PM Modi Today News, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: केरल के महान समाज सुधारक मन्नथु पद्मनाभन की आज 48वीं जयंती है और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें याद किया। पीएम ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, महान समाज सुधारक मन्नथु पद्मनाभन के आदर्श दयालु, न्यायपूर्ण और सद्भावपूर्ण समाज का संदेश देते हैं जो हमेशा हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
यह भी पढ़ें : PM Modi: प्रधानमंत्री ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी पर देश के लिए की प्रार्थना
सारा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, मन्नथु पद्मनाभन दूरदर्शी थे और उनका सारा जीवन समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा। जयंती पर आज हम उन्हें गहरी श्रद्धा के साथ याद कर रहे हैं। मन्नथु पद्मनाभन कहते थे कि सच्ची प्रगति गरिमा, सामाजिक सुधार और समानता में निहित है। महिला सशक्तिकरण के अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में उनके प्रयास प्रेरणादायक हैं।
भारत केसरी की उपाधि से भी सम्मानित किए गए थे
मन्नथु पद्मनाभन का जन्म 2 जनवरी, 1878 को हुआ था। वह स्वतंत्रता सेनानी, महान समाज सुधारक और नायर सर्विस सोसाइटी के संस्थापक हैं। मन्नथु पद्मनाभन को नायर समुदाय के उत्थान व केरल में सामाजिक समानता लाने के लिए किए कामों के लिए जाना जाता है। मन्नथु पद्मनाभन को भारत केसरी की उपाधि से भी सम्मानित किया गया था।
केरल का मदन मोहन मालवीय कहलाते थे मन्नथु पद्मनाभन
सरदार के.एम. पणिक्कर उन्हें केरल का मदन मोहन मालवीय कहते थे। मन्नथु पद्मनाभन को 1966 में पद्म भूषण से नवाजा गया था। गुरुवयूर सत्याग्रह (1931) और वैकोम सत्याग्रह (1924) में उनका सक्रिय योगदान रहा ताकि निचली जातियों को मंदिरों में एंट्री मिल सके। केरल में उन्होंने सैकड़ों स्कूलों, अस्पतालों व कॉलेजों की स्थापना की। मन्नथु पद्मनाभन 1949 में वे त्रावणकोर विधानसभा के सदस्य भी रहे।
यह भी पढ़ें : PM Modi ने दी नए साल की शुभकामनाएं, सद्भाव बनाए रखने का किया आह्वान

