Mumbai Firing Case News: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में महाराष्ट्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ कहा है कि हमले के पीछे मौजूद मास्टरमाइंड चाहे महाराष्ट्र से बाहर हों या विदेश में बैठकर वारदात को अंजाम देने के निर्देश दे रहे हों, उन्हें भी ढूंढकर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक मुंबई पुलिस को मामले में कुछ अहम सुराग मिले हैं और संदिग्धों की पहचान की जा चुकी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
यह मामला 18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके में सामने आया था, जब टाइगर श्रॉफ की कार पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। अभिनेता सुरक्षित बच गए, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर सामने आई। घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। हमलावरों की पहचान और उनके नेटवर्क का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
#WATCH | Nagpur: Regarding the firing on Bollywood actor Tiger Shroff, Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, “This is a very serious and condemnable matter. The Mumbai Police have taken it with the utmost seriousness. They have obtained certain clues, based on which they are currently working, and specific individuals have already been identified. These people will be arrested very soon. Furthermore, we will track down their masterminds who remain in hiding and issue orders from afar. It is important to note that none of these individuals operate from within Maharashtra; those who do operate from within the state have already been arrested. These perpetrators are operating from outside Maharashtra, or even from outside the country. By coordinating with the states from which they operate, and with the assistance of the Central Government regarding those operating from abroad, we will track them down and take strict action against them. I reiterate: these are cowardly individuals. They attempt to strike from the shadows, but their efforts will be thwarted.”
— ANI (@ANI) October 19, 2026
‘मास्टरमाइंड भी बच नहीं पाएंगे’
नागपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फायरिंग की घटना को गंभीर और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और कुछ सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। कुछ संदिग्धों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी जल्द होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हमले के पीछे से निर्देश देने वाले लोग महाराष्ट्र के बाहर या विदेश में हो सकते हैं। ऐसे लोगों तक पहुंचने के लिए दूसरे राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय किया जाएगा। यदि संदिग्ध विदेश में हैं, तो उन्हें ट्रैक करने के लिए केंद्र सरकार की मदद ली जाएगी। फडणवीस ने अपने बयान में अपराधियों को कायर बताते हुए कहा कि वे छिपकर वारदात करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनके मंसूबे सफल नहीं होने दिए जाएंगे।
केस की जांच क्राइम ब्रांच के हवाले
फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने हमलावरों तक पहुंचने के लिए जांच का दायरा बढ़ा दिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए 15 पुलिस टीमें बनाई गई हैं, जिनमें क्राइम ब्रांच के अधिकारी भी शामिल हैं। पुलिस घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज, संदिग्धों की गतिविधियों और उनके भागने के रास्ते की जांच कर रही है। पुलिस को संदिग्ध हमलावरों की CCTV तस्वीरें भी मिली हैं। जांचकर्ताओं को आशंका है कि हमलावरों को टाइगर श्रॉफ के फुटबॉल खेलने के कार्यक्रम की जानकारी पहले से हो सकती थी।
बिश्नोई गैंग के दावे की भी जांच
फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले लोगों की ओर से घटना की जिम्मेदारी लेने की खबरें सामने आईं। कुछ रिपोर्टों में अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम भी सामने आए हैं। हालांकि मुंबई पुलिस ने इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि फायरिंग के पीछे व्यक्तिगत रंजिश, धमकी या किसी संगठित आपराधिक नेटवर्क की भूमिका थी या नहीं। मुख्यमंत्री के बयान के बाद अब जांच का फोकस केवल गोली चलाने वालों तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें निर्देश देने वाले लोगों तक पहुंचना भी है।

