कोलकाता. पश्चिम बंगाल में शनिवार, 17 अक्टूबर को हुई घटना ने पूजा को माहौल को मातम में बदल दिया. कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है. हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों की मदद करने. घायलों के इलाज के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.
राज्य सरकार ने हादसे में मारे जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा और एक सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है. इस घटना में घायल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. सरकार घायलों के इलाज का पूरा खर्च भी उठाएगी. प्रशासन ने घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने का प्रस्ताव दिया है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि वह कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर घटना की जांच के लिए एक तथ्य-जांच समिति गठित करने का अनुरोध करेंगे.

1. भगदड़ में 19 लोगों की मौत: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के मुताबिक, हादसे में 19 लोगों की जान गई है. इनमें से 17 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी.
2. 25 लोग घायल: हादसे में घायल 25 लोगों में से 24 की हालत खतरे से बाहर बताई गई है, जबकि एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
3. 12 लोग हिरासत में: घटना के संबंध में पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. इनमें कथित तौर पर आयोजक, स्वयंसेवक और अन्य लोग शामिल हैं.
4. SIT से होगी जांच: राज्य सरकार भगदड़ की परिस्थितियों और उसके कारणों की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित करने का प्रस्ताव दे रही है.
5. तथ्य-जांच समिति बनाने की मांग: मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर विशेष कार्य बल (STF) और फॉरेंसिक टीमों को शामिल करते हुए तथ्य-जांच समिति बनाने का अनुरोध करेंगे.
#WATCH | Kolkata’s Chorbagan Sarbojanin Durga Puja stampede incident | West Bengal CM Suvendu Adhikari says, “This is a tragic incident. 19 people have lost their lives, 17 of whom died on the spot… 25 people have been injured; 24 of them are out of danger, while one remains in critical condition. The government is making every possible effort… we are working even through the night, and we have also announced compensation. 13 members from the affected families met with me and expressed their trust in the government… The Union Home Minister’s scheduled programs have been cancelled. We stand with all the affected families. The families of the deceased will receive a compensation of Rs 25 lakh and a government job. The government will cover the entire cost of medical treatment for the injured, and they will also be provided with compensation of Rs 5 lakh each. I will write to the Chief Justice of the Kolkata High Court requesting the formation of a ‘fact-finding committee.’ This committee will include the STF and forensic teams… and we will conduct an investigation accordingly…”
— ANI (@ANI) October 17, 2026
6. मृतकों के परिजनों को 25 लाख और सरकारी नौकरी: राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा और एक सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है.
7. घायलों को 5 लाख रुपये: प्रत्येक घायल व्यक्ति को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसके अलावा, इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी.
8. दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना के लिए जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह पुलिसकर्मी हो, स्वयंसेवक हो या पूजा समिति का सदस्य.
9. अमित शाह अस्पताल जाने वाले थे: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रविवार सुबह 11 बजे मेडिकल कॉलेज जाकर घायलों से मिलने का कार्यक्रम निर्धारित था. मुख्यमंत्री के मुताबिक, उनके निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए.
10. साजिश के पहलू की भी जांच: सूत्रों के अनुसार, प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि घटना के पीछे कोई साजिश तो नहीं थी.

