Close Menu
    What's Hot

    मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल, CM मान ने किया स्वागत

    April 29, 2026

    8 साल मनाते रहे अंगद बेदी, प्रेग्नेंट होने के बाद शादी के लिए राजी हुई नेहा धूपिया

    April 29, 2026

    मेरठ से प्रयागराज की दूरी सिर्फ 6 घंटे में होगी पूरी, पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मेरठ से प्रयागराज की दूरी सिर्फ 6 घंटे में होगी पूरी, पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

      April 29, 2026

      11 बजे तक 39.97 प्रतिशत मतदान, 142 सीटों पर वोटिंग जारी

      April 29, 2026

      बंगाल की जनता रिकॉर्ड संख्या में मतदान करे : पीएम

      April 29, 2026

      डोडा में लगे पाकिस्तानी पीएम और सेना अध्यक्ष के पोस्टर

      April 29, 2026

      बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल

      April 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 29
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»देश में बड़े स्तर पर विदेशी निवेश के खुले दरवाजे
    दुनिया

    देश में बड़े स्तर पर विदेशी निवेश के खुले दरवाजे

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News : देश में बड़े स्तर पर विदेशी निवेश के खुले दरवाजे
    Business News : देश में बड़े स्तर पर विदेशी निवेश के खुले दरवाजे

    सरकार द्वारा किए गए समझौतों का दिखेगा असर, भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर रह सकता है अगला वर्ष

    Business News  (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : वर्ष 2025 में आधे से ज्यादा समय विश्व के सभी प्रमुख देशों के लिए टैरिफ के साये में बीता। इस दौरान लगभग सभी देशों में अमेरिकी टैरिफ का खौफ नजर आया और वैश्विक स्तर पर व्यापार के मायने बदले। इसका सीधा असर अर्थव्यवस्थाओं की विकास दर पर पड़ा। इस दौरान अमेरिका ने भारत पर भी 50 प्रतिशत तक उच्च टैरिफ लगा दिया। इस टैरिफ का नकारात्मक असर भारतीय सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था पर नहीं पड़ने दिया। एक तरफ जहां सरकार ने जीएसटी दरों में परिवर्तन करते हुए घरेलू बाजार को राहत प्रदान की वहीं उन सभी व्यापार समझौतों को तेजी से पूरा किया जो पिछले कई साल से अटके पड़े थे।

    इस कारण भारत में आएगा विदेशी निवेश

    बड़े निवेशों की घोषणाओं, व्यापार करने में आसानी को बेहतर बनाने के प्रयासों और निवेश से जुड़े नए व्यापार समझौतों के समर्थन से अगले साल देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में मजबूत वृद्धि दर्ज होने की उम्मीद है। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने इस वर्ष एफडीआई को बढ़ावा देने के तरीकों पर हितधारकों के साथ कई बैठकें की हैं।

    नवंबर में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने प्रक्रियाओं को तेज, सुगम और कुशल बनाकर अधिक निवेश आकर्षित करने के तरीकों पर भी परामर्श किया। निवेशक अनुकूल नीतियां और नियामक प्रक्रियाएं ठीक की गई हैं। निवेश पर मजबूत रिटर्न और अनुपालन संबंधी बोझ में कमी आई है। उद्योग से संबंधित छोटी गलतियों को अपराध की श्रेणी से बाहर करना और मंजूरी प्रक्रियाओं को सरल बनाने जैसे ये कुछ ऐसे प्रमुख उपाय हैं जो वैश्विक चुनौतियों के बावजूद विदेशी निवेशकों को भारत की ओर आकर्षित कर रहे हैं।

    2024-25 में इतना एफडीआई भारत आया

    2024-25 में वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) रिकॉर्ड 80.5 अरब डॉलर से अधिक रहा जनवरी-अक्तूबर, 2025 के दौरान यह 60 अरब डॉलर से अधिक हो गया है। यह मार्च अंत तक 80.62 अरब डॉलर तक जा सकता है। सरकार के उठाए गए विभिन्न कदमों के कारण भारत ने पिछले 11 वर्षों में उल्लेखनीय निवेश आकर्षित किया है। भारत चार देशों के यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के साथ अपने मुक्त व्यापार समझौते पर भी भरोसा कर रहा है। इसके तहत इस समूह ने 15 वर्षों में देश में 100 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।

    ये भी पढ़ें : Gold Price Update : नए साल में शादियों के चलते सोने की मांग बढ़ेगी

    Previous articleJammu-Kashmir Breaking News : कश्मीर घाटी में बेहतर होगी बिजली व्यवस्था

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनए साल में शादियों के चलते सोने की मांग बढ़ेगी
    Next Article प्रदूषण की मार से बेहाल दिल्ली-एनसीआर
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      हवा हुई शेयर बाजार की तेजी, सेंसेक्स, निफ्टी दोनों गिरे

      April 29, 2026

      सोना 1800 रुपए सस्ता, चांदी भी 6500 रुपए टूटी

      April 29, 2026

      सोना 200 रुपए तेज, चांदी 3500 रुपए चमकी

      April 28, 2026

      अमेरिका-ईरान वार्ता शुरू होने की उम्मीद से झूमा शेयर बाजार

      April 28, 2026

      क्रूड की कीमतों में तेजी से पेट्रोल-डीजल पर दबाव

      April 28, 2026

      भारत के लिए अच्छा साबित होगा न्यूजीलैंड से एफटीए

      April 28, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल, CM मान ने किया स्वागत

      By श्वेता चौहानApril 29, 2026

      चंडीगढ़ : कुश्ती जगत में ‘जस्सा पट्टी’ के नाम से मशहूर रुस्तम-ए-हिंद जसकंवर सिंह पट्टी मंगलवार…

      8 साल मनाते रहे अंगद बेदी, प्रेग्नेंट होने के बाद शादी के लिए राजी हुई नेहा धूपिया

      April 29, 2026

      मेरठ से प्रयागराज की दूरी सिर्फ 6 घंटे में होगी पूरी, पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

      April 29, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.