Close Menu
    What's Hot

    PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

    August 7, 2026

    32 सकेंड में 34 वार के पीछे की कहानी, संध्या हत्याकांड की वजह का खुलासा, एकतरफा प्यार करता था आरोपी पूर्व छात्र अमित

    August 7, 2026

    पंजाब में नौजवानों की बेरोजगारी दर 19.1 प्रतिशत से घटकर 17 प्रतिशत हुई : अमन अरोड़ा

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

      August 7, 2026

      Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

      August 6, 2026

      मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

      August 6, 2026

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, August 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अहम होगा साल 2026
    दुनिया

    भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अहम होगा साल 2026

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    GDP Growth in 2026 : भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अहम होगा साल 2026
    GDP Growth in 2026 : भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अहम होगा साल 2026

    गिरते रुपए को संभालने के साथ ही विकास दर बनाए रखना चुनौती

    GDP Growth in 2026 (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : साल 2025 भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए शानदार रहा। इस साल में भारतीय अर्थव्यवस्था ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जबरदस्त विकास दर हासिल करते हुए पूरी दुनिया को चकित किया। हालांकि अब साल 2025 बीत चुका है और भारतीय अर्थव्यवस्था की वह उपलब्धि भी बीते समय की बात हो चुकी है। अब साल 2026 में भारतीय अर्थव्यवस्था को नई चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा। यह इसलिए भी जरूरी है कि हमने 2025 में जापान को पछाड़ते हुए विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का स्थान हासिल किया है।

    अब विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए हमें जर्मनी को पछाड़ना होगा। जिसके लिए इस साल पूरी तैयारी करनी होगी। वर्तमान में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत एक ऐसे ‘गोल्डिलॉक्स’ चरण में प्रवेश कर रहा है, जहां मजबूत वृद्धि दर और नरम महंगाई का दुर्लभ मेल दिख सकता है। हालांकि, घरेलू मोर्चे पर मजबूती के बावजूद वैश्विक व्यापार में तनाव और मुद्रा बाजार की अस्थिरता 2026 में नीति निमार्ताओं के लिए मुख्य चुनौती बनी रहेगी।

    रुपए में कमजोरी चिंता का विषय

    आर्थिक मजबूती के बीच, भारतीय रुपया 2026 में भी दबाव में रहने के संकेत दे रहा है। वर्ष 2025 में रुपये ने डॉलर के मुकाबले 91 का ऐतिहासिक निचला स्तर देखा। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा घोषित पारस्परिक टैरिफ के कारण विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से बड़े पैमाने पर निकासी की है। विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा मुद्रा संकट मुख्य रूप से गिरते पूंजी प्रवाह और अस्थिर पोर्टफोलियो प्रवाह के कारण है।

    विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौता निर्यात को बढ़ावा दे सकता है, लेकिन यह रुपये की गिरावट रोकने के लिए ‘रामबाण’ साबित नहीं होगा। अल्पकालिक अवधि में रुपया 92-93 के स्तर तक जा सकता है, लेकिन अप्रैल 2026 के बाद वैश्विक पूंजी के पुनर्गठन और डॉलर की संभावित कमजोरी से रुपया 83-84 के स्तर तक मजबूत हो सकता है।

    2030 तक भारत की जीडीपी 7.3 ट्रिलियन डॉलर होगी

    2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत तक पहुंच गई, इस आंकड़े ने भारत को जापान से आगे निकालकर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 4.18 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ भारत अब अगले 2.5 से 3 वर्षों में जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। अनुमान है कि 2030 तक भारत की जीडीपी 7.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी।

    ये भी पढ़ें : Gold Price Today : सोने में तेजी, चांदी में दर्ज की गई गिरावट

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजधानी में न हुई बारिश न मिली प्रदूषण से राहत
    Next Article MMS कांड ने छीनी चमक, राजघराने की राजकुमारी का उजड़ा करियर, आखिर क्या थी सच्चाई?
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      घाटे में चल रही Air India का बड़ा कदम, CEO बदला, टेवोल्डे गेब्रेमारियम नए सीईओ

      August 7, 2026

      UPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगेगा या नहीं? RBI ने दिया यह जवाब, जानें आपको फायदा या नुकसान

      August 6, 2026

      Trent बनी मुनाफे की मशीन, 3 महीने में 532 करोड़ कमाए, निवेशक बमबम

      August 6, 2026

      Ather ला रही अपना सबसे सस्ता स्कूटर, जानें कीमत और कब होगा लॉन्च

      August 6, 2026

      Visa ने 2,600 लोगों को नौकरी से निकाला, जानें किस वजह से गई नौकरियां

      August 6, 2026

      Stock market closing: बैंकों में तेजी से शेयर बाजार को मिला सपोर्ट, तेजी के साथ बंद हुआ मार्केट, महंगा हुआ कच्चा तेल | Economy

      August 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

      By अंकित कुमारAugust 7, 2026

      पीएम मोदी ने हैंडलूम डे पर नया वीडियो जारी किया है। (Image- PM Modi X…

      32 सकेंड में 34 वार के पीछे की कहानी, संध्या हत्याकांड की वजह का खुलासा, एकतरफा प्यार करता था आरोपी पूर्व छात्र अमित

      August 7, 2026

      पंजाब में नौजवानों की बेरोजगारी दर 19.1 प्रतिशत से घटकर 17 प्रतिशत हुई : अमन अरोड़ा

      August 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.