- भारत समेत कई देशों ने जारी की है एडवाइजरी
- लेबनान में 60, इजरायल में दर्जन लोगों की मौत
- संघर्ष में अमेरिका के भी छह सैनिक भी मारे गए
Middle East War, (द भारत ख़बर), तेहरान/तेल अवीव: इजरायल-ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध के कारण मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बन तनाव के चलते दुनिया भर में हवाई यातायात लगातार प्रभावित है। मिडिल ईस्ट के कई देशों में एयरबेस अस्थायी तौर पर बंद होने के कारण भारत में 180 उड़ानों समेत कई देशों में उड़ानों का कैंसलेशन और बाधित होने का सिलसिला लगातार जारी है और अब तक इसमें सुधार के कोई संकेत नहीं हैं। विभिन्न एयरपोर्ट्स पर यात्री परेशान हो रहे हैं।
अरब के मुस्लिम देशों में ज्यादा संकट
मध्य पूर्व में संकट का विशेषतौर पर अरब के मुस्लिम देशों को सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका, ईरान व इजरायल के एक दूसरे के ठिकानों पर बिना रुके जारी हमलों में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। रिपोर्टों के अनुसार अकेले ईरान में 1000 से अधिक लोगों की जान चली गई है।
कई अंतरराष्ट्रीय व घरेलू फ्लाइट्स रद्द
सूत्रों के अनुसार लेबनान में लगभग 60 और इजरायल में तकबरीब अब तक एक दर्जन लोग हमलों में मारे गए हैं। संघर्ष में अमेरिका के भी छह सैनिकों के मारे जाने की खबरें हैं। सुरक्षा के मद्दनेजर कई अंतरराष्ट्रीय व घरेलू फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। कई उड़ानों के रूट बदले गए हैं। भारत समेत कई देशों ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
कतर : संबंधित एयरलाइन के कंटेक्ट में रहें यात्री : भारतीय दूतावास
कतर की राजधानी दोहा में स्थित भारतीय दूतावास ने बताया है कि कतर एयरस्पेस बंद होने के कारण हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कतर एयरवेज व अन्य एयरलाइंस की फ्लाइट्स भी फिलहाल अस्थायी तौर पर सस्पेंड हैं। यात्रियों को अपनी यात्रा दोबारा तय करने के लिए संबंधित एयरलाइन के कंटेक्ट में रहने को कहा गया है। दूतावास ने यह भी कहा है कि वह स्थानीय प्रशासन व भारतीय समुदाय के नेताओं संग मिलकर देश के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है।
मिडिल ईस्ट के लिए एयर इंडिया की निलंबित
एयर इंडिया के मुताबिक मिडिल ईस्ट के लिए उसकी अधिकतर उड़ानें आज (5 मार्च 2026) रात 11:59 बजे तक निलंबित रहेंगी। वहीं जेद्दा के लिए कुछ तय फ्लाइट्स आज से फिर शुरू होंगी। इनमें दिल्ली-जेद्दा-दिल्ली व मुंबई-जेद्दा-मुंबई रूट शामिल हैं। इसके अलावा एयर इंडिया फंसे यात्रियों के लिए मुंबई-दुबई-दिल्ली रूट पर एक अतिरिक्त उड़ान चलाने की तैयारी में है।
भारत में बुधवार को बड़े सिटी से फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं
भारत में बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई आदि बड़े सिटी से लगभग 180 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। इनमें से मुंबई हवाई अड्डे पर 48 प्रस्थान व 45 आगमन सहित कुल 93 उड़ानें कैंसिल हुईं। वहीं बेंगलुरु हवाई अड्डे पर एयरलाइंस की 34 फ्लाइट्स रद की गईं, जिनमें 18 आगमन शामिल थीं। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर 25 प्रस्थान और 27 आगमन उड़ानें रद्द हुईं।
ये भी पढ़ें : Middle East Tension: ईरान ने इजरायल और अमेरिका को निशाना बनाकर मिसाइल व ड्रोन लॉन्च

