Close Menu
    What's Hot

    Battleground S2 में फूटा बवाल! अभिषेक मल्हान की एक बात पर रो पड़ीं निक्की तंबोली, Viral हुआ तगड़ा फाइट वीडियो

    April 28, 2026

    अमेरिका-ईरान वार्ता शुरू होने की उम्मीद से झूमा शेयर बाजार

    April 28, 2026

    बजट में बेस्ट डील! Redmi 15A सिर्फ ₹12,999 में, पावरफुल बैटरी और शानदार कैमरा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा की आशंका

      April 28, 2026

      होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस

      April 28, 2026

      पुणे में गैस रिसाव से यूपी के तीन लोगों की मौत

      April 27, 2026

      ईरान ने पाकिस्तान की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा पाक मध्यस्थ बनने के लायक नहीं

      April 27, 2026

      50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने सिक्किम पहुंचे पीएम, गंगटोक में मोदी का रोड शो शुरू

      April 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»प्रधानमंत्री ने कोच्चि में ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के स्वर्ण जयंती समारोह को किया संबोधित
    Breaking News

    प्रधानमंत्री ने कोच्चि में ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के स्वर्ण जयंती समारोह को किया संबोधित

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    PM Modi Kerala Visit
    PM Modi Kerala Visit: प्रधानमंत्री ने कोच्चि में ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के स्वर्ण जयंती समारोह को किया संबोधित

    PM Modi Kerala Visit, (द भारत ख़बर), कोच्चि (केरल): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल दौरे पर हैं। वह कोच्चि पहुंचे हैं और उन्होंने यहां ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने केरल का नाम बदलने के लिए राज्य की जनता को बधाई दी। साथ ही राज्य के मछुआरा समुदाय की सराहना की। उन्होंने कहा, आज, जब मैं आपके बीच खड़ा हूं, तो पूरे राज्य में खुशी की लहर है।

    मलयाली संस्कृति के अनुसार केरल को मिला सही नाम 

    पीएम ने कहा, मेरे मलयाली भाइयों और बहनों का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है। आप सभी वर्षों से यह मांग कर रहे थे कि केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ कर दिया जाए। केंद्र में हमारी बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और मैं आप सभी के चेहरों पर खुशी देख सकता हूं। इस खूबसूरत राज्य को मलयाली संस्कृति के अनुसार उसका सही नाम मिल गया है।

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 24 फरवरी को दी थी मंजूरी

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 24 फरवरी को, केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी थी। केरल की विधानसभा ने जून 2024 में नाम बदलने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया था। ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के कार्यों की और अधिक सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, आज हम एक ऐतिहासिक क्षण के गवाह बन रहे हैं। ‘अखिल केरल धीवर सभा’ अपनी 50वीं वर्षगांठ मना रही है। यह संगठन मछुआरा समुदाय के अधिकारों के लिए काम कर रहा है।

    मेरे लिए जनता ही भगवान के समान

    पीएम मोदी ने कहा, मैं केरलम के सभी मछुआरों और ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के सदस्यों को बधाई देता हूं। यह कहा गया था कि प्रधानमंत्री अपना आशीर्वाद देने आए हैं, लेकिन मेरे लिए जनता ही भगवान के समान है, और मैं यहां उनका आशीर्वाद लेने आया हूं। उन्होंने कहा, कुछ दिन पहले, जब मैं केरलम आया था, तो मैंने ‘अखिल केरल धीवर सभा’ ?के सदस्यों के साथ बातचीत की थी।

    पिछली सरकारों ने मछुआरा समुदाय की उपेक्षा की

    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘अखिल केरल धीवर सभा’ ने जीवन और रोजगार तथा प्रगति और प्रकृति के बीच संतुलन बनाने का एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया है। आप भारतीय दर्शन और विचार को जीते हैं। दुनिया जल, नदियों और समुद्रों को केवल एक संसाधन मानती है। उन्होंने कहा, धीवर समुदाय समुद्र को अपनी ‘अम्मा’ (मां) मानता है। यूडीएफ और एलडीएफ पर हमला बोलते हुए, मोदी ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने मछुआरा समुदाय (Fishing Community) की उपेक्षा की थी, लेकिन अब एनडीए सरकार आगे बढ़ रही है और उनकी क्षमताओं को असीमित स्तर तक बढ़ा रही है।

    मछुआरा समुदाय की क्षमता को पहचाना

    मोदी ने कहा, हमारी सरकार ने मछुआरा समुदाय की क्षमता और ब्लू इकोनॉमी में उनकी भूमिका को पहचाना है। यह यूडीएफ और एलडीएफ सरकार ही है जिसने मत्स्य पालन के लिए एक अलग मंत्रालय बनाया है। उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत, केरल के लिए लगभग 1400 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा, इसी वजह से, केरल में मत्स्य पालन क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री थोड़ी देर बाद एनार्कुलम (Ernakulam) में लगभग 10,800 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे, उनकी आधारशिला रखेंगे और उन्हें हरी झंडी दिखाएंगे।

    ये भी पढ़ें: Parliament: लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर आज भी जारी रहेगी चर्चा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुरुक्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे 8वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला, हालात गंभीर
    Next Article गौरव कपूर की दुल्हन बनने को तैयार हैं कृतिका कामरा, वायरल हुआ शादी का पहला कार्ड
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा की आशंका

      April 28, 2026

      होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस

      April 28, 2026

      पुणे में गैस रिसाव से यूपी के तीन लोगों की मौत

      April 27, 2026

      ईरान ने पाकिस्तान की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा पाक मध्यस्थ बनने के लायक नहीं

      April 27, 2026

      50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने सिक्किम पहुंचे पीएम, गंगटोक में मोदी का रोड शो शुरू

      April 27, 2026

      पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद की कार पर र्इंट-पत्थर और लाठियों से हमला

      April 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Battleground S2 में फूटा बवाल! अभिषेक मल्हान की एक बात पर रो पड़ीं निक्की तंबोली, Viral हुआ तगड़ा फाइट वीडियो

      By श्वेता चौहानApril 28, 2026

      Battleground S2 में फूटा बवाल! अभिषेक मल्हान की एक बात पर रो पड़ीं निक्की तंबोली,…

      अमेरिका-ईरान वार्ता शुरू होने की उम्मीद से झूमा शेयर बाजार

      April 28, 2026

      बजट में बेस्ट डील! Redmi 15A सिर्फ ₹12,999 में, पावरफुल बैटरी और शानदार कैमरा

      April 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.