Close Menu
    What's Hot

    PM Modi: बंगाल में अब कानून का राज: पीएम मोदी

    June 20, 2026

    भारत ने 3-0 से जीती सीरीज, तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया

    June 20, 2026

    होशियारपुर, फिरोजपुर और फाजिल्का नगर निगम चुनावों…

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      PM Modi: बंगाल में अब कानून का राज: पीएम मोदी

      June 20, 2026

      महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर में सभा मंडप की छत गिरी, 30 से 40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

      June 20, 2026

      स्मार्टवॉच और मोबाइल बैन, पगड़ी-हिजाब पर नहीं रोक

      June 20, 2026

      एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे 141 यात्री

      June 20, 2026

      अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

      June 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»दीपावली को यूनेस्को की सूची में शामिल करना देश के लिए खुशी का पल
    Breaking News

    दीपावली को यूनेस्को की सूची में शामिल करना देश के लिए खुशी का पल

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Randhir Jaiswal
    Randhir Jaiswal: दीपावली को यूनेस्को की सूची में शामिल करना देश के लिए खुशी का पल

    Ministry of External Affairs spokesperson Randhir Jaiswal, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal) ने बुधवार को एक पोस्ट कर बताया कि यूनेस्को ने दीपावली के त्योहार को अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल कर लिया है। उन्होंने कहा, यह एक खुशी का पल है क्योंकि रोशनी का त्योहार दीपावली, जो बुराई पर अच्छाई की जीत और भगवान राम के अपने राज्य अयोध्या लौटने का प्रतीक है, जिसे दुनिया भर में मनाया जाता है, उसे यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया है।

    जानें यूनेस्को ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर क्या कहा

    यूनेस्को ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कहा, दीपावली, जिसे दिवाली के नाम से भी जाना जाता है, भारत भर में विभिन्न व्यक्तियों और समुदायों द्वारा सालाना मनाया जाने वाला रोशनी का त्योहार है, जो साल की आखिरी फसल और नए साल और नए मौसम की शुरूआत का प्रतीक है।

    चंद्र कैलेंडर के आधार पर, यह अक्टूबर या नवंबर में अमावस्या को पड़ता है और कई दिन तक चलता है। यह एक खुशी का अवसर है जो अंधेरे पर रोशनी और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दौरान, लोग अपने घरों और सार्वजनिक स्थानों को साफ करते हैं और सजाते हैं, दीये और मोमबत्तियां जलाते हैं, पटाखे जलाते हैं, और समृद्धि और नई शुरूआत के लिए प्रार्थना करते हैं।

    2008 में, रामलीला को सूची में जोड़ा गया

    2008 में, रामायण के पारंपरिक प्रदर्शन रामलीला को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में जोड़ा गया था। 2024 में, भारत से नवरोज के त्योहार को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में जोड़ा गया। गुजरात का गरबा (2023), कोलकाता में दुर्गा पूजा (2021), कुंभ मेला (2017), योग (2016), और पंजाब के जंडियाला गुरु के ठठेरों के बीच बर्तन बनाने की पारंपरिक पीतल और तांबे की कला (2014) सूची में शामिल कुछ अन्य भारतीय तत्व हैं।

    जैसा कि यूनेस्को इसे परिभाषित करता है, अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में वे प्रथाएं, ज्ञान, अभिव्यक्तियां, वस्तुएं और स्थान शामिल हैं जिन्हें समुदाय अपनी सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा मानते हैं। पीढ़ियों से चली आ रही यह विरासत विकसित होती रहती है, जिससे सांस्कृतिक पहचान और विविधता की सराहना मजबूत होती है।

    सुरक्षा के लिए अपनाया 2003 कन्वेंशन

    अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए, यूनेस्को ने 17 अक्टूबर, 2003 को पेरिस में अपने 32वें जनरल कॉन्फ्रेंस के दौरान 2003 कन्वेंशन को अपनाया। इस कन्वेंशन में उन वैश्विक चिंताओं पर ध्यान दिया गया जो जीवित सांस्कृतिक परंपराएं, मौखिक प्रथाएं, प्रदर्शन कलाएं, सामाजिक रीति-रिवाज, अनुष्ठान, ज्ञान प्रणालियां और शिल्प कौशल वैश्वीकरण, सामाजिक परिवर्तन व सीमित संसाधनों से तेजी से खतरे में पड़ रहे हैं।

    लाल किला एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल

    भारत 8 दिसंबर से 13 दिसंबर तक पहली बार दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किला परिसर में यूनेस्को के 20वें अमूर्त सांस्कृतिक विरासत समिति सत्र की मेजबानी कर रहा है। लाल किला एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यह स्थान एक ही छत के नीचे भारत की मूर्त और अमूर्त विरासत के संगम का प्रतीक है।

    ये भी पढ़ें : UNESCO: रोशनी का त्योहार दीपावली यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति मुर्मू ने हरियाणा की 4 बॉक्सिंग चैंपियनों को किया सम्मानित, विश्व चैंपियनशिप में दिलाए थे पदक
    Next Article रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और आर माधवन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ की 5 दिन की कमाई 150 करोड़ पार
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      PM Modi: बंगाल में अब कानून का राज: पीएम मोदी

      June 20, 2026

      महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर में सभा मंडप की छत गिरी, 30 से 40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

      June 20, 2026

      स्मार्टवॉच और मोबाइल बैन, पगड़ी-हिजाब पर नहीं रोक

      June 20, 2026

      एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे 141 यात्री

      June 20, 2026

      अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

      June 20, 2026

      सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

      June 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      PM Modi: बंगाल में अब कानून का राज: पीएम मोदी

      By अंकित कुमारJune 20, 2026

      PM Modi: बंगाल में अब कानून का राज: पीएम मोदी कहा, बंगाल को पाक का…

      भारत ने 3-0 से जीती सीरीज, तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया

      June 20, 2026

      होशियारपुर, फिरोजपुर और फाजिल्का नगर निगम चुनावों…

      June 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.