Close Menu
    What's Hot

    IMD Weather Update Today: अगले 7 दिन इन राज्यों में खूब बरसेंगे बादल, हिमाचल में रेड अलर्ट, देशभर में ऐसा रहेगा मौसम | National

    July 19, 2026

    FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने फ्रांस को हराकर जीता ब्रॉन्ज, एमबापे ने तोड़ा मेसी का रिकॉर्ड | Sports

    July 19, 2026

    Sonam Wangchuk Health Update: अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन | National

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Vaishno Devi Yatra Suspended: अमरनाथ के बाद वैष्णो देवी यात्रा भी रोकी गई, जानें क्या है वजह और कब होगी शुरू | National

      July 19, 2026

      9 साल बाद भी नहीं मिली दुल्हन, कोर्ट ने मैरिज ब्यूरो को ठहराया दोषी, रकम लौटाने के दिए आदेश

      July 19, 2026

      खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा 19 जुलाई से स्थगित

      July 18, 2026

      Supreme Court: सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल अश्लीलता नहीं: सुप्रीम कोर्ट

      July 18, 2026

      सीबीएसई ने घोषित किया 10वीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम

      July 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, July 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के 34 रेलवे स्टेशनों का होगा आधुनिक स्वरूप में पुनर्विकास, सीएम सैनी ने किया ऐलान
    हरियाणा

    हरियाणा के 34 रेलवे स्टेशनों का होगा आधुनिक स्वरूप में पुनर्विकास, सीएम सैनी ने किया ऐलान

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 19, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News:  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हरियाणा के दो पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन -कालका और नरवाना का उद्घाटन करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 34 रेलवे स्टेशनों का आधुनिक स्वरूप में पुनर्विकास किया जा रहा है जिस पर 1149 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंडी डबवाली,  होडल और जींद रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास पहले ही पूरा किया जा चुका है और इन्हें अमृत रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज रेलवे स्टेशन कालका पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का जालंधर, पंजाब से सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किया जिसमे हरियाणा के दो रेलवे स्टेशन कालका व नरवाना भी शामिल हैं ।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह हरियाणावासियों के लिए बड़ी खुशी की बात है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हरियाणा के दो पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया है । ये स्टेशन हमारी संस्कृतिए पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था के नये प्रवेश द्वार बनेंगे। उन्होंने कहा की आज का दिन पूरे हरियाणा के लिए ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने करकमलों से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन सहित लगभग 15 हजार करोड़ रुपये लागत की 9 परियोजनाएं हरियाणा को दी हैं।

    उन्होंने कहा की एक समय था जब रेलवे परियोजनाएं वर्षों तक फाइलों में धूल खाती रहती थीं। स्टेशन केवल यात्रियों के आने जाने की जगह माने जाते थे। लेकिन आज रेलवे स्टेशन देश की नई पहचान, नई संस्कृति और नई अर्थव्यवस्था के केंद्र बन रहे हैं। हरियाणा इस परिवर्तन का जीवंत उदाहरण है। वर्ष 2014 में हरियाणा का रेल बजट केवल 315 करोड़ रुपये था। आज वर्ष 2026-27 में यही रेल बजट बढ़कर 3 हजार 566 करोड़ रुपये हो गया है। यह प्रधानमंत्री  के हरियाणा के प्रति विश्वास, प्रतिबद्धता और विकास की प्राथमिकता का प्रमाण है।

    मुख्यमंत्री ने कहा की आज प्रदेश में लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। यह निवेश उ‌द्योग, व्यापार, पर्यटन, रोजगार और विकास की नई संभावनाओं को गति दे रहा है। हरियाणा की 1 हजार 574 किलोमीटर लंबी सभी रेलवे लाइनों का शत प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है। यह पर्यावरण संरक्षण के साथ तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल परिवहन की मजबूत नींव भी है।

    उन्होंने कहा की आज भारत केवल रेलवे का विस्तार नहीं कर रहा बल्कि भविष्य की रेलवे का निर्माण कर रहा है। हरियाणा में आज 8 वंदे भारत एक्सप्रेस और 2 अमृत भारत एक्सप्रेस सेवाएं संचालित हो रही हैं। वंदे भारत भारत की गति का प्रतीक है और अमृत भारत अंतिम पंक्ति में खड़े सामान्य नागरिक की सुविधा का प्रतीक है। उन्होंने बताया की 844 करोड़ रुपये की लागत से रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाइन का निर्माण 713 करोड़ रुपये की लागत से सोनीपत-जींद रेलवे लाइन का निर्माण , रोहतक में देश की पहली एलिवेटेड रेलवे लाइन तथा कुरुक्षेत्र में आधुनिक एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया गया है। ये परियोजनाएं विकास की वह नई सोच हैं जो समय बचाती हैं, यातायात सुगम बनाती हैं और शहरों को नई गति प्रदान करती हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे को केवल यात्री सेवा तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने रेलवे को देश की आर्थिक शक्ति बनाने का संकल्प लिया है। मानेसर में गति शक्ति कार्गो टर्मिनल और पाटली-मानेसर फ्रेट सेक्शन का संचालन, सोनीपत के बड़ी में रेल कोच रिपेयर फैक्टरी की स्थापना तथा प्रदेश में आधुनिक माल परिवहन नेटवर्क का विस्तार हरियाणा को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं। इससे उ‌द्योगों की लागत घटेगी, निर्यात बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे।


