Close Menu
    What's Hot

    Nora Fatehi का बड़ा यू-टर्न, ‘सरके चुनार’ गाने से झाड़ा पल्ला- बोलीं, मैंने परफॉर्म ही नहीं किया

    March 19, 2026

    बंगाल में भाजपा ने 111 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की

    March 19, 2026

    मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को फ्लैट्स की चाबी देंगें सीएम नायब सैनी

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बंगाल में भाजपा ने 111 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की

      March 19, 2026

      राज्यसभा के 73 सांसदों पर क्रिमिनल केस, एडीआर की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

      March 19, 2026

      देश में किसी भी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के पास सिलेंडर की कमी नहीं

      March 19, 2026

      हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश व बर्फबारी, मैदानों में आंधी-तूफान

      March 19, 2026

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर में की ‘राम यंत्र’ की स्थापना

      March 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, March 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»भारतीय कंपनियों के लिए रूस खोलेगा बाजार
    Breaking News

    भारतीय कंपनियों के लिए रूस खोलेगा बाजार

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India- Russia Trade Deal : भारतीय कंपनियों के लिए रूस खोलेगा बाजार
    India- Russia Trade Deal : भारतीय कंपनियों के लिए रूस खोलेगा बाजार

    दोनों देशों के बीच बनी सहमति, फार्मा सहित कुल 300 उत्पादों का भारत करेगा निर्यात

    India- Russia Trade Deal (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : भारत और रूस आने वाले दिनों में व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सहमत हो चुके हैं। अमेरिकी टैरिफ दरों के चलते भारतीय निर्यात में आई गिरावट के बाद अब भारत विश्व के अन्य बाजारों में अपनी पहुंच बना रहा है। इसी बीच रूस ने यह भारत के साथ नए व्यापारिक संबंध बनाने पर सहमति जताई है। इसके तहत दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक 100 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

    भारतीय कंपनियों को मिलेंगे बेहतर अवसर

    रूस को निर्यात बढ़ाने के लिहाज से करीब 300 ऐसे उत्पाद चिन्हित किए गए हैं, जिनमें भारतीय कंपनियों के लिए बड़ी संभावनाएं हैं। इंजीनियरिंग सामान, फार्मा, कृषि और केमिकल जैसे क्षेत्रों में इन उत्पादों की रूसी बाजार में भारी मांग है, लेकिन मौजूदा समय में इस मांग की पूर्ति पूरी तरह नहीं हो पा रही है। वर्तमान स्थिति की बात करें तो भारत का इन उत्पादों का रूस को निर्यात केवल 1.7 अरब डॉलर है, जबकि रूस का कुल आयात 37.4 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है।

    यह बड़ा अंतर साफ तौर पर बताता है कि भारतीय निर्यातकों के पास रूस में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का व्यापक अवसर मौजूद है। सरकार का मानना है कि इन क्षेत्रों में निर्यात बढ़ाकर न केवल व्यापार को संतुलित किया जा सकता है, बल्कि रूस के साथ बढ़ते व्यापार घाटे को भी कम किया जा सकता है।

    भारत-रूस के बीच व्यापार घाटा करीब 59 अरब डॉलर

    फिलहाल भारत और रूस के बीच व्यापार घाटा करीब 59 अरब डॉलर का है। यदि चयनित 300 उत्पादों पर फोकस किया जाए तो यह घाटा धीरे-धीरे कम किया जा सकता है। वाणिज्य मंत्रालय ने रूस की मांग और भारत की आपूर्ति क्षमता का गहन विश्लेषण करने के बाद इन उत्पादों की पहचान की है। इसका मकसद भारतीय निर्यातकों को स्पष्ट दिशा देना और रूस के बाजार में उनकी पकड़ मजबूत करना है।

    ये भी पढ़ें : Bangladesh accuses India : बांग्लादेश ने फिर लगाए भारत पर आरोप

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन से बारिश के आसार!
    Next Article हार्दिक पंड्या की Ex वाइफ का ग्लैमरस अंदाज, ‘अप्सरा’ जैसी खूबसूरती ने लूटी महफिल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      बंगाल में भाजपा ने 111 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की

      March 19, 2026

      राज्यसभा के 73 सांसदों पर क्रिमिनल केस, एडीआर की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

      March 19, 2026

      देश में किसी भी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के पास सिलेंडर की कमी नहीं

      March 19, 2026

      हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश व बर्फबारी, मैदानों में आंधी-तूफान

      March 19, 2026

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर में की ‘राम यंत्र’ की स्थापना

      March 19, 2026

      Donald Trump on Iran War : ईरान के नेता हिंसक और दुष्ट : डोनाल्ड ट्रंप

      March 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Nora Fatehi का बड़ा यू-टर्न, ‘सरके चुनार’ गाने से झाड़ा पल्ला- बोलीं, मैंने परफॉर्म ही नहीं किया

      By श्वेता चौहानMarch 19, 2026

      Nora Fatehi का बड़ा यू-टर्न, ‘सरके चुनार’ गाने से झाड़ा पल्ला- बोलीं, मैंने परफॉर्म ही…

      बंगाल में भाजपा ने 111 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की

      March 19, 2026

      मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को फ्लैट्स की चाबी देंगें सीएम नायब सैनी

      March 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.