Close Menu
    What's Hot

    भारत तीसरी बार उठाने चाहेगा विश्व कप ट्रॉफी

    March 8, 2026

    केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

    March 8, 2026

    हरियाणा में इन 2 जिलों के बीच बनेगा फोरलेन हाईवे, जाम से मिलेगा छुटकारा, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

    March 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

      March 8, 2026

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पंजाब CM भगवंत मान रोहतक पहुंचे : बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक
    पंजाब

    पंजाब CM भगवंत मान रोहतक पहुंचे : बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानNovember 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह गुरुवार को रोहतक के लाखनमाजरा पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी के परिवार से मुलाकात कर दुख साझा किया। हार्दिक की बीते रोज अभ्यास के दौरान बास्केटबॉल पोल अचानक गिरने से मौत हो गई थी।

    मुख्यमंत्री ने इस घटना को मात्र एक हादसा नहीं, बल्कि हरियाणा की बदहाल खेल व्यवस्था का परिणाम बताया, जिसने एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी का भविष्य और जीवन दोनों छीन लिया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना केवल एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि पूरे खेल जगत का शोक है। एक उज्ज्वल खिलाड़ी रोज़ की तरह प्रैक्टिस करने निकलता है और वापस शव बनकर घर लौटता है, यह किसी भी संवेदनशील व्यवस्था में अस्वीकार्य है। ग्रामीणों ने कई बार मैदान की जर्जर स्थिति की शिकायतें कीं, फंड भी जारी हुए, लेकिन न तो पोल बदला गया, न मरम्मत हुई, और अब एक घर हमेशा के लिए उजड़ गया। मान ने कहा कि हरियाणा सरकार को इस लापरवाही की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, क्योंकि यह चूक नहीं, अपराध है। उन्होंने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और मुआवजा दिलाने की मांग की।

    पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बहादुरगढ़ में इसी प्रकार पोल गिरने से 15 वर्षीय खिलाड़ी अमन कुमार की हाल ही में हुई मौत का भी उल्लेख किया और कहा कि यह एक अलग-थलग घटना नहीं, बल्कि ढहती खेल संरचनाओं का सबूत है। जब दो-दो युवा खिलाड़ी अभ्यास के मैदानों में मर रहे हों तो यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि खेल नीतियों पर चल रहा ढोल कितना खोखला है। उन्होंने कहा कि भारत 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का दावा कर रहा है, लेकिन खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित पोस्ट, ग्राउंड और नेट तक सुनिश्चित नहीं कर पा रहा।

    सीएम भगवंत मान ने भारतीय खेल मंत्रालय से मांग की कि वह देशभर में सभी राज्यों से खेल मैदानों की मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट मांगे और खस्ताहाल ढांचों की जाँच करवाए, ताकि अगला हार्दिक या अमन महज़ प्रैक्टिस करने जाते हुए मौत का शिकार न बने।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में खेल सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के लिए 1194 करोड़ रुपये की लागत से 3100 से अधिक अत्याधुनिक स्टेडियमों का निर्माण चल रहा है। राज्य का खेल बजट बढ़ाकर 1000 करोड़ रुपये किया गया है और लगातार तीन वर्षों तक खेलो इंडिया (खेडा वतन पंजाब दीयां) के आयोजन ने लाखों खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाएँ देश की पूँजी हैं, जिनकी रक्षा और प्रगति सरकारों की पहली जिम्मेदारी है, न कि औपचारिक बयान देकर मुँह मोड़ लेना।

    इस दौरे के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता भी मौजूद रहे।

    इस दौरान अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा में खेल सुविधाएँ खिलाड़ियों को मंच नहीं दे रहीं, बल्कि मैदान उनकी कब्रगाह बन रहे हैं। दो बच्चों की मौत कोई संयोग नहीं बल्कि व्यवस्था का पतन है, और जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती लड़ाई जारी रहेगी।

    वहीं, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि एक ओर सरकार खेल नीति के बड़े-बड़े दावे करती है, दूसरी ओर बच्चे अभ्यास में नहीं, लापरवाही में मर रहे हैं। अब चुप्पी नहीं, जवाबदेही तय होनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनज़रें बचाती दिखीं Malaika Arora, एयरपोर्ट पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग वीडियो वायरल
    Next Article गलत टोल कटने की शिकायतें बढ़ी टोल प्लाजा पर लगा 45,000 रुपये का जुर्माना
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए

      March 7, 2026

      पंजाब में मान सरकार ने महिला सशक्तिकरण

      March 7, 2026

      यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

      March 6, 2026

      अनुराग ढांडा बोले- हरियाणा में कानून व्यवस्था आईसीयू में पहुंची, CM सैनी पंजाब के राजनीतिक दौरे में व्यस्त

      March 6, 2026

      CM नायब सिंह सैनी ने गुरुद्वारा श्री चोला साहिब, डेरा बाबा नानक पहुंचकर माथा टेका और अरदास की

      March 5, 2026

      नशा तस्कर पंजाब छोड़ दें या सख्त कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें: बलतेज पन्नू

      March 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भारत तीसरी बार उठाने चाहेगा विश्व कप ट्रॉफी

      By परवेश चौहानMarch 8, 2026

      T20 World Cup 2026 Final Live : भारत तीसरी बार उठाने चाहेगा विश्व कप ट्रॉफी…

      केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

      March 8, 2026

      हरियाणा में इन 2 जिलों के बीच बनेगा फोरलेन हाईवे, जाम से मिलेगा छुटकारा, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

      March 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.