Close Menu
    What's Hot

    इजराइली एयर फोर्स ने तेहरान में कई ईरानी मिलिट्री एसेट्स पर टारगेटेड स्ट्राइक किए

    March 8, 2026

    हरियाणा में कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर महिला की हत्या, दो बच्चों की थी मां

    March 8, 2026

    भारत और अमेरिका के बीच होगा बेहतर व्यापार समझौता : गोयल

    March 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इजराइली एयर फोर्स ने तेहरान में कई ईरानी मिलिट्री एसेट्स पर टारगेटेड स्ट्राइक किए

      March 8, 2026

      केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

      March 8, 2026

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»दिल्ली : डिप्टी CM ने किया चांदनी चौक का औचक निरीक्षण, साफ़-सफाई में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को लगाई फटकार
    Breaking News

    दिल्ली : डिप्टी CM ने किया चांदनी चौक का औचक निरीक्षण, साफ़-सफाई में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को लगाई फटकार

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    दिल्ली : राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने के दिशा में केजरीवाल सरकार द्वारा चांदनी चौक का सौन्दर्यकरण करवाया गया. गुरुवार शाम मनीष सिसोदिया ने लाल किला से फतेहपुरी मस्जिद तक के 1.4 किमी रोड स्ट्रेच का औचक निरीक्षण किया तथा रखरखाव का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने साफ़-सफाई का बेहतर इंतजाम न करने को लेकर संबंधित अथॉरिटी को फटकार लगाई.

    निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित एजेंसी द्वारा रोड स्ट्रेच के साफ़-सफाई व रखरखाव के कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है. साथ ही वहां लगाए गए बूम-बैरियर भी काम नहीं कर रहे है. ये पूरा स्ट्रेच मोटर वाहनों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित है उसके बावजूद पुलिस की अनदेखी के कारण यहां दुपहिया मोटर वाहनों की आवाजाही देखी गई और ये भी पाया गया कि पूरे स्ट्रेच पर साइकिल-रिक्शा की संख्या भी काफी बढ़ गई है.  चांदनी चौक के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण की परियोजना के तहत इस पूरे स्ट्रेच पर खम्भों से लटकते तारों को भूमिगत किया गया है लेकिन दोबारा कुछ स्थानों पर ओवरहेड तार लटकते दिखे.

    इस मौके पर श्री सिसोदिया ने कहा कि चांदनी चौक दिल्ली को विश्वस्तर पर पहचान देती है. अपने इस  ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने के लिए सरकार द्वारा यहां नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया. लेकिन काम यहीं खत्म नहीं होता है नवीनीकरण व सौंदर्यीकरण के कार्य के बाद उसका बेहतर ढंग से रखरखाव करना भी बेहद महत्वपूर्ण है. जिसके लिए सभी को साथ मिलकर काम करने की जरुरत है. सभी एजेंसीज के संयुक्त प्रयासों से ही हम अपने इस ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने का काम कर सकते है. 

    दिल्ली सरकार द्वारा चांदनी चौक के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण दौरान पर्यटकों की सुविधाओं का खासा ख्याल रखा गया है। चांदनी चौक को खूबसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है साथ ही यहां आने वाले लोगों को बैठने के लिए सड़क के दोनों तरफ जगह-जगह व्यवस्था की गई है। लेकिन यहां सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा है. इस बदइंतजामी पर उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फटकारा साथ ही उन्हें निर्देश दिया कि स्ट्रेच पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज उपलब्ध करवाई जाए जिसके माध्यम से ये देखा जा सके कि स्ट्रेच की नियमित रूप से सफाई की जा रही है या नहीं और साथ ही इसके रखरखाव के लिए क्या कदम उठाये जाते है.  उपमुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी के प्रधान सचिव को इस पूरे स्ट्रेच की मोनिटरिंग करने व उससे संबंधित रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए.

    द भारत खबर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोतरी अभिभावकों को जोर का झटका देने वाली है
    Next Article Rajendra Nagar Bypoll : AAP प्रत्याशी दुर्गेश पाठक के समर्थन मे कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने नारायणा गांव में की जनसभा
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    इजराइली एयर फोर्स ने तेहरान में कई ईरानी मिलिट्री एसेट्स पर टारगेटेड स्ट्राइक किए

    March 8, 2026

    केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

    March 8, 2026

    ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

    March 8, 2026

    मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

    March 7, 2026

    बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

    March 7, 2026

    अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

    March 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    इजराइली एयर फोर्स ने तेहरान में कई ईरानी मिलिट्री एसेट्स पर टारगेटेड स्ट्राइक किए

    By अंकित कुमारMarch 8, 2026

    Israel Defense Forces: इजराइली एयर फोर्स ने तेहरान में कई ईरानी मिलिट्री एसेट्स पर टारगेटेड…

    हरियाणा में कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर महिला की हत्या, दो बच्चों की थी मां

    March 8, 2026

    भारत और अमेरिका के बीच होगा बेहतर व्यापार समझौता : गोयल

    March 8, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.