Home Prosperity Vastu : घर की साफ-सफाई को आमतौर पर लोग केवल स्वास्थ्य से जोड़कर देखते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का आधार माना गया है. वास्तु के हिसाब से घर में फैली गंदगी या कई दिनों तक जमा रखा कूड़ा केवल वातावरण को ही प्रदूषित नहीं करता, बल्कि यह परिवार की खुशहाली और आर्थिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव डाल सकता है. लोकल 18 से अंबाला के ज्योतिषाचार्य पंडित दीपलाल जयपुरी बताते हैं कि अगर घर में लंबे समय तक कूड़ा इकट्ठा करके रखा जाता है तो वह सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में रुकावट पैदा करता है. इससे परिवार के सदस्यों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन, मानसिक तनाव और आपसी असहमति जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, साफ-सफाई का सीधा संबंध मां लक्ष्मी की कृपा से भी माना गया है. मान्यता है कि जहां नियमित रूप से सफाई होती है, वहां धन-धान्य की कमी नहीं रहती है.
Previous Articleचीनी की कोई कमी नहीं, सरकार स्टॉक और सप्लाई पर…
प्रमोद रिसालिया
प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।
मिलती जुलती ख़बरें
Add A Comment