    MEETING 2026 07 af8b4deb3ef51c625a0bc8144aa329d4 1200x675

    नायब सिंह सैनी ने कहा की सुरक्षित रेलवे किसी भी राष्ट्र की पहचान है। पिछले लगभग 12 वर्षों में हरियाणा में 33 रेलवे ओवरब्रिज और 139 रेलवे अंडरब्रिज बनाए गए हैं। 123 मानवरहित रेलवे फाटकों को समाप्त किया गया है। यह हजारों परिवारों की सुरक्षाए लाखों लोगों के समय की बचत और आधुनिक भारत की संवेदनशील शासन व्यवस्था का उदाहरण है। आज हरियाणा का रेल नेटवर्क तेजी से विस्तार कर रहा है। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर प्रदेश की औ‌द्योगिक और आर्थिक तस्वीर बदलने वाला है। पलवल,सोहना,मानेसर और खरखौदा को जोड़ने वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना आने वाले समय में उ‌द्योग, निवेश और रोजगार का नया गलियारा बनेगी। करनाल-यमुनानगर रेलवे लाइन तथा जींद-हांसी रेलवे लाइन जैसी परियोजनाएं भी भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ाई जा रही हैं। हमारी डबल इंजन सरकार हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी आधारभूत संरचना तैयार कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा की हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को हरियाणा विज़न डॉक्यूमेंट 2047  के माध्यम से धरातल पर उतारने के लिए पूरी गति के साथ काम कर रहे हैं। राज्य सरकार का  लक्ष्य केवल बेहतर सड़कें और रेलवे बनाना नहीं बल्कि ऐसा हरियाणा बनाना है जहां किसान समृद्ध हो, युवा आत्मनिर्भर हो, उ‌द्योग विश्वस्तरीय हों, महिलाएं सुरक्षित व सशक्त हों और हर नागरिक को विकास का समान अवसर मिले।

    उन्होंने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि ये रेलवे स्टेशन केवल सरकार की संपत्ति नहीं हैं। यह हम सबकी साझी विरासत है। इनकी स्वच्छता, सुरक्षा और गरिमा बनाए रखना हम सबका कर्तव्य है। जब नागरिक और सरकार साथ चलते हैंए तभी राष्ट्र नई ऊंचाइयां प्राप्त करता है।

    इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने पुनर्विकसित कालका रेलवे स्टेशन का अवलोकन किया और यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

     



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा 19 जुलाई से स्थगित
    Next Article 9 साल बाद भी नहीं मिली दुल्हन, कोर्ट ने मैरिज ब्यूरो को ठहराया दोषी, रकम लौटाने के दिए आदेश
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    10वीं से देखा सपना, 12वीं में कर दिखाया कमाल… फरीदाबाद के पांशुल बंसल ने हासिल की NEET AIR-2 रैंक

    July 19, 2026

    Gurugram news| gurgaon property| एक बारिश में भले डूब जाए लेकिन प्रीमियम घरों के मामले टॉप पर ये शहर? RERA के आंकड़ों ने खोल दिया नाम

    July 18, 2026

    ‘यह केवल अंबाला की मंडी का मामला नहीं’, व्यापारियों ने राजेश ठकराल को सुनाई व्यथा, कहा- कोई कुछ कर नहीं रहा

    July 18, 2026

    हरियाणा में 3 माह में दूसरी बार बढ़ाया टोल, दिल्ली से मनाली तक सफर के दौरान जेब और होगी ढीली, नए रेट क्या हैं?

    July 18, 2026

    जींद में मां की बरसी के दिन युवक की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े 6 राउंड फायरिंग, आरोपी फरार

    July 18, 2026

    हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चार दिन से लापता किशोर की नहर में मिली लाश, परिवार ने उठाए कई सवाल

    July 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    IMD Weather Update Today: अगले 7 दिन इन राज्यों में खूब बरसेंगे बादल, हिमाचल में रेड अलर्ट, देशभर में ऐसा रहेगा मौसम | National

    By परवेश चौहानJuly 19, 2026

    आज का मौसम, 19 जुलाई 2026 | IMD Weather Forecast IMD Weather Alert for India:…

    FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने फ्रांस को हराकर जीता ब्रॉन्ज, एमबापे ने तोड़ा मेसी का रिकॉर्ड | Sports

    July 19, 2026

    Sonam Wangchuk Health Update: अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन | National

    July 19, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.