे. इसके बाद उसे 9 सितंबर को लाल रंग की कार में लाकर बकोइया-मझिआंव सीमा पर लाकर छोड़ दिया. वहां उसकी मां पहले से मौजूद थी क्योंकि उसकी मां को अपहरणकर्ताओं ने फोन कर वहां बुलाया था.

    पीड़िता ने थाने में दिए गए आवेदन में आगे लिखा, वहां उतारने के बाद वह अपनी मां के साथ नानी के घर चली गई और परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी. डर के कारण वह शिकायत दर्ज नहीं करवा रही थी, लेकिन परिजनों के कहने पर वह थाना में शिकायत दर्ज करवायी. पीड़िता ने बताया कि कार में मौजूद लोगों के पास बंदूक भी था.

    इस मामले में पलामू सांसद बीडी राम ने कहा कि इस सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है. यह सरकार सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करती है. सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है जिस कारण इनलोगों का मनोबल बढ़ा हुआ है. वहीं, इस मामले को लेकर गढ़वा के एसपी अंजनी जा ने बताया कि घटना घटी है; पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    बता दें कि जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग युवती से अपहरण के बाद तीन दिनों तक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पीड़िता का न्यायलय में बयान दर्ज कराया है. पीड़िता की मां ने कहा कि उसकी बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया है.

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कैंपस की 17 CCTV फुटेज बरामद, ड‍िलीट डाटा र‍िकवर करने में जुटी पुल‍िस
    Next Article कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, 41 दिनों तक AIIMS में लड़ी मौत से जंग
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    उत्तर भारत में बदला मौसम, पहाड़ों में बारिश, बर्फबारी

    March 12, 2026

    देशभर में एलपीजी की किल्लत बढ़ी, गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेने वालों की लंबी लाइनें लगी

    March 11, 2026

    रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

    March 11, 2026

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शंखनाद, कहा- मुझे सपा समर्थक कहते हैं, मेरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा भाजपाई हैं

    March 11, 2026

    गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

    March 11, 2026

    प्रधानमंत्री ने कोच्चि में ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के स्वर्ण जयंती समारोह को किया संबोधित

    March 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    उत्तर भारत में बदला मौसम, पहाड़ों में बारिश, बर्फबारी

    By अंकित कुमारMarch 12, 2026

    Weather Update Today : उत्तर भारत में बदला मौसम, पहाड़ों में बारिश, बर्फबारी मैदानों में…

    हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, 14 मार्च से बदलेगा मौसम, इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश–आंधी का अलर्ट

    March 12, 2026

    सोना 560 रुपए सस्ता, चांदी भी 1560 रुपए लुढ़की

    March 12, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.