पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर जताया दुख
Kerala Firecracker Factory Blast, (द भारत ख़बर), त्रिशूर: केरल के त्रिशूर जिले के मुंडथिक्कोडु इलाके में मंगलवार को एक पटाखा निर्माण यूनिट में भीषण विस्फोट गया। इस विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब शहर में आयोजित होने वाले वार्षिक हिंदू मंदिर उत्सव त्रिशूर पूरम की तैयारियां चल रही थीं।
घटनास्थल पर पहुंचे राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के समय यूनिट में करीब 40 लोग काम कर रहे थे, क्योंकि आयोजकों द्वारा कर्मचारियों के लिए दोपहर का भोजन लाया गया था। शुरूआत में मृतकों की संख्या आठ थी जो बाद में बढ़कर 13 पहुंच गई। मौके से 10 शव मिले, जबकि 3 लोगों के शरीर के हिस्से मिले है। 5 घायलों की हालत गंभीर है। 17 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पटाखे खेतों के बीच बने शेड में बनाए जा रहे थे।
पीएम ने आर्थिक सहायता का किया ऐलान
पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया। वहीं, राज्य सरकार ने राहत और बचाव के लिए जिला प्रशासन को 50 लाख रुपए दिए हैं।
चार जिलों से डॉक्टरों की टीमें बुलाई गई
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि त्रिशूर हादसे में घायल लोगों के इलाज के लिए त्रिशूर मेडिकल कॉलेज, जनरल अस्पताल और आसपास के अस्पतालों में व्यवस्था की गई है। मेडिकल कॉलेज में मास कैजुअल्टी प्रोटोकॉल लागू किया गया है। बर्न यूनिट तैयार रखी गई है। आसपास के जिले तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, कोट्टायम और कोझिकोड से डॉक्टरों की टीमें भी इलाज में मदद के लिए भेजी जा रही हैं।
यह भी पढ़ें : All-Party Delegation: आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस ने भारत के साथ दोहराई एकजुटता की प्रतिबद्धता

