Close Menu
    What's Hot

    ऐली बनकर कृति सेनन ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

    April 22, 2026

    दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या, यौन उत्पीड़न की आशंका

    April 22, 2026

    केदारनाथ धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा की शुरुआत, हजारों श्रद्धालु पहुंचे

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या, यौन उत्पीड़न की आशंका

      April 22, 2026

      हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (30) का निधन, मासूम शर्मा के साथ भी कर चुकीं काम

      April 22, 2026

      ईरान आर्थिक रूप से टूट रहा: ट्रम्प

      April 22, 2026

      Pahalgam Attack Anniversary: भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा : पीएम मोदी

      April 22, 2026

      अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया

      April 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारत और अमेरिका के बीच होगा बेहतर व्यापार समझौता : गोयल
    दुनिया

    भारत और अमेरिका के बीच होगा बेहतर व्यापार समझौता : गोयल

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    US-India Trade Deal : भारत और अमेरिका के बीच होगा बेहतर व्यापार समझौता : गोयल
    US-India Trade Deal : भारत और अमेरिका के बीच होगा बेहतर व्यापार समझौता : गोयल

    कहा, भारत के अमेरिका के साथ संबंध मजबूत और बहुआयामी

    US-India Trade Deal  (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : देश के उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने एक बार फिर से दोहराया है कि भारत और अमेरिका के बीच बहुत जल्द द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देश समझौते को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। उद्योग मंत्री ने कहा कि भारत को अमेरिका से अन्य देशों के मुकाबले बेहतर प्रस्ताव मिले हैं।

    उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध बेहद मजबूत और बहुआयामी हैं। गोयल ने पहले भी यह दावा किया है। रायसीना डायलॉग में बोलते हुए गोयल ने कहा कि अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जिसकी अर्थव्यवस्था करीब 30 ट्रिलियन डॉलर की है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध बेहद सकारात्मक रहे हैं और पिछले वर्ष के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने भी भारत और नरेंद्र मोदी की सराहना की है।

    पिछले कुछ समय में भारत ने 9 एफटीए किए

    गोयल ने यह भी कहा कि मोदी सरकार द्वारा किए गए नौ मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) में किसी भी हितधारक की संवेदनशीलता से समझौता नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इन समझौतों से भारतीय उद्योगों के लिए वैश्विक बाजारों के दरवाजे खुले हैं। आॅटो सेक्टर को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ एफटीए में शुल्क रियायतें देने से देश में उपभोक्ताओं को अधिक विकल्प मिलेंगे और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। शुरूआती दौर में विदेशी कंपनियां सीमित संख्या में कारें निर्यात कर सकती हैं, लेकिन भारतीय बाजार को समझने के बाद उन्हें यहां निर्माण करना ही पड़ेगा।

    भारत और अमेरिका दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र

    गोयल ने कहा कि भारत और अमेरिका रणनीतिक साझेदार हैं और दोनों दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं। उनके अनुसार व्यापार समझौते का उद्देश्य अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले बेहतर बाजार पहुंच दिलाना होता है और इस मामले में भारत को सबसे अच्छा समझौता मिला है। उन्होंने कहा कि भारत को यह बढ़त अपने पड़ोसी देशों जैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ-साथ एशिया के अन्य प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में मिली है।

    ये भी पढ़ें : US-Iran War Update : ईरान के तेल भंडार को बनाया निशाना

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटी20 विश्व कप फाइनल में पिच की रहेगी अहम भूमिका
    Next Article हरियाणा में कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर महिला की हत्या, दो बच्चों की थी मां
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      वैश्विक तनाव के बावजूद देश में नियंत्रित हैं गैस व तेल सप्लाई

      April 22, 2026

      सेंसेक्स में 753 व निफ्टी में 211 अंक से ज्यादा उछाल

      April 22, 2026

      राजकोट बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई

      April 22, 2026

      संयुक्त राष्ट्र ने भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास पर जताया भरोसा

      April 22, 2026

      भारत के कुल व्यापार में शानदार वृद्धि

      April 22, 2026

      सोने-चांदी का आयात बढ़ा रहा व्यापार घाटा

      April 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ऐली बनकर कृति सेनन ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

      By श्वेता चौहानApril 22, 2026

      Kriti Sanon: ऐली बनकर कृति सेनन ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा कॉकटेल 2 लुक देख…

      दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या, यौन उत्पीड़न की आशंका

      April 22, 2026

      केदारनाथ धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा की शुरुआत, हजारों श्रद्धालु पहुंचे

      April 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.