24 मई को रिजल्ट आएगा; टीएमसी उम्मीदवार गायब
West Bengal Falta Election, (द भारत ख़बर), कोलकाता: पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। कुल 285 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। शाम 7 बजे तक 87.76% वोटिंग हुई है। फालता में मुख्य मुकाबला टीमएसी और भाजपा के बीच है। टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान मौखिक रूप से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का एलान कर चुके हैं।
हालांकि उनकी ओर से ये बात लिखित में दिए जाने की सूचना नहीं है। ईवीएम में उनका नाम और सिंबल मौजूद रहा। आज वोटिंग वाले दिन जहांगीर खान का कोई पता नहीं चला। उनके घर और पार्टी कार्यालय, दोनों जगह ताला लटका मिला।
चुनाव आयोग ने दिया था रीपोलिंग का आदेश
फालता में पिछली बार 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। आरोप था कि कुछ बूथ पर ईवीएम में भाजपा के बटन पर टेप चिपका था। कई अन्य बूथों पर ईवीएम में गड़बड़ी की खबरें आई। इसके बाद चुनाव आयोग ने रीपोलिंग का आदेश दिया। रिजल्ट 24 मई को आएगा।
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में विजय कैबिनेट में 23 मंत्री शामिल, कांग्रेस विधायक ने शपथ में राहुल जिंदाबाद कहा

