Close Menu
    What's Hot

    हरियाणा के नूंह में दिल्ली दरबार होटल के पास हादसा,  मौलवी और उसके 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, पत्नी घायल

    September 23, 2026

    IMD Weather Alert: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में मौसम भी जान लें | National

    September 23, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के 105 मामले सामने आए, SIT दाखिल करेगी चार्जशीट, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के 105 मामले सामने आए, SIT दाखिल करेगी चार्जशीट, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

      September 23, 2026

      नाबालिग छात्रा से हैवानियत करने वाले नंदन यादव के पैर में लगी गोली, पुलिस से हुई मुठभेड़

      September 22, 2026

      Vande Mataram Row: वंदे मातरम् के सभी छह अंतरे गाने वाले नियम पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र से मांगा जवाब | National

      September 22, 2026

      SC on Cancer Medicines: कैंसर की 2700 रुपये की दवा पर 27000 MRP? सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह दिनदहाड़े डकैती | National

      September 22, 2026

      Sharjeel Imam News: शरजील इमाम को मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत, चचेरे भाइयों की शादी में होगा शामिल | Delhi

      September 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, September 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»भारत पूरी तरह से स्वतंत्र नीति अपना रहा : पुतिन
    Breaking News

    भारत पूरी तरह से स्वतंत्र नीति अपना रहा : पुतिन

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Russian President Putin : भारत पूरी तरह से स्वतंत्र नीति अपना रहा : पुतिन
    Russian President Putin : भारत पूरी तरह से स्वतंत्र नीति अपना रहा : पुतिन

    कहा, रूस और भारत लंबे समय से भरोसेमंद व्यापारिक साझेदार

    Russian President Putin (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने शुक्रवार को भारत मंडपम में इंडो-रूस बिजनेस फोरम में हिस्सा लिया। इस दौरान रूसी राष्टÑपति पुतिन ने भारत की आर्थिक प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी तरह स्वतंत्र नीति अपना रहा है और आर्थिक क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम हासिल कर रहा है। आगे उन्होंने कहा कि भारत और रूस दोनों बड़े बाजार हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार के नए रास्ते खुलेंगे।

    भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत किसी दबाव में नहीं आएगा। उनकी आर्थिक नीतियों का देश को बड़ा लाभ मिल रहा है। वहीं, इस दौरान पुतिन ने कहा कि रूस और भारत लंबे समय से भरोसेमंद व्यापारिक साझेदार रहे हैं। व्यापार लगातार बढ़ रहा है। पिछले तीन वर्षों में इसमें 80% की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष रूस-भारत व्यापार 64 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

    भारत का आईटी क्षेत्र दुनिया में अग्रणी

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आगे कहा कि आज, भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। प्रधानमंत्री मोदी की मजबूत आर्थिक नीति और मेक इन इंडिया कार्यक्रम जैसी ऐतिहासिक पहल की बदौलत भारत तकनीकी रूप से संप्रभु बन रहा है। भारत का आईटी और फार्मास्युटिकल क्षेत्र दुनिया में अग्रणी स्थान रखता है।

    आपसी विश्वास पर टिकी साझेदारी की नींव

    इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इतने बड़े रूसी प्रतिनिधिमंडल को यहां लाना राष्ट्रपति पुतिन की बहुत महत्वपूर्ण पहल है। मैं सभी का हार्दिक स्वागत करता हूं। हमारी साझेदारी की नींव आपसी विश्वास पर टिकी है और यही भारत-रूस संबंधों की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बताया कि भारत और यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर बातचीत शुरू हो गई है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों पर स्थायी समाधान की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा हमें वैश्विक चुनौतियों के लिए स्थायी समाधान तैयार करने होंगे। पुतिन की मौजूदगी में पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर तेजी से काम जारी है। पीएम ने आग कहा कि भारत और रूस स्वास्थ्य क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

    ये भी पढ़ें : PM Modi News : दुनिया की स्किल कैपिटल बनकर उभरा भारत : मोदी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHBSE ने जारी की कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए एनरोलमेंट तिथियां, 8 दिसंबर से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन
    Next Article सीरीज जीतने के इरादे से उतरेंगे भारत और दक्षिण अफ्रीका
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के 105 मामले सामने आए, SIT दाखिल करेगी चार्जशीट, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

      September 23, 2026

      नाबालिग छात्रा से हैवानियत करने वाले नंदन यादव के पैर में लगी गोली, पुलिस से हुई मुठभेड़

      September 22, 2026

      Vande Mataram Row: वंदे मातरम् के सभी छह अंतरे गाने वाले नियम पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र से मांगा जवाब | National

      September 22, 2026

      SC on Cancer Medicines: कैंसर की 2700 रुपये की दवा पर 27000 MRP? सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह दिनदहाड़े डकैती | National

      September 22, 2026

      Sharjeel Imam News: शरजील इमाम को मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत, चचेरे भाइयों की शादी में होगा शामिल | Delhi

      September 22, 2026

      Krishna Mukerji Dies: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस | National

      September 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हरियाणा के नूंह में दिल्ली दरबार होटल के पास हादसा,  मौलवी और उसके 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, पत्नी घायल

      By प्रमोद रिसालियाSeptember 23, 2026

      नूंह. हरियाणा के नूंह शहर में दिल्ली दरबार के पास ताऊडू रोड पर दर्दनाक सड़क…

      IMD Weather Alert: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में मौसम भी जान लें | National

      September 23, 2026

      राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के 105 मामले सामने आए, SIT दाखिल करेगी चार्जशीट, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

      September 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.