Close Menu
    What's Hot

    DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में अभी भी 13 हजार सीटें खाली, आज रात तक एडमिशन का आखिरी मौका | Education

    August 24, 2026

    जब कुछ पता नहीं तो बोले मत…यशस्वी ने श्रीलंकाई बॉलर से बहस पर दिया जवाब, भारत लड़ेगा और जवाब देगा | Sports

    August 24, 2026

    दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भरा, 15 फ्लाइट्स डायवर्ट

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भरा, 15 फ्लाइट्स डायवर्ट

      August 24, 2026

      Bank Strike Alert: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, देशभर में 11 सितंबर को हो सकती है बैंकों की हड़ताल ! | National

      August 24, 2026

      Maharashtra News: अमरावती में अस्पताल के NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत, सुबह-सुबह हुआ हादसा | National

      August 24, 2026

      कल एनएसए डोभाल जाएंगे बीजिंग, क्या भारत-चीन में सुलझेगा एलएसी विवाद?

      August 24, 2026

      कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की बेटी से दामाद ने मारपीट की, घर से भी निकाला, क्या है पूरा मामला?

      August 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, August 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में 13 शहरों में खरीदी जाएगी 33 हजार एकड़ जमीन, किसान इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन
    हरियाणा

    हरियाणा में 13 शहरों में खरीदी जाएगी 33 हजार एकड़ जमीन, किसान इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा में आवासीय, वाणिज्यिक और संस्थागत क्षेत्र के विकास के लिए अतिरिक्त जमीन का इंतजाम करने में लगी प्रदेश सरकार ने योजना को तेजी से सिरे चढ़ाना शुरू कर दिया है। पहले चरण में 71 शहरों में एक लाख 67 हजार एकड़ में जमीन खरीदने के लिए किसानों से आवेदन मांग चुकी सरकार ने अब दूसरे चरण में 13 शहरों में नए सेक्टर बसाने के लिए 33 हजार एकड़ जमीन खरीद का काम शुरू कर दिया है।

    इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

    विकास परियोजनाओं के लिए जमीन देने के इच्छुक किसान और भूमि मालिक ई-भूमि पोर्टल पर 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ebhoomi.jamabandi.nic.in पर मिले आवेदनों के माध्यम से यह जमीन खरीदेगा। गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर, पंचकूला के रायपुररानी, कैथल, नूंह, हिसार, बरवाला, टोहाना, डबवाली, सोनीपत, आरोग्य धाम बाढ़सा, बेरी, महम और मतलौडा में यह जमीन खरीदी जाएगी।

    कहां खरीदी जाएगी जमीन

    फर्रुखनगर में नई विकास परियोजनाओं के लिए मुबारिकपुर, फर्रुखनगर और सुल्तानपुर में 1203.52 एकड़, रायपुररानी में रायपुररानी, छोटा बडौना और बडौना खुर्द में 437.10, कैथल में पट्टी चौधरी, पट्टी अफगान, पट्टी कायस्थ सेठ, पती गादड, जगदीशपुरा, शेरगढ़ और डयौड खेड़ी में 3961.01 एकड़ जमीन खरीदने का लक्ष्य है। नूंह जिले में नूंह, जाखोपुर, खेरला और नल्हड़, डूंडाहेरी, फिरोजपुर नमक और सालाहेरी में 1197.61 एकड़, हिसार के बीड़ हिसार में 789.91 एकड़, बरवाला में 672.06, और डबवाली व नई डबवाली में 380.00 एकड़ तथा फतेहाबाद के टोहाना में 1968.90 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी।

    सोनीपत के गढ़ शहजानपुर, रायपुर, फाजिलपुर, जवाहरी, सोनीपत पट्टी मुस्लमान, रेवली, देवडू, मुरथल, बैयांपुर, वंदेपुर, हरसाना कलां, लहराड़ा, राठधाना, शादीपुर, अहमदपुर, सुल्तानपुर, जोशी जाट, लिवान, अकबरपुर बारोटा, जठेड़ी, प्रीतमपुरा, नांगल कलां, अटेरना, रसोई, बढ़ खालसा, पतला, जाखौली, अस्सावरपुर, खेवड़ा, खटकड़, सेरसा, सेवली, बहालगढ़, जौशी चौहान, दियालपुर, हसामाबाद, किशोरा, मुरशदपुर, कमासपुर, नांगल खुर्द, हसनपुर, सोनीपत पट्टी जाटान और जांटी कलां में 18102.11 एकड़ जमीन खरीदने की योजना है।

