Close Menu
    What's Hot

    बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

    September 21, 2026

    5 प्राथमिकताएं, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए CM भगवंत मान का ‘बिग 5’ अभियान

    September 21, 2026

    महिलाओं को बार-बार क्यों होता है यूरीन इंफेक्शन? डॉक्टर ने बताए बचाव के आसान तरीके, बिना परामर्श न लें कोई दवा

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

      September 21, 2026

      Crime Against Women: महिलाओं के खिलाफ अपराध में बिहार सबसे ऊपर, छत्तीसगढ़ में भी बढ़े मामले; आंध्र में आंकड़ा घटा | National

      September 21, 2026

      बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वोटर लिस्ट मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द, फिर से होगी जांच!

      September 21, 2026

      देशभर में बंद रहेंगे बैंक, SBI ने जारी की एडवाइजरी, जल्द निपटा लें ये काम

      September 21, 2026

      IMD Weather Forecast: 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली के साथ चलेंगी तेज हवाएं | National

      September 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, September 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»राजौरी में एक बार फिर पाकिस्तान की ड्रोन घुसपैठ
    Breaking News

    राजौरी में एक बार फिर पाकिस्तान की ड्रोन घुसपैठ

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Jammu-Kashmir Breaking News : राजौरी में एक बार फिर पाकिस्तान की ड्रोन घुसपैठ
    Jammu-Kashmir Breaking News : राजौरी में एक बार फिर पाकिस्तान की ड्रोन घुसपैठ

    भारतीय सेना ने की फायरिंग, विशेष तलाशी अभियान जारी

    Jammu-Kashmir Breaking News (द भारत ख़बर), जम्मू-कश्मीर : पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर से भारतीय सीमा में ड्रोन के माध्यम से घुसपैठ की नाकाम कोशिश की गई। ज्ञात रहे कि पाकिस्तान की तरफ से पिछले एक सप्ताह से लगातार ड्रोन घुसपैठ की कोशिश की गई है। ज्ञात रहे कि पिछले दिनों सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से आए ड्रोन मात्र दो मिनट में हथियार गिराकर वापस चले गए थे। हालांकि सुरक्षा बलों ने इन हथियारों को बरामद कर लिया था लेकिन पिछले बार जब राजौरी के ही नौशहरा में पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन घुसपैठ हुई थी तो सुरक्षा बलों द्वारा की गई कार्रवाई से वे तुरंत वापस लौट गए थे।

    माना जा रहा है कि वे किसी तरह का सामान या हथियार गिराने में सफल नहीं हो पाए थे। इसी लिए उन्होंने एक बार फिर से राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में घुसपैठ की कोशिश की। सेना ने ड्रोन पर गोलीबारी की तो वे गायब हो गए। माना जा रहा है कि गोली से, ड्रोन या तो कहीं गिरे हैं या फिर पाकिस्तान की तरफ वापस चले गए। रविवार शाम को राजोरी, पुंछ और सांबा जिले में पाकिस्तानी ड्रोनों की घुसपैठ हुई थी।

    केरी सेक्टर से हुई घुसपैठ की कोशिश

    खराब मौसम और कोहरे का फायदा उठाते हुए पाकिस्तान की तरफ से इस तरह की घुसपैठ की कोशिशें की जा रही हैं। इस बार राजोरी के केरी सेक्टर के डूंग गाला और उसके बाद ठंडीकस्सी में ड्रोन देखे गए। केरी के डूंगा गाला में दो से तीन ड्रोन दिखते ही सेना ने उनपर गोलियां दागीं। इसके बाद ड्रोन गायब हो गए। इसके बाद ठंडीकस्सी में भी ड्रोन देखे गए जो थोड़ी देर बाद गायब हो गए। सेना ने लोगों से भी अपील की है कि वे सतर्क रहें और यदि कोई संदिग्ध वस्तु मिलती है तो तत्काल सेना को सूचित करें।

    9 जनवरी को सांबा सेक्टर में गिराए थे हथियार

    ज्ञात रहे कि बीती 9 जनवरी को जम्मू के सांबा एरिया में देर रात पाकिस्तान की तरफ से आए ड्रोन ने हथियारों की खेप गिराई। यह खेप सांबा सेक्टर के गांव पलूरा के नजदीक गिराई गई। हालांकि खराब मौसम का फायदा उठाते हुए ड्रोन तो पाकिस्तानी सीमा में सुरक्षित जाने में कामयाब रहा लेकिन मुस्तैद सुरक्षा बलों ने गिराए गए हथियारों की खेप जब्त कर ली।

    स्थानीय निवासियों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि देर रात करीब दो मिनट तक गांव पलूरा के ऊपर एक संदिग्ध ड्रोन उड़ते हुए देखा। ड्रोन के गायब होने के तुरंत बाद, स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबलों को इसकी सूचना दी गई। सर्च आॅपरेशन के दौरान, सुरक्षाबलों ने ड्रोन के माध्यम से गिराए हथियार जब्त किए जिनमें 2 पिस्टल, 1 हैंड ग्रेनेड, 3 मैगजीन लगभग 16 पिस्टल राउंड थे।

    ये भी पढ़ें : Weather Update : उत्तर भारत में अभी और गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां, शीतकालीन अवकाश 18 जनवरी तक बढ़ने की संभावना
    Next Article एक दिन की तेजी के बाद फिर गिरा शेयर बाजार
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

      September 21, 2026

      Crime Against Women: महिलाओं के खिलाफ अपराध में बिहार सबसे ऊपर, छत्तीसगढ़ में भी बढ़े मामले; आंध्र में आंकड़ा घटा | National

      September 21, 2026

      बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वोटर लिस्ट मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द, फिर से होगी जांच!

      September 21, 2026

      देशभर में बंद रहेंगे बैंक, SBI ने जारी की एडवाइजरी, जल्द निपटा लें ये काम

      September 21, 2026

      IMD Weather Forecast: 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली के साथ चलेंगी तेज हवाएं | National

      September 21, 2026

      DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP की बंपर जीत | खास ख़बर

      September 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

      By अंकित कुमारSeptember 21, 2026

      Jamui minor girl molestation: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़…

      5 प्राथमिकताएं, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए CM भगवंत मान का ‘बिग 5’ अभियान

      September 21, 2026

      महिलाओं को बार-बार क्यों होता है यूरीन इंफेक्शन? डॉक्टर ने बताए बचाव के आसान तरीके, बिना परामर्श न लें कोई दवा

      September 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.