2025 में चला कीमतों में तेजी का दौर 2026 में भी जारी रहने की उम्मीद
Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : साल 2025 खत्म होने को है। सर्राफा बाजार के लिए यह पूरा साल जबरदस्त तेजी वाला रहा। दोनों कीमती धातुओं के मुल्य में पूरा साल तेजी रही। 31 दिसंबर को यह दोनों धातुएं जहां एक लाख रुपए से काफी नीचे थी। वहीं मौजूदा समय में यह नए रिकॉर्ड स्थापित कर चुकी हैंं। शुक्रवार को बंद हुए बाजार में जहां सोना एक लाख 34 हजार के पार था वहीं चांदी दो लाख 36,350 रुपए पर बंद हुई। सोने चांदी की बढ़ी कीमतों की वजह से आम उभोक्ता इनकी खरीद से दूर रहा और इनकी मांग में कमी आई।
जनवरी-फरवरी में अच्छे ऑर्डर मिलने से जागी उम्मीद
सोने की कीमतें लगातार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही हैं, जिससे शादी के सीजन की खरीदारी पर भी नकारात्मक असर पड़ा है। इसके बावजूद, जनवरी और फरवरी में मिले अच्छे ऑर्डर के कारण ज्वैलर्स को उम्मीद है कि नए साल में बिक्री में फिर से तेजी देखने को मिलेगी। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की 2025 की तिमाही रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सोने की कुल मांग लगभग 16 प्रतिशत घटकर 209.4 टन रह गई है, जो पिछले साल 248.3 टन थी. रिकॉर्ड तोड़ कीमतों के कारण आभूषणों की मांग में भी पिछले वर्ष की तुलना में 31 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है।
शादी-ब्याह को लेकर 20% अधिक ऑर्डर
सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि शादी-ब्याह को लेकर 20 प्रतिशत से अधिक ऑर्डर है प्राप्त हुए हैं, इसलिए उम्मींद है कि जनवरी और फरवरी 2026 की शुरूआत अच्छी होगी। हमें उम्मीद है कि शादी-ब्याह के मौसम इस बार बिक्री 10 प्रतिशत से अधिक रह सकती है, जो पिछले साल की तुलना से काफी कम है। आने वाले महीनों में मजबूती बिक्री की उम्मींद है।
ज्वेलर्स का कहना है कि सोने की बढ़ती हुई कीमतों ने आम ग्राहकों को शादी-ब्याह की खरीदारी के लिए पूरी तरह से नहीं रोका है, लेकिन फिर भी मांग पर इसका असर पड़ा है। क्रिस्टा गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलरी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग शाह के अनुसार सोने की बढ़ती की वजह से लोग अन्य प्रकार के आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं, जिसमें हीरे के आभूषणों के विकल्प के रूप में खरीदार की जा रही है। साथ ही कीमती पत्थरों और लेबग्रोन डायमंड की ओर भी ग्राहक देख रहे हैं। युवा और नए खरीदार बहुमुखी आभूषणों की ओर रुख कर रहे हैं।

