- भाजपा प्रत्याशी विकास सरदार की कार में तोड़फोड़
West Bengal Polls Updates, (द भारत ख़बर), कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए आज सरे और अंतिम चरण के तहत सुबह सात बजे से 142 सीटों पर मतदान जारी है और 11 बजे तक 39.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस बीच कई विधानसभा क्षेत्रों में झड़पों की सूचनाएं हैं।
ईवीएम में बीजेपी के बटन पर टेप लगाई
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का आरोप है कि डायमंड हार्बर के फाल्टा में ईवीएम में बीजेपी के बटन को टेप लगाकर बंद कर दिया गया है। वहीं साउथ 24 परगना जिले में भाजपा प्रत्याशी विकास सरदार की कार में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार उनके सिक्योरिटी गार्ड की गन छोनने की कोशिश किए जाने की भी खबरें हैं। इस मामले को लेकर लेफ्ट पार्टी आईएसएफ और टीएमसी के समर्थकों के बीच मारपीट की रिपोर्टें हैं। हुगली जिले के खानकुल में बूथ पर नकली पोलिंग एजेंट बिठाए जाने के आरोप हैं।
23 सीटों पर महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से ज्यादा
बता दें कि 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था, जबकि मतगणना चार मई को होगी। बुधवर यानी आज जिन 142 सीटों पर मतदान हो रही है, उसमें से 23 सीटों पर महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। इस लिस्ट में जादवपुर सबसे ऊपर है। मुख्य निर्वाचन (ईसी) अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा है कि मतदान के दौरान न तो फर्जी वोटिंग होगी और न ही किसी प्रकार की गड़बड़ी होने दी जाएगी। उन्होंने कहा, हमने सभी इंतजाम कर लिए हैं। हर संभावित समस्या के समाधान के लिए व्यवस्था की गई है, जिसे समय पर लागू किया जाएगा।
टीएमसी के पार्षद समेत 1,543 लोग गिरफ्तार
दूसरे चरण के मतदान से पहले राज्य में माहौल बिगाड़ने के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए तृणमूल कांग्रेस के एक पार्षद सहित कुल 1,543 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व बर्धमान जिले की बर्धमान नगरपालिका में वार्ड संख्या 22 से तृणमूल पार्षद नारू गोपाल भाकट को भाजपा के एक नेता के आवास पर हमले में शामिल होने तथा धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें : West Bengal Polls Live: दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 18.39 प्रतिशत वोटिंग