    पोर्टल करीब दो महीने खुला रहेगा


    639187634081915119

    आरोग्य धाम बाढ़सा में बाढ़सा, मुंडा खेड़ा और देवर खाना में 2046.82 एकड़, बेरी में बेरीदीपाना और वजीरपुर में 669.42, महम में महम, भैणी महाराजपुर और खेड़ी महम में 1246.52 एकड़, मतलौडा में मतलौडा, महायुदिनापुर, थिराना और भालसी में 344.37 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी। किसानों को जमीन बेचने के लिए पोर्टल करीब दो महीने खुला रहेगा।

    भूमि विवाद खत्म करने के लिए सरकार की पालिसी

    भूमि विवाद खत्म करने के लिए सरकार ने पालिसी में बदलाव किया है, जिसके तहत जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। अब जमीन किसानों की मर्जी से उनकी मुंहमांगी कीमत पर खरीदी जाएगी। प्रदेश सरकार को जमीन और भू-स्वामी द्वारा पेशकश किए गए रेट पसंद आएंगे तो इसे खरीद लिया जाएगा। विभिन्न मामलों में जमीन का मोलभाव करना भी संभव हो सकेगा। प्रदेश सरकार की योजना है कि हरियाणा को उत्तर भारत के औद्योगिक विनिर्माण आधार, लाजिस्टिक्स हब और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए सेटेलाइट शहरीकरण क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए, जिसके लिए काफी जमीन की जरूरत है। 

    639188384337298820 Also read: Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी का सिस्टम लाएगा राहत! दिल्ली-UP-हरियाणा-राजस्थान समेत इन राज्यों में 5 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 61KMPH हवाओं का खतरा



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रसिद्ध पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन
    Next Article ट्रम्प बोले-एक हमले में ईरानी लीडरशिप खत्म कर सकते थे, ईरान का जवाब-लोगों को मारा जा सकता है, लेकिन विचारों को नहीं
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    दो तलाक के बाद तीसरी पत्नी ने काटा पति का पेट, आंते निकालकर लिफाफे में भरी, लीवर व किडनी भी गायब

    August 24, 2026

    एक एकड़ में 250 ग्राम बीज, फरीदाबाद के किसान लक्ष्मण ने लगाई गेंदे की ऐसी वैरायटी

    August 24, 2026

    ‘आगे नहीं जाने दूंगा’, हांसी BJP जिलाध्यक्ष की गाड़ी के आगे बाइक अड़ाई, गांव चैनत में युवकों ने रास्ता रोका, शोक जताने आए थे

    August 24, 2026

    मनचले ने किशोरी को जिंदा जलाया, जबरदस्ती बात करने के लिए बना रहा था दबाव

    August 24, 2026

    Aaj Ka Mausam | Today Weather News: बंगाल की खाड़ी में हलचल; ओडिशा, छत्तीसगढ़, MP समेत 25 राज्यों में 3 दिनों तक भारी बारिश, IMD का अलर्ट

    August 23, 2026

    ‘मैंने ऐसा बोला ही नहीं, मेरे मुंह में शब्द डाले जा रहे हैं…’ सज्जन सिंह विवाद पर दीपेंद्र हुड्डा की सफाई

    August 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में अभी भी 13 हजार सीटें खाली, आज रात तक एडमिशन का आखिरी मौका | Education

    By परवेश चौहानAugust 24, 2026

    दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई कॉलेजों में UG कोर्सेस के लिए अभी 13 हजार से ज्यादा…

    जब कुछ पता नहीं तो बोले मत…यशस्वी ने श्रीलंकाई बॉलर से बहस पर दिया जवाब, भारत लड़ेगा और जवाब देगा | Sports

    August 24, 2026

    दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भरा, 15 फ्लाइट्स डायवर्ट

    August 24, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.