हादसे की जांच शुरू, कारणों का पता लगाया जा रहा
Mining Accident, (द भारत ख़बर), धनबाद: झारखंड के धनबाद बीसीसीएल की मुनीडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा हुआ है। कोयले की स्लरी से दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान मानीक बाउरी, दिनेश बाउरी, दीपक बाउरी और मइरा गोप के रूप में हुई है। ये सभी मजदूर मुनीडीह में बीसीसीएल की कोल वाशरी में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मलबा गिर गया।
आसपास के मजदूरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव काम शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। मलबा हटाकर चारों मजदूरों के शव बाहर निकाले गए। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
परिजन ने प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाया
घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस हादसे ने एक बार फिर खनन क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन ने बीसीसीएल प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

