Close Menu
    What's Hot

    ‘श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र’ के लिए पंजाब सरकार ने 10.50 एकड़ भूमि का कब्जा लिया

    February 20, 2026

    रिहाई के बाद भावुक हुए राजपाल यादव, बताया मुश्किल दौर में किसने दिया साथ

    February 20, 2026

    अदाणी ग्रुप एआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म बनाने में निभाएगा अहम भूमिका

    February 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      AI Summit Today Updates: इंटरनेशनल एआई गवर्नेंस में साइंस की भूमिका अहम : एंटोनियो गुटेरेस

      February 20, 2026

      पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, गिरेगा न्यूनतम पारा

      February 20, 2026

      फ्रीबीज कल्चर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे, सरकारें रोजगार दें

      February 20, 2026

      अनिल अंबानी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- बिना अनुमति देश छोड़कर नहीं जाऊंगा

      February 19, 2026

      गगनयान मिशन के ड्रोग पैराशूट का क्वालिफिकेशन टेस्ट सफल

      February 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, February 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»भारतीय बल्लेबाज रहे विफल, दूसरा टी-20 जीता दक्षिण अफ्रीका
    खेल

    भारतीय बल्लेबाज रहे विफल, दूसरा टी-20 जीता दक्षिण अफ्रीका

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    2nd T-20 Ind vs SA : भारतीय बल्लेबाज रहे विफल, दूसरा टी-20 जीता दक्षिण अफ्रीका
    2nd T-20 Ind vs SA : भारतीय बल्लेबाज रहे विफल, दूसरा टी-20 जीता दक्षिण अफ्रीका

    5 मैच की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर पहुंची, 14 दिसंबर को खेला जाएगा सीरीज का तीसरा मैच

    2nd T-20 Ind vs SA (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : दक्षिण अफ्रीकी टीम ने दूसरे टी20 मैच में शानदार वापसी करते हुए भारतीय टीम को 51 रन से मात दे दी। न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ बेहतरीन गेंदबाजी भी की। इसी के चलते भारतीय टीम टॉस जीतने के बाद इस मैच को गवा बैठी। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के शानदार 90 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 213 रन बनाए। डिकॉक के साथ-साथ अन्य बल्लेबाजों ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों तरफ गेंद पहुंचाई। जिसकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका एक विशाल स्कोर बना पाने में सफल रही।

    शुरू में ही बिखर गई टीम इंडिया की बल्लेबाजी

    बल्लेबाजों से भरी टीम इंडिया की शुरुआत एक बार फिर से निराशाजनक रही। सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान शुभमन गिल बिना खाता खोले ही वापस लौट गए। इसके बाद टीम ने अभिषेक शर्मा व कप्तान संजू सैमसन का विकेट भी सस्ते में खो दिया। मैच की शुरुआत में ही लगे इन तीन झटकों से टीम दोबारा उबर नहीं पाई और 19.1 ओवर में 162 रन पर आॅलआउट हो गई। इसके साथ ही भारत की टी20 में रनों से लिहाज से घर में सबसे बड़ी हार है। इससे पहले टीम को इस प्रारूप में घरेलू जमीन पर दक्षिण अफ्रीका ने ही 2022 में 49 रनों से हराया था। भारत ने पिछले मैच में दमदार प्रदर्शन किया था, लेकिन टीम इस लय को बरकरार नहीं रख सकी।

    तिलक को छोड़कर सभी बल्लेबाज फ्लॉप

    भारत के लिए सिर्फ तिलक वर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया। तिलक आखिरी बल्लेबाज के तौर पर आउट हुए। भारत की ओर से तिलक वर्मा ने 34 गेंदों पर दो चौकों और पांच छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। वहीं, जितेश शर्मा ने 27, अक्षर पटेल ने 21, हार्दिक पांड्या ने 20 और अभिषेक शर्मा ने 17 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए ओटेनिल बार्टमैन ने चार विकेट झटके, जबकि लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन और लुथो सिपाम्ला को दो-दो विकेट मिले।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान जाने पर Alia Bhatt का बड़ा बयान, सुनकर रह जाएंगे दंग
    Next Article हरियाणा में बनेगा ये नया रिंग रोड, 250 करोड़ रुपये होंगे खर्च
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      विश्व कप में जिम्बाब्वे का दूसरा उलटफेर

      February 20, 2026

      शिवम दुबे का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड प्रदर्शन

      February 19, 2026

      टी20 विश्व कप में भारत का विजय अभियान जारी

      February 19, 2026

      भारत आज अपने अंतिम ग्रुप मैच में नीदरलैंड के सामने उतरेगा

      February 18, 2026

      इस तरह होगा सुपर-8 में टीम इंडिया का सफर

      February 18, 2026

      भारत से हार के बाद PCB का बड़ा एक्शन, इन दो खिलाड़ियों को दिखा दिया बाहर का रास्ता!

      February 17, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ‘श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र’ के लिए पंजाब सरकार ने 10.50 एकड़ भूमि का कब्जा लिया

      By श्वेता चौहानFebruary 20, 2026

      पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के…

      रिहाई के बाद भावुक हुए राजपाल यादव, बताया मुश्किल दौर में किसने दिया साथ

      February 20, 2026

      अदाणी ग्रुप एआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म बनाने में निभाएगा अहम भूमिका

      February 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.