
- खजानों से भरपूर हिमाचल एक सुंदर और समृद्ध राज्य : राहुल
Today Himachal Diwas, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश का आज 56वां स्थापना दिवस है और इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी व अन्य ने प्रदेश के सभी निवासियों को बधाई दी है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इस अवसर पर लोगों को बधाई दी।
सभी प्रदेशवासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं : मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, प्रकृति और संस्कृति के संगम, हिमाचल प्रदेश के सभी परिवारजनों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। अपने असाधारण प्रतिभा और पराक्रम से उन्होंने हमेशा भारत माता की सेवा की है। मोदी ने कहा, मैं उनके उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ इस देवभूमि की समृद्धि की कामना करता हूं।
शाह ने की निरंतर विकास और समृद्धि की कामना
अमित शाह ने भी राज्य के लोगों को बधाई दी और हिमाचल के निरंतर विकास और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा, देवभूमि हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर राज्य के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्राकृतिक सुंदरता, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक गौरव से समृद्ध हिमाचल प्रदेश निरंतर विकास और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे – यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।” शाह ने पर पोस्ट किया।
राहुल ने की निरंतर सफलता और प्रगति की कामना
राहुल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, देवभूमि’ हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर राज्य के सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा, प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक खजानों से भरपूर हिमाचल एक सुंदर और समृद्ध राज्य है। उन्होंने कहा, मैं राज्य की निरंतर सफलता और प्रगति की कामना करता हूं।
दिवस संघर्षों और सामूहिक एकता का प्रतीक : सुक्खू
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस राज्य की गौरवशाली यात्रा, संघर्षों और सामूहिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, यह दिन हमें अपने स्वर्णिम अतीत से प्रेरणा लेकर एक आत्मनिर्भर, समृद्ध और हरित हिमाचल बनाने के अपने संकल्प को दोहराने का अवसर प्रदान करता है। जन सहयोग से एक विकसित और मजबूत हिमाचल का निर्माण होगा।
ये भी पढ़ें : 77th Republic Day: गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी, कर्तव्य पथ पर 30 झांकियां करेंगी मार्च
