Sports News: बेंगलुरू हो रही बारिश के बीच भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला के आखिरी मैच की शुरुआत में देरी हो रही है। यह आज बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। साढ़े 6 बजे टॉस होना निर्धारित था, लेकिन बारिश के कारण इसमें देरी हुई है। मैच 7 बजे से शुरू होना तय था, लेकिन बारिश के कारण यह अब देर से शुरू होगा।
बेंगलुरू में तेज बारिश
बेंगलुरू में तेज बारिश हो रही है। यह मुकाबला निर्णायक है, क्योंकि सीरीज 2-2 से बराबरी पर खड़ी है और जो इस मैच में बाजी मारेगा सीरीज उसके नाम हो जाएगी। 7 बजकर 45 मिनट से ओवरों की कटौती शुरू हो गई है। और बूंदाबांदी रुकने का नाम नहीं ले रही है। अपडेट वही है। कवर लगा दिए गए हैं। ग्राउंड स्टाफ की ओर से कोई गतिविधि नहीं है और इंतजार जारी है।
नहीं रुक रही बारिश
नए विजुअल्स सामने आए हैं, जिसमें उप-कप्तान तिलक वर्मा, कोच गौतम गंभीर और वैभव सूर्यवंशी ड्रेसिंग रूम में दिखाई दे रहे हैं। बाहर बारिश होने का दृश्य साफ दिख रहा है। यानी अभी चिन्नास्वामी में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। बेंगलुरू में फिर से बारिश तेज हो रही है। दर्शक मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है मौसम साफ हो जाएगा और आज रात पूरा मैच देखने को मिलेगा।
80 फीसदी मैदान भरा
फिलहाल बेंगलुरू से कोई खुशखबरी या नई जानकारी सामने नहीं आई है। हल्की बूंदा-बांदी जारी है और बिल्कुल भी कोई गतिविधि नहीं है। भीड़ बढ़ गई है। लगभग 80 प्रतिशत मैदान भर गया है। क्रिकबज ने ट्विटर पर अभी-अभी अपडेट डाला है। पोस्ट में लिखा है- टॉस और पारी शुरू होने का इंतजार जारी है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कवर मजबूती से लगाए गए हैं।

