Close Menu
    What's Hot

    रसोई गैस के बढ़े दाम, घरेलू सिलेंडर 29 रुपए हुआ महंगा

    June 7, 2026

    सीबीएसई 12वीं की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की कल अंतिम तारीख

    June 7, 2026

    सिवानी में 17 जून के ‘खादी रोजगार उत्सव’ कार्यक्रम की तैयारियां शुरु

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सीबीएसई 12वीं की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की कल अंतिम तारीख

      June 7, 2026

      सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा

      June 6, 2026

      सरेंडर नहीं करेंगे खान सर, सोमवार को दायर करेंगे अग्रिम जमानत याचिका

      June 6, 2026

      नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

      June 6, 2026

      वैष्णो देवी जा रही ट्रेन लुधियाना में 2 हिस्सों में बंटी, हादसा टला

      June 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के इस जिले में बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, टेंडर प्रक्रिया शुरू
    हरियाणा

    हरियाणा के इस जिले में बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, टेंडर प्रक्रिया शुरू

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMarch 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    haryana high security jail

    Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में प्रस्तावित हाई-सिक्योरिटी जिला जेल के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। वन विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन ने टेंडर प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी है। तीन-लेयर सुरक्षा दीवारों से घिरी यह आधुनिक जेल वर्ष 2028 के अंत तक तैयार करने का प्रस्ताव है।

    पंचकूला के जलौली गांव में करीब 31.16 एकड़ क्षेत्र में यह कारागार परिसर विकसित किया जाएगा। वन विभाग ने परियोजना के लिए 1688 पेड़ हटाने की अनुमति दी है, जबकि 269 पेड़ों को सुरक्षित रखते हुए परिसर में ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। जेल परिसर को तीन स्तर की सुरक्षा दीवारों से घेरा जाएगा, ताकि उच्च सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित किया जा सके।

    पहले चरण में नॉन-रेजिडेंशियल ब्लॉक

    परियोजना के पहले चरण के लिए 86.17 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। फिलहाल नॉन-रेजिडेंशियल जेल वर्क को स्वीकृति मिली है, जबकि रेजिडेंशियल ब्लॉक की अनुमति अभी लंबित है। निर्माण स्थल टांगरी नदी से 100 मीटर की दूरी पर स्थित होगा। इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप किया जाएगा।

    सिंचाई विभाग से अनुमति मिलने के बाद अप्रैल तक टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। निर्माण कार्य दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


    haryana weather 2026 03 04t085352.203

    CBI और NIA कोर्ट होने से बढ़ी जरूरत

    पंचकूला को वर्ष 1995 में जिला का दर्जा मिला था। अब लगभग तीन दशक बाद यहां जिला जेल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई है। पंचकूला में जिला अदालत के अलावा Central Bureau of Investigation (CBI) और National Investigation Agency (NIA) की 15 अदालतें संचालित हैं। गंभीर मामलों में आरोपियों को नियमित रूप से यहां पेश किया जाता है।

    वर्तमान में प्रतिदिन 100 से अधिक कैदियों को 4-5 वाहनों के जरिए अंबाला से पंचकूला लाया और वापस ले जाया जाता है। यह व्यवस्था महंगी होने के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी चुनौतीपूर्ण है। इसके अलावा कैदियों के परिजनों को मुलाकात के लिए अंबाला जाना पड़ता है। नई जेल बनने के बाद पुलिस, प्रशासन और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअंबाला-चंडीगढ़ रेलमार्ग पर सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी
    Next Article भारत में 180 उड़ानें प्रभावित, ईरान में अब तक 1000 लोगों की मौत
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    सिवानी में 17 जून के ‘खादी रोजगार उत्सव’ कार्यक्रम की तैयारियां शुरु

    June 7, 2026

    जल प्रबंधन अपनाकर जल संरक्षण करें नागरिक

    June 6, 2026

    जनसेवा ही हमारा संकल्प, जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

    June 6, 2026

    मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र कम मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन और करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बहुमंजिला महिला छात्रावास का किया शिलान्यास

    June 6, 2026

    उपायुक्त महेंद्र पाल ने अधिकारियों-कर्मचारियों से योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम में भाग लेने का किया आह्वान

    June 6, 2026

    Chief Secretary Directs Departments to Speed Up Right-to-Business, Land Use and Industrial Reforms

    June 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    रसोई गैस के बढ़े दाम, घरेलू सिलेंडर 29 रुपए हुआ महंगा

    By परवेश चौहानJune 7, 2026

    LPG Cylinder Price Hike : रसोई गैस के बढ़े दाम, घरेलू सिलेंडर 29 रुपए हुआ…

    सीबीएसई 12वीं की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की कल अंतिम तारीख

    June 7, 2026

    सिवानी में 17 जून के ‘खादी रोजगार उत्सव’ कार्यक्रम की तैयारियां शुरु

    June 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.