Close Menu
    What's Hot

    नारकोटिक्स एनोनिमस मीटिंग्स भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का मुख्य स्तंभ बनीं

    June 24, 2026

    ‘पति मेरे लिए खुदा हैं’, 40 किलो सोने के बीच अरबपति की पत्नी ने पैर दबाने पर तोड़ी चुप्पी

    June 24, 2026

    एअर इंडिया की फ्लाइट भटकी रास्ता, पाकिस्तान एयर स्पेस पहुंची

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      एअर इंडिया की फ्लाइट भटकी रास्ता, पाकिस्तान एयर स्पेस पहुंची

      June 24, 2026

      हमने ईरान को बुरी स्थिति में पहुंचाया : ट्रंप

      June 24, 2026

      सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

      June 24, 2026

      गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

      June 23, 2026

      ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, कहा ट्रम्प ने धमकी दी, दबाव में बात नहीं करेंगे

      June 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»दिल्ली : सरकार बदली पर नहीं बदली खिड़की गांव की तस्वीर, सीवर ओवरफ्लो, गंदगी और टूटी सड़कों से परेशान लोग
    Breaking News

    दिल्ली : सरकार बदली पर नहीं बदली खिड़की गांव की तस्वीर, सीवर ओवरफ्लो, गंदगी और टूटी सड़कों से परेशान लोग

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 1, 2025Updated:April 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दिल्ली :  आज हम बात करेंगे दिल्ली के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में स्थित खिड़की गांव की, जो कभी शीला दीक्षित सरकार में मॉडल विलेज के रूप में जाना जाता था। लेकिन आज यहाँ के लोग टूटी सड़कों, सीवर के ओवरफ्लो, और मलबे की समस्या से परेशान हैं। दिल्ली में सरकार बदल गई, मालवीय नगर ने बीजेपी के सतीश उपाध्याय को विधायक चुना लेकिन आज भी इस गाँव को विकास का इंतज़ार है।

    दिल्ली के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में बसा खिड़की गांव कभी अपनी साफ–सफाई और बेहतर सुविधाओं के लिए मॉडल विलेज के रूप में चुना गया था। शीला दीक्षित सरकार के दौरान, 1998 से 2013 तक, इस गांव को विकास के लिए खास तवज्जो दी गई थी। लेकिन आज यहाँ की तस्वीर कुछ और ही बयान कर रही है। खिड़की क़िले के चारों तरफ़ गलियों में सीवर का पानी भरा हुआ है, सड़कें टूटी पड़ी हैं, और जगह–जगह मलबा बिखरा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है।


    #Delhi #khirkiVillage
    दिल्ली के खिड़की गांव में विकास का इंतजार, सीवर ओवरफ्लो, खराब सड़कों, गंदगी के अंबार से बदहाल गांव की तस्वीर देखिए pic.twitter.com/xDb5zclinK

    — द भारत खबर (@thebharatkhabar) April 1, 2025


    खिड़की गांव की एक निवासी राजवती कहती हैं, ‘पहले हमारा गाँव मॉडल विलेज था, लेकिन अब यहाँ की हालत देखिए। सीवर का पानी सड़कों पर बहता है, बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। सड़कें इतनी टूटी हैं कि चलना मुश्किल है। हमने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

    एक अन्य निवासी, राजेश कुमार कहते हैं, ‘चुनाव के समय नेता वादे करते हैं, लेकिन बाद में कोई नहीं आता। दिल्ली जल बोर्ड को कई बार बोला, पर सीवर की सफाई तक नहीं होती, सप्लाई के पानी में सीवर का पानी मिक्स होकर आ रहा है लेकिन कोई देखने, सुनने वाला नहीं है।’

    #Delhi #KhirkiVillage
    दिल्ली के खिड़की गांव में सड़कों की बदहाल तस्वीर, शिकायतों के बावजूद भी नहीं हो रही सुनवाई@MCD_Delhi pic.twitter.com/XO8ZBUTfKJ

    — द भारत खबर (@thebharatkhabar) April 1, 2025


    मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र, जो दक्षिण दिल्ली में साकेत और हौज़ खास के बीच बसा है, एक तरफ तो समृद्ध इलाकों के लिए जाना जाता है, लेकिन खिड़की जैसे गाँव यहाँ की दूसरी सच्चाई बयान करते हैं। हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में यहाँ से बीजेपी के सतीश उपाध्याय ने जीत हासिल की, जिन्होंने AAP के सोमनाथ भारती को 2,000 से ज्यादा वोटों से हराया। लेकिन चुनावी जीत के बाद भी खिड़की गांव की समस्याएँ जस की तस बनी हुई हैं।

    हाल ही में दिल्ली जल बोर्ड ने 8-9 मार्च 2025 को मालवीय नगर और आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई में कटौती की घोषणा की थी, क्योंकि अंडरग्राउंड रिजर्वायर और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सालाना मरम्मत और फ्लशिंग होनी थी। लेकिन खिड़की गांव के लोगों का कहना है कि पानी की सप्लाई तो ठीक है, पर सप्लाई का गंदा पानी और सीवर की समस्या का कोई स्थायी हल नहीं निकाला जा रहा।

    शीला दीक्षित के शासनकाल में खिड़की गांव को मॉडल विलेज बनाने के लिए कई योजनाएँ लागू की गई थीं। सड़कों का निर्माण, सीवर सिस्टम की स्थापना, और साफ–सफाई पर खास ध्यान दिया गया था। लेकिन पिछले कुछ सालों में यहाँ की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। स्थानीय लोग अब नई सरकार से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा।

    द भारत ख़बर डॉट कॉम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNew Rules April 2025: ATM से निकासी पर शुल्क और UPI से लेकर हाइवे पर टोल दरों तक, आज से बदल रहा बहुत कुछ
    Next Article दिल्ली जुडो काउंसिल के नए नेतृत्व का ऐलान, कर्नल राजपाल सिंह बने अध्यक्ष, महासचिव चुने गए नवीन चौहान
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    एअर इंडिया की फ्लाइट भटकी रास्ता, पाकिस्तान एयर स्पेस पहुंची

    June 24, 2026

    हमने ईरान को बुरी स्थिति में पहुंचाया : ट्रंप

    June 24, 2026

    सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

    June 24, 2026

    गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

    June 23, 2026

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, कहा ट्रम्प ने धमकी दी, दबाव में बात नहीं करेंगे

    June 23, 2026

    Dharmendra Pradhan: कॉकरोच जनता पार्टी दहशतगर्तों की बी टीम: धर्मेंद्र प्रधान

    June 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    नारकोटिक्स एनोनिमस मीटिंग्स भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का मुख्य स्तंभ बनीं

    By श्वेता चौहानJune 24, 2026

    नशा छोड़ चुके लोगों को रिकवरी के दौरान नशा-मुक्त बनाए रखने में मिल रही मदद…

    ‘पति मेरे लिए खुदा हैं’, 40 किलो सोने के बीच अरबपति की पत्नी ने पैर दबाने पर तोड़ी चुप्पी

    June 24, 2026

    एअर इंडिया की फ्लाइट भटकी रास्ता, पाकिस्तान एयर स्पेस पहुंची

    June 24, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.