Close Menu
    What's Hot

    OnePlus ने लॉन्च किया धाकड़ टैबलेट, Snapdragon 8 Elite चिप और 13,380mAh बैटरी से मचाएगा धमाल

    June 20, 2026

    CM सैनी ने गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर के नामदेव समाज के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

    June 20, 2026

    8 पैग लगाने के बाद जावेद अख्तर ने लिखी थी ये मशहूर गजल

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      स्मार्टवॉच और मोबाइल बैन, पगड़ी-हिजाब पर नहीं रोक

      June 20, 2026

      एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे 141 यात्री

      June 20, 2026

      अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

      June 20, 2026

      सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

      June 20, 2026

      इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पंजाब में पूर्व आईजी ने खुद को गोली मारी
    Breaking News

    पंजाब में पूर्व आईजी ने खुद को गोली मारी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    IG Amar Singh Chahal: पंजाब में पूर्व आईजी ने खुद को गोली मारी
    IG Amar Singh Chahal: पंजाब में पूर्व आईजी ने खुद को गोली मारी

    12 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा, 8.10 करोड़ की ठगी का जिक्र
    IG Amar Singh Chahal, (द भारत ख़बर), पटियाला: पंजाब पुलिस के पूर्व आईजी (इंस्पेक्टर जनरल) द्वारा खुद को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने गोली सुरक्षाकर्मी के रिवॉल्वर से पेट में मारी। गोली लगने से वह घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत पटियाला के पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व आईजी अमर सिंह चहल पद से रिटायर होने के बाद पटियाला में रह रहे थे।

    पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत अमर सिंह चहल के घर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से 12 पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट में उन्होंने 8.10 करोड़ रुपए के आॅनलाइन फ्रॉड का जिक्र किया है। उन्होंने कुछ लोगों से पैसे उधार लिए थे। चहल ने आगे लिखा कि परिवार को सुरक्षा दी जाए। उन्होंने पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव से एसआईटी या सीबीआई से मामले की जांच करवाने की मांग की है।

    सुसाइड नोट में चहल ने यह लिख

    सुसाइड नोट में चहल ने लिखा कि वे हाल ही में आईपीएस ग्रुप नाम के एक वॉट्सएप ग्रुप से जुड़े थे। वहां लोगों ने निवेश पर बहुत ज्यादा मुनाफा मिलने का लालच दिया। इस भरोसे में उन्होंने धीरे-धीरे बड़ी रकम लगा दी, लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि यह पूरा मामला ठगी का था।

    7.5 करोड़ रुपए रिश्तेदारों और करीबियों से लिए थे उधार

    चहल ने आगे लिखा कि इस रकम का बड़ा हिस्सा, करीब 7.5 करोड़ रुपए, उन्होंने अपने रिश्तेदारों और करीबी परिचितों से उधार लिया था। जिन लोगों ने उनकी मदद की थी, उनका कर्ज चुका न पाने की मजबूरी ने उन्हें गहरे मानसिक तनाव और पीड़ा में डाल दिया।

    बहबल कलां गोलीकांड में आरोपी है चहल

    अमर सिंह चहल 2015 में फरीदकोट में हुए बहबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में आरोपी हैं। इसमें दो लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में 24 फरवरी 2023 को पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम ने फरीदकोट कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इस एसआईटी की अगुआई उस समय एडीजीपी एलके यादव कर रहे थे।

    चार्जशीट में बड़े राजनीतिक नेताओं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल

    चार्जशीट में कई बड़े राजनीतिक नेताओं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल किए गए थे। इनमें तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे और पूर्व गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, पूर्व डीआईजी अमर सिंह चहल, पूर्व एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान और एसएसपी चरनजीत सिंह शर्मा को नामजद किया गया था।

    ये भी पढ़ें: यूपी के सीएम योगी बोले- देश में दो नमूने, एक दिल्ली, दूसरा लखनऊ में

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिरसा के ढूकड़ा गांव का जवान सुरजीत सिंह गुवाहाटी में शहीद, ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में गई जान
    Next Article “‘मेरे प्राइवेट पार्ट पर…’, Radhika Apte का दर्दनाक खुलासा, मेकर्स की थी गंदी डिमांड
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      स्मार्टवॉच और मोबाइल बैन, पगड़ी-हिजाब पर नहीं रोक

      June 20, 2026

      एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे 141 यात्री

      June 20, 2026

      अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

      June 20, 2026

      सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

      June 20, 2026

      इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

      June 19, 2026

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      June 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      OnePlus ने लॉन्च किया धाकड़ टैबलेट, Snapdragon 8 Elite चिप और 13,380mAh बैटरी से मचाएगा धमाल

      By परवेश चौहानJune 20, 2026

      OnePlus Pad 3 Pro: OnePlus ने लॉन्च किया धाकड़ टैबलेट, Snapdragon 8 Elite चिप और…

      CM सैनी ने गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर के नामदेव समाज के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

      June 20, 2026

      8 पैग लगाने के बाद जावेद अख्तर ने लिखी थी ये मशहूर गजल

      June 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.